Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
20 अगस्त 2023

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i1 Vs महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 : संपूर्ण तुलना

By News Date 20 Aug 2023

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i1 Vs महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 : संपूर्ण तुलना

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i1 और महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 की संपूर्ण तुलना

भारतीय ट्रांसपोर्ट व्यापार में ट्रक कैटेगिरी के अंतर्गत आने वाले पिकअप वाहनों की मांग हमेशा बनी रहती है। पिकअप सबसे अच्छा कमर्शियल व्हीकल माना जाता है। यही कारण है कि पिकअप आपको गांव-देहात से लेकर मेगा सिटी की सड़कों पर दौड़ता दिखाई देता है। फल-सब्जी सहित अन्य एग्रीकल्चर फूड्स, ग्रेन, गैस सिलेंडर्स, वाटर कैंपर, पार्सल, फर्नीचर आदि सामानों के परिवहन में पिकअप ही ज्यादा इस्तेमाल होता है। यह वाणिज्यिक वाहन कम लागत में अधिक प्रॉफिट प्रदान करने वाला है। अगर आप भी ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में प्रवेश कर रहे हैं तो पिकअप ही खरीदें। यह आपको बचत के साथ ज्यादा कमाई कराएगा।  जब सर्वश्रेष्ठ पिकअप वाहन खरीदना हो तो अलग-अलग कंपनियों के दो बेस्ट पिकअप वाहनों की तुलना करके देख लेना चाहिए। यहां ट्रक जंक्शन पर आपको अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i1 पिकअप और महिंद्रा बोलेरो पिकअप 4x4 पिकअप की तुलना इनके स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, कीमत और माइलेज आदि के आधार पर प्रस्तुत की जा रही है। ये दोनों 4 चक्के के कमर्शियल वाहन हैं और इनकी जीवीडब्ल्यू क्रमश: 2652 kg एवं 2735 kg आती है। इनमें अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i1 पिकअप की पेलोड कैपेसिटी 1250 किलोग्राम और महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 की पेलोड क्षमता 1015 किलोग्राम है। इन दोनों के इंजन काफी ताकतवर और हाई परफॉर्मेंस के साथ आते हैं। यहां इन दोनों पिकअप की फुल तुलना पेश की जा रही है।

इंजन परफॉर्मेंस और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i1 पिकअप में आपको 1.5 L, 3 Cylinder Diesel Engine BS6 compliant इंजन मिलता है। यह इंजन 1478 cc कैपेसिटी का दमदार इंजन है। इससे 70 hp पावर और 170 nm टॉर्क जनरेट होता है। इस इंजन को 215 mm सिंगल, डायफ्रॉम पुश टाइप केबल  से लिंक किया गया है। इस पिकअप में आपको 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर वाला गियरबॉक्स मिलता है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 40 लीटर है और इसमें आपको 13 से 15kmpl का शानदार माइलेज मिल जाता है। 
दूसरी ओर आपके सामने हैं महिंद्रा बोलेरो 4x4 पिकअप। इसका इंजन m2DiCR 2.5L TB टेक्निक का शक्तिशाली इंजन है। यह बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के अनुसार आता है। इसमें आपको 200 Nm का अधिकतम टॉर्क मिलेगा। इस इंजन की पावर 75 hp है। यह सिंगल प्लेट ड्राई क्लच के साथ जोड़ा गया है। इसमें 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स है। इसकी फ्यूल टैंक कैपेसटी 57 लीटर है। यह पिकअप भी ईंधन की बचत प्रदान करने वाला है। इस पिकअप की माइलेज 13 से 14 kmpl आती है। 

व्हीकल नाम

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i 1 पिकअप

महिंद्रा बोलेरो 4x4 पिकअप

इंजन

1.5 L, 3 Cylinder Diesel Engine BS6 compliant

m2DiCR 2.5L TB

पावर

70 hp

75 hp

गियरबॉक्स  

5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स

5 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स

माइलेज

13-15 kmpl

13-14 kmpl

जीवीडब्ल्यू

2652 kg

2735 kg

पेलोड कैपेसिटी

1250 kg

1015 kg

ब्रेक और सस्पेंशन तुलना

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i 1 पिकअप और महिंद्रा बोलेरो 4x4 पिकअप के ब्रेक एवं सस्पेंशन काफी गुणवत्तापूर्ण और मजबूत आते हैं। इनमें अशोक लेलैंड बडा दोस्त i 1 पिकअप  में Hydraulic Vacuum assisted brakes Disc/Drum ब्रेक आते हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन Parabolic suspension with double acting shock absorber-2 leaf और रियर सस्पेंशन Parabolic leaf suspension with double acting shock absorber-2 main + 1 helper टाइप आता है।
उधर महिंद्रा बोलेरो 4x4 पिकअप में आपको  Disc/Drum brakes ब्रेक मिलते है इसी के साथ इसमें पार्किंग ब्रेक भी दिए गए हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन Rigid Leaf spring suspension और रियर सस्पेंशन Rigid Leaf spring suspension के रूप में है।

केबिन और फीचर्स कंपेयर

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i1 पिकअप का केबिन बॉडी ऑप्शन के रूप में आता है। यह केबिन आरामदायक और बेहतर स्पेस के साथ है। इसमें ड्राइवर के अलावा 2 अन्य पैसेंजर की सीटें दी गई हैं। ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम है। दूसरी ओर महिंद्रा बोलेरो 4x4 पिकअप का केबिन डेक बॉडी विकल्प में आता है। इसमें ड्राइवर के अलावा 1 पैसेंजर की सीट मिलती है। इसमें कंफर्टेबल सीट के साथ अच्छा स्पेस है। ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम इसमें भी दिया गया है। दोनो पिकअप में पावर स्टीयरिंग मिलता है। वहीं ट्रांसमिशन सिंक्रोमैश्ड आते है।

व्हीलबेस और टायर्स तुलना

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i 1 पिकअप का व्हीलबेस 2350 mm आता है। इसके टायर 185 R14 LT (Tubeless) आते हैं जो फ्रंट और रियर एक जैसे साइज के हैं। उधर महिंद्रा बोलेरो 4x4 पिकअप का व्हीलबेस 3014 mm है। इसमें आपको फ्रंट और रियर टायर 7.00 R15 साइज में मिलते हैं।

कीमत कंपेयरिंग

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त i 1 पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 7.90 लाख रुपये से 8.65 लाख रुपये है। जबकि महिंद्रा बोलेरो 4x4 पिकअप आपको 8.85 लाख रुपये से 8.94 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में उपलब्ध होता है। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us