अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 एचजी : 14 चक्का का भारत का सबसे जबरदस्त ट्रक

Truck Junction Google News
अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 एचजी : 14 चक्का का भारत का सबसे जबरदस्त ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें,  अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 एचजी के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत और माइलेज सहित पूरी जानकारी

भारत एक ऐसा देश है जहां ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के जरिए लाखों लोग बेहतर तरीके से कमाई कर रहे हैं। यदि आप भी पहले से इस बिजनेस में हैं या नई एंट्री करना चाहते हैं तो आपको एक ऐसे शक्तिशाली ट्रक की जरूरत होगी जो ज्यादा पेलोड के साथ ज्यादा कमाई  प्रदान कर सके। अशोक लेलैंड देश की दूसरी सबसे बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी है। इसका 14 व्हीलर का लोकप्रिय हैवी कमर्शियल व्हीकल सेंगमेंट में आने वाला ट्रक मॉडल अशोक लेलैंड AVTR 4120 HG ट्रक से बढिया विकल्प नहीं मिल सकता। यह ट्रक 40,500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है और इसकी पेलोड कैपेसिटी भी काफी अधिक है। कंपनी के इस ट्रक में 200 HP का शक्तिशाली इंजन है। इसमें 375 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी के कारण यह लंबी यात्रा तक ड्राइवर को ब्रेफिक्र रखता है। इसमें कंफर्ट और सेफ्टी के साथ कई नये फीचर्स शामिल किए गए हैं। कंपनी ने इसे ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से बेहतर तरीके से डिजायन किया है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 एचजी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत, माइलेज आदि के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और लाइक करें।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 एचजी ट्रक ही क्यों खरीदे?

भारतीय सीवी मार्केट में एक से बढ़कर एक ट्रक मॉडल उपलब्ध हैं लेकिन अशोक लेलैंड 14 चक्के एवीटीआर 4120 HG ट्रक में ऐसा क्या है कि उसे हर ट्रांसपोर्टर खरीदना पंसद करता है जो अपने ट्रक बिजनेस में जल्दी से जल्दी ग्रोथ चाहता है? यह ट्रक H Series BS6 – 6 cylinder CRS की एडवांस्ड तकनीक के  इंजन के साथ आता है। यह इंजन बीएस 6 नॉर्म्स के कारण पर्यावरण के अनुकूल है। इस इंजन में 6 सिलेंडर प्रयुक्त किए गए हैं। यह 700 nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह हाई आउटपुट इंजन है। इससे यह ज्यादा भार होने पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। वहीं इस इंजन को 380 एम डाया सिंगल ड्राई प्लेट, एयर एसिस्टेड हाईड्रोलिक बूस्टर के साथ सिरेमिक क्लच से जोड़ा गया है। इसमें आपको 6 फॉरवर्ड और एक रिवर्स का गियरबॉक्स दिया गया है। यह ट्रक पावर स्टीयरिंग और सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसकी माइलेज 3.5 से 4 kmpl और अधिकतम स्पीड 80 kmph है। यह ईंधन की बचत करने वाला और ज्यादा प्रॉफिट प्रदान करने वाला भारत का सबसे शानदार ट्रक है।

व्हीकल का नाम

अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 HG ट्रक

इंजन

H Series BS6 – 6 cylinder CRS

पावर

200 hp

गियर

6 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स

जीवीडब्ल्यू

40,500

माइलेज

3.5 से 4 kmpl

केबिन और अन्य खास फीचर्स

अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 HG ट्रक का केबिन बॉडी विकल्प में आता है, यह फुल्ली एयर कंडीशंड है। इसमें ड्राइवर कंफर्ट के लिए पर्याप्त स्पेस भी दिया गया है। वहीं ड्राइवर सीट एडजस्टेबल और स्टैंडर्ड साइज में आती है।  ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम भी इसमें दिया गया है। यह ट्रक 24V-120 AH (150AH for AC M बैटरी के साथ आता है। इसमें आपको फॉग लाइट स्विच भी मिलेगा।

ब्रेक एवं सस्पेंशन

अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 HG ट्रक में आपको एयर और पार्किंग ब्रेक मिलेंगे। वहीं यह ट्रक Parabolic leaf spring फ्रंट सस्पेंशन और NRS Semi-elliptic and bogie रियर सस्पेंशन के साथ आता है। इससे यह ट्रक अधिक भार में भी बेहतर ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है।

व्हीलबेस और टायर्स

अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 HG ट्रक का व्हीलबेस 6,000 mm है जो इस ट्रक को उच्च संतुलन प्रदान करता है। वहीं इसमें फ्रंट टायर 295/90R20 रेडियल ट्यूब के साथ और रियर टायर  भी इसी साइज में रेडियल ट्यूब सहित आते हैं।

कितने डाउन पेमेंट पर मिलेगा?

अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 HG ट्रक को ईएमआई आधार पर यदि आप खरीदना चाहते हैं, तो इसमें आपको 3,25000 रुपये डाउन पेमेंट का भुगतान करना होगा। आपकी ईएमआई हर माह के हिसाब से 69,586 रुपये होगी।

कीमत

अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 HG ट्रक की एक्स शोरूम प्राइस 32.50 लाख रुपये से 34.51 लाख रुपये है। इसकी ऑन रोड प्राइस आप ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर पता कर सकते हैं।

अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 HG ट्रक के बारे में अक्सर पूछे जाने सवाल इस प्रकार हैं-:

Q.1 अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 HG ट्रक का इंजन कितनी पावर प्रदान करता है?

Ans- इस ट्रक के इंजन से 200 hp पावर मिलती है।

Q.2 अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 HG ट्रक की जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans- यह ट्रक 40,500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

Q.3 अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 HG ट्रक की माइलेज क्या है?

Ans- इस ट्रक की माइलेज 3.5 से 4 kmpl आती है।

Q.4 अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 HG ट्रक की कीमत क्या है?

Ans- यह ट्रक आपको 32.50 लाख से 34.51 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध हो जाता है।

Q.5 अशोक लेलैंड एवीटीआर 4120 HG ट्रक का व्हीलबेस कितना है?

Ans- इस ट्रक का व्हीलबेस 6,000 mm है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
मोरबी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
जामनगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अमरेली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बोटाड
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
जूनागढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सुरेंद्रनगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*