Rakesh Khandelwal

अशोक लेलैंड ने अगस्त 2026 में बेचे 21,038 कमर्शियल व्हीकल, कुल बिक्री 38% बढ़ी

Truck Junction Google News
अशोक लेलैंड ने अगस्त 2026 में बेचे 21,038 कमर्शियल व्हीकल, कुल बिक्री 38% बढ़ी
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

अशोक लेलैंड की अगस्त में धमाकेदार बिक्री, बेचे 21,038 कमर्शियल व्हीकल

अगस्त 2026 अशोक लेलैंड के लिए शानदार महीना साबित हुआ है। कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में मिलाकर कुल 21,038 कमर्शियल व्हीकल बेचे हैं जो पिछले साल के मुकाबले पूरे 38% ज्यादा है। यानी कंपनी ने पिछले साल अगस्त के मुकाबले 5,799 ज्यादा कमर्शियल व्हीकल बेचे। घरेलू बाजार में यह ग्रोथ और भी शानदार दर्ज की गई है जो 19,438 यूनिट्स के साथ 43% की छलांग है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

अशोक लेलैंड ने अगस्त 2026 में कितनी गाड़ियां बेचीं?

अशोक लेलैंड ने अगस्त 2026 में घरेलू और निर्यात बाजार में कुल मिलाकर 21,038 यूनिट्स बेची है। यह आंकड़ा अगस्त 2025 के 15,239 यूनिट्स से काफी ऊपर है। M&HCV और LCV, दोनों सेगमेंट में बिक्री बढ़ी है, लेकिन M&HCV (ट्रक + बस) ने रफ्तार में बाजी मार ली।

कैटेगरी

अगस्त 2026

अगस्त 2025

ग्रोथ

M&HCV ट्रक

10,748

6,738

60%

M&HCV बस

2,971

2,643

12%

कुलM&HCV

13,719

9,381

46%

LCV

7,319

5,858

25%

कुल वाहन

21,038

15,239

38%

घर में कितनी बिकीं, बाहर कितनी गईं?

घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री सबसे मजबूत रही। यहां कंपनी ने 19,438 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 43% ज्यादा है। इनमें M&HCV (ट्रक और बस) की बिक्री सबसे आगे रही। इस सेगमेंट में 12,408 यूनिट्स बिकीं, यानी सालाना आधार पर 55% की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

कैटेगरी

अगस्त 2026

अगस्त 2025

ग्रोथ

M&HCV ट्रक

10,285

6,426

60%

M&HCV बस

2,123

1,565

36%

कुल M&HCV

12,408

7,991

55%

LCV

7,030

5,631

25%

कुल घरेलू

19,438

13,622

43%

ट्रक और बस दोनों की डोमेस्टिक ग्रोथ यह भी दिखाती है कि घरेलू मांग सिर्फ एक सेगमेंट पर निर्भर नहीं है, दोनों तरफ से पुश मिला है।

एक्सपोर्ट में क्यों नहीं दिखी वही रफ्तार?

एक्सपोर्ट की तस्वीर घरेलू बाजार से थोड़ी अलग रही। अगस्त 2026 में अशोक लेलैंड ने करीब 1,600 कमर्शियल व्हीकल एक्सपोर्ट किए, जबकि पिछले साल अगस्त में यह आंकड़ा 1,617 यूनिट्स था। यानी एक्सपोर्ट में करीब 1% की मामूली गिरावट रही।

इस गिरावट की मुख्य वजह बसों के एक्सपोर्ट में कमी रही। पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 1,078 बसें एक्सपोर्ट की थीं, जबकि इस बार यह आंकड़ा घटकर 848 यूनिट्स रह गया। यानी घरेलू बाजार की तेज ग्रोथ के मुकाबले एक्सपोर्ट कारोबार की रफ्तार थोड़ी धीमी रही।

कैटेगरी

अगस्त 2026

अगस्त 2025

M&HCV ट्रक

463

312

M&HCV बस

848

1,078

LCV

289

227

(यह आंकड़े कुल और घरेलू बिक्री के अंतर से निकाले गए हैं, कंपनी ने अलग एक्सपोर्ट टेबल जारी नहीं की)

LCV सेगमेंट का क्या हाल रहा?

कंपनी ने एलसीवी सेगमेंट ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अगस्त 2026 में अशोक लेलैंड ने कुल 7,319 LCV बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 25% ज्यादा है। इनमें से 7,030 यूनिट्स घरेलू बाजार में बिकीं, जबकि 289 LCV का एक्सपोर्ट किया गया।

पूरे वित्त वर्ष की तस्वीर कैसी है?

सिर्फ अगस्त की बिक्री ही नहीं, अप्रैल से अगस्त 2026 तक यानी FY27 के पहले 5 महीनों में भी अशोक लेलैंड की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी रही। हालांकि, इस अवधि की ग्रोथ अगस्त की तुलना में कम रही है। 

कैटेगरी

अप्रैल-अगस्त 2026

अप्रैल-अगस्त 2025

ग्रोथ

घरेलूकुल

83,720

68,350

22%

घरेलू + एक्सपोर्टकुल

89,391

74,541

20%

इन आंकड़ों से साफ है कि FY27 के पहले पांच महीनों में कंपनी की कुल बिक्री 20% बढ़ी, जबकि घरेलू बिक्री में 22% की बढ़ोतरी रही।

अगस्त का प्रदर्शन खास रहा। पांच महीने की औसत ग्रोथ 20-22% के मुकाबले अगस्त में कंपनी की कुल बिक्री 38% बढ़ी, जबकि घरेलू बिक्री में 43% की शानदार ग्रोथ दर्ज हुई। यानी अगस्त ने FY27 में अब तक कंपनी की बिक्री की रफ्तार को काफी मजबूत किया है।

Ashok Leyland August 2026 Sales: एक नजर में

  • कुल कमर्शियल व्हीकल बिक्री: 21,038 यूनिट्स, 38% बढ़ोतरी
  • घरेलू बिक्री: 19,438 यूनिट्स, 43% बढ़ोतरी
  • एक्सपोर्ट: 1,600 यूनिट्स, करीब 1% की गिरावट
  • M&HCV (ट्रक + बस): 13,719 यूनिट्स, 46% बढ़ोतरी
  • LCV: 7,319 यूनिट्स, 25% बढ़ोतरी
  • FY27 (अप्रैल-अगस्त) कुल बिक्री: 89,391 यूनिट्स, 20% बढ़ोतरी

क्या रहा अगस्त का नतीजा?

कुल मिलाकर, अशोक लेलैंड अगस्त 2026 सेल्स के आंकड़े काफी मजबूत रहे। कंपनी की कुल बिक्री में घरेलू बाजार ने सबसे बड़ा योगदान दिया, जहां बिक्री 43% बढ़ी। वहीं M&HCV सेगमेंट ने भी 46% की शानदार ग्रोथ दर्ज की। LCV की बिक्री 25% बढ़ी, जबकि एक्सपोर्ट में करीब 1% की मामूली गिरावट रही।

यानी अगस्त में अशोक लेलैंड की बिक्री की रफ्तार घरेलू मांग के दम पर मजबूत रही, जबकि एक्सपोर्ट में थोड़ी सुस्ती देखने को मिली।

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें