जानें, अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत
भारतीय कमर्शियल व्हीकल इंडस्ट्री में अशोक लेलैंड बॉस सीरीज में आने वाले ट्रक और टिपर्स को काफी ज्यादा पंसद किया जाता है। इनकी मार्केट में हमेशा ही डिमांड बनी रहती है, क्योंकि बॉस सीरीज के ट्रक बेहतर माइलेज और लेटेस्ट फीचर्स के साथ आते हैं। ट्रक जंक्शन पर बॉस सीरीज के वैसे तो 6 मॉडल मौजूद है। लेकिन अगर हम कम कीमत के साथ शानदार फीचर्स और बेस्ट परफॉर्मेंस वाले ट्रक की बात करें, तो इसमें अशोक लेलैंड बॉस 1215 एचबी ट्रक का नाम सबसे पहले आता है। कंपनी का यह ट्रक 12 टन जीवीडब्ल्यू में आता है और इसमें आपको काफी अच्छी पेलोड क्षमता देखने को मिलती है। आइये जानें, अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में।
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स
अशोक लेलैंड के इस ट्रक में 4 सिलेंडर वाला H series CRS with iGen6 Technology BS6 इंजन आता है, जो 150 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस बॉस सीरीज वाले ट्रक की अधिकतम टॉर्क 450 NM है, जो इसे खराब से खराब रास्तों पर भी बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। इस ट्रक में 208 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है, जो आपके लंबे सफर को बिना किसी रूकावट के पूरा करने में मदद करता है। बॉस 1215 एच बी ट्रक की पेलोड क्षमता 7710 किलोग्राम है और यह ट्रक 11990 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। अशोक लेलैंड अपने इस ट्रक के साथ 7 kmpl का शानदार माइलेज देने का दावा करती है, जिससे की आप अपने बिजनेस की शुरूआत से ही अधिक कमाई करने लगते हैं। कंपनी के इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई है। बॉस सीरीज का यह ट्रक 4631 किलोग्राम कर्ब वेट में आता है
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक का बॉडी लुक
बॉस 1215 एच बी ट्रक को कंपनी ने काफी आकर्षक लुक में पेश किया है, इसे पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग पंसद कर लेते हैं। इस ट्रक के फ्रंट में आपको एक बड़ी और काफी मजबूत विंडशील्ड देखने को मिल जाती है, जिसमें डबल वाइपर लगे हुए हैं। इस ट्रक के फ्रंट में बड़ी हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर्स दिए गए हैं। अशोक लेलैंड के इस ट्रक को 3900 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस ट्रक का मिनिमम टर्निंग रेडियस 13570 MM रखा गया है। इस बॉस ट्रक में आपको Day केबिन देखने को मिलता है, जिसमें काफी अच्छा स्पेस दिया है। इसके अलावा इस ट्रक में आपको एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ 2 पैसेंजर्स के लिए सीट मिलती है। इस अशोक लेलैंड 6 चक्का ट्रक में 8.25R20 16PR फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक के फीचर्स
अशोक लेलैंड के इस ट्रक में आपको Power Steering के साथ 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स मिलता है। इस ट्रक में Manual ट्रांसमिशन के साथ 330 dia - single plate, dry type with clutch booster क्लच आता है। बॉस सीरीज वाले इस ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Air ब्रेक्स मिल जाते हैं। इस ट्रक में Forged I section - reverse elliot type फ्रंट एक्सल और Fully floating single speed rear axle , hypoid , RAR 5.71 रियर एक्सल आता है। कंपनी ने अपने इस ट्रक को Parabolic leaf springs, shock absorbers with ARB फ्रंट सस्पेंशन और Semi-elliptical suspension रियर सस्पेंशन में निर्मित किया है। इसके अलावा इस ट्रक में आपको एडवांस्ड डिजिटल ड्राइवर असिस्ट (ADDA) और गियर शिफ्ट एडवाइजर सिस्टम (GSAS) समेत कई लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिल जाते हैं, जो इसे एक नेक्स्ट जनरेशन ट्रक बनाते हैं।
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक की कीमत
अशोक लेलैंड कंपनी भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में अपने प्रोडक्ट की मजबूती और लेटेस्ट फीचर्स के लिए पहचानी जाती है। कंपनी के सभी वाणिज्यिक वाहन आपको कम कीमत में मिलते हैं। Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक की कीमत 20.67 लाख से 21.42 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है। यदि आपने अपनी सुविधा के अनुसार इस ट्रक को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से बॉस 1215 एच बी ट्रक को आसानी से खरीद सकते हैं।
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक के वेरिएंट और प्राइस
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक में आपको 12 वेरिएंट देखने को मिल जाते हैं, जिनकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 20.67 लाख से 21.42 लाख रुपये है।
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
---|---|---|
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी 4900/एफएसडी/22 फ़ीट | 11990 | ₹ 20.67 - 21.42 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी 4900/एचएसडी/22 फ़ीट | 11990 | ₹ 20.67 - 21.42 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी 4900/डीएसडी/22 फ़ीट | 11990 | ₹ 20.67 - 21.42 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी 4400/डीएसडी/20 फीट | 11990 | ₹ 20.67 - 21.42 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी 4400/एफएसडी/20 फीट | 11990 | ₹ 20.67 - 21.42 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी 4400/एचएसडी/20 फीट | 11990 | ₹ 20.67 - 21.42 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी 4900/सीबीसी/22 फ़ीट | 11990 | ₹ 20.67 - 21.42 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी 4400/सीबीसी/20 फ़ीट | 11990 | ₹ 20.67 - 21.42 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी 3900/डीएसडी/17 फ़ीट | 11990 | ₹ 20.67 - 21.42 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी 3900/एफएसडी/17 फ़ीट | 11990 | ₹ 20.67 - 21.42 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी 3900/एचएसडी/17 फीट | 11990 | ₹ 20.67 - 21.42 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी 3900/सीबीसी/17 फ़ीट | 11990 | ₹ 20.67 - 21.42 लाख |
अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!
Q.1 अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक की कीमत क्या है?
Ans भारत में अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक का प्राइस 20.67 लाख से 21.42 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
Q.2 अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक का माइलेज क्या है?
Ans बॉस सीरीज वाले इस ट्रक में आपको 7 kmpl का माइलेज देखने को मिल जाता है।
Q.3 अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans कंपनी के इस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी 7710 किलोग्राम है।
Q.4 अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक 11990 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।
Q.5 अशोक लेलैंड बॉस 1215 एच बी ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans इस ट्रक को 3900 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके x`सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT