सौरजेश कुमार

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त आई5 : 4 टन के अंदर भारत का पावरफुल पिकअप

Truck Junction Google News
अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त आई5 : 4 टन के अंदर भारत का पावरफुल पिकअप
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त आई5 की कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस

अशोक लेलैंड के स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स की श्रेणी में बड़ा दोस्त आई5 बेहद लोकप्रिय है। ये अपने बेहतरीन पावर, उच्च क्षमता और शानदार फीचर्स की वजह से जाना जाता है। साथ ही यह पिकअप खासतौर पर उन बिजनेस के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें किफायती, मजबूत और भरोसेमंद ट्रांसपोर्टेशन की जरूरत होती है। अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त आई5 अपनी श्रेणी में एक बेहतरीन पिकअप है, जो इसे भारतीय बाजार में लोकप्रिय बनाता है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इंजन और पावर : जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ भरोसेमंद इंजन

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त आई5 में 1.5 लीटर का टर्बो चार्ज्ड इंटरकूलर इंजन प्रदान किया गया है। यह डीजल इंजन के साथ आने वाला जबरदस्त पिकअप है जो 80 हॉर्सपावर की जबरदस्त क्षमता और 190 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है, जिससे यह पिकअप भारी पेलोड को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकता है। इसकी अधिकतम गति 80 किमी/घंटा है, जो इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहद उपयुक्त है।

अच्छी पेलोड क्षमता

अशोक लेलैंड दोस्त सीरीज के अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त आई5 की पेलोड कैपेसिटी 2,125 किलो है, जो इसे छोटे और मध्यम आकार के बिजनेस के लिए एक शानदार विकल्प बनाती है। इसका 3,800 किलोग्राम का ग्रॉस व्हीकल वेट (GVW) इसे भारी भार उठाने के लिए सक्षम बनाता है, जिससे यह पिकअप विभिन्न उद्योगों के लिए बेहद आदर्श है।

अच्छी फ्यूल एफिशिएंसी और बड़ा फ्यूल टैंक

50 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ, अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त आई5 लंबी दूरी के लिए भी उपयुक्त है। इसका 1.5 लीटर का डीजल इंजन और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी इसे भारतीय बाजार में किफायती पिकअप के रूप में स्थापित करता है। इसके कम ईंधन खर्च के साथ, यह पिकअप दैनिक व्यापारिक जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है।

डिजाइन और डाइमेंशन्स

बड़ा दोस्त आई5 का डिजाइन काफी शानदार है और इसकी परफॉर्मेंस के हिसाब से यह वाहन छोटे और मध्यम बिजनेस के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसकी लंबाई 5025 मिमी, चौड़ाई 1842 मिमी और ऊंचाई 2061 मिमी है, जिससे यह एक कॉम्पैक्ट साइज का बन जाता है। इसके अलावा इसमें मौजूद 2590 मिमी का व्हीलबेस और पर्याप्त ग्राउंड क्लीयरेंस इसे ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर भी बेहतरीन प्रदर्शन देने में सक्षम बनाता है।

सस्पेंशन और ब्रेक्स

सस्पेंशन की बात करें तो, अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त आई5 में फ्रंट सस्पेंशन में ओवरस्लंग पैराबोलिक (3 लीफ स्प्रिंग्स) का यूज देखने को मिलता है जो बेहद एडवांस है। इसके रियर सस्पेंशन में ओवरस्लंग सेमी एलिप्टिक (3+3 लीफ स्प्रिंग्स) प्रदान किए गए हैं, जो इसे आरामदायक ड्राइविंग अनुभव प्रदान करते हैं। इसके अलावा, इसमें वेंटिलेटेड डिस्क या ड्रम ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं, जो ड्राइवर को सुरक्षित और नियंत्रण में रखते हैं।

क्लच और ट्रांसमिशन

यह पिकअप डायफ्राम सिंगल ड्राई प्लेट क्लच से युक्त है, जो कि मेकैनिकल केबल ऑपरेटेड है। साथ ही, इसमें 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियरबॉक्स दिया गया है, जो इसे अलग-अलग प्रकार की सड़कों पर आसानी से चलाने में मदद करता है। इसका पावर असिस्टेड स्टीयरिंग और टिल्टेबल स्टीयरिंग कॉलम ड्राइवर को कंफर्ट वाला अच्छा ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है।

डेक बॉडी और स्टाइलिश केबिन

अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त आई5 में चेसिस विद केबिन प्रदान किया गया है, जो इसे मजबूती और स्टेबिलिटी प्रदान करता है। साथ ही इसका डेक बॉडी डिजाइन इसे और भी ज्यादा मजबूत और स्टेबल पिकअप बनाता है, जो हर प्रकार के बिजनेस यूज के लिए शानदार है। इसमें ड्राइवर और 1 पैसेंजर की सीटिंग कैपेसिटी देखने को मिलती है, जिससे यह पिकअप कमर्शियल उपयोग के लिए काफी कंफर्टेबल बनाता है।

निष्कर्ष

छोटे बिजनेस के लिए यह पिकअप बेहद आदर्श है जो दमदार इंजन, हाई पेलोड कैपेसिटी, और किफायती फ्यूल एफिशिएंसी के साथ आता है। इसके मजबूत डिजाइन, अच्छी सस्पेंशन और अच्छी ब्रेकिंग सिस्टम की वजह से यह भारत में काफी उपयोगी पिकअप है। अगर आप भी एक ऐसे ही मजबूत पिकअप की तलाश में हैं जो मजबूत, भरोसेमंद और किफायती हो, तो अशोक लेलैंड बड़ा दोस्त आई5 आपके लिए एक शानदार विकल्प है।

अगर आप अपने बिजनेस के लिए अशोक लेलैंड के पिकअप या अन्य कमर्शियल वाहनों जैसे मिनी ट्रक, टिपर, ट्रेलर आदि खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते है। यहां इन प्रोडक्ट के स्पेसिफिकेशन, इस पर चल रहे ऑफर्स और कीमत की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है। इसके अलावा आप इस वेबसाइट पर इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा, पिकअप, ट्रक आदि की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
जबलपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
डिंडोरी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बालाघाट
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सिवनी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कवर्धा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
उमरिया
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*