user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी : 13 टन जीवीडब्ल्यू में ग्रेट परफॉर्मेंस ट्रक

Posted On : 23 May, 2023

जानें, अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

किसी भारी सामान या वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए भारत में सबसे ज्यादा सड़क परिवहन का सहारा लिया जाता है। आपको बता दें, सड़क परिवहन अन्य परिवहनों से सस्ता होता है और इसकी मदद से सामान को सेफ्टी के साथ मंजिल तक पहुंचाया जा सकता है। इसके लिए ज्यादातर लोग ट्रकों का ही इस्तेमाल करना पंसद करते हैं, क्योंकि ट्रक एक बार में अधिक माल डिलीवर कर सकता है। अगर आपको भी किसी ऐसे ही ट्रक की जरूरत है जिसकी मदद से अपने प्रॉफिटेबल बिजनेस की शुरूआत कर सकें और उसकी कीमत भी कम हो, तो आपके लिए अशोक लेलैंड बॉस सीरीज का यह ट्रक सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी का यह ट्रक आपको किफायती दाम में शानदार माइलेज और कमाल के फीचर्स के साथ देखने को मिल जाता है। 13 टन जीवीडब्ल्यू में आने वाला यह ट्रक 6 चक्का में आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी के इस ट्रक में 4 सिलेंडर वाला H series CRS with iGen6 Technology BS6 इंजन आता है, जो 150 हॉर्स पावर जनरेट करता है। इस ट्रक की अधिकतम टॉर्क 450 NM है, जो इसे कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने की क्षमता प्रदान करता है। अशोक लेलैंड का यह ट्रक 8,985 किलोग्राम पेलोड क्षमता और 13,100 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इस ट्रक का कर्ब वेट 4,208 किलोग्राम है। अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक में आपको 7 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है, कंपनी अपने इस ट्रक के साथ 208 लीटर क्षमता वाला बड़ा फ्यूल टैंक देती है, जिससे आप बिना रूकावट के अपने लंबे सफर को पूरा कर सकते हैं। अशोक लेलैंड के इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई है। यह ट्रक 11760 MM मिनिमम टर्निंग रेडियस के साथ आता है।

अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक का बॉडी लुक

अशोक लेलैंड ने अपने इस ट्रक को काफी आकर्षक लुक में पेश किया है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे खरीदने का मन बना लेते हैं। इस ट्रक के फ्रंट में आपको एक बड़ी और काफी मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक को 4900 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस ट्रक में डबल हेडलैम्प्स के साथ इंडिकेटर्स आते हैं। कंपनी के इस ट्रक में डे केबिन आता है, जिसमें आपको काफी अच्छा खासा स्पेस देखने को मिल जाता है। इस ट्रक में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर्स के लिए सीट्स आती है। अशोक लेलैंड के इस 6 चक्का ट्रक में 8.25 X 20 16PR फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं।

अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक के फीचर्स

अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक में आपको Power Steering के साथ 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। इस ट्रक में Manual ट्रांसमिशन और 330 dia - single plate, dry type with clutch booster क्लच आता है। कंपनी के इस ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Air ब्रेक्स आते हैं। बॉस सीरीज वाले इस ट्रक में Forged I section - reverse elliot type फ्रंट एक्सल और Fully floating single speed rear axle , hypoid , RAR 5.71 रियर एक्सल दिया गया है। अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक को Parabolic leaf springs, shock absorbers with ARB फ्रंट सस्पेंशन और Semi-elliptical suspension रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ट्रक में आपको गियर शिफ्ट एडवाइजरी सिस्टम, ट्रिप डिस्टेंस एंड फ्यूल इकोनॉमी और रिवर्स पार्क अलर्ट सिस्टम जैसे कई फीचर्स देखने को मिल जाते हैं, जो इसे नेक्स्ट जनरेशन टेक्नोलॉजी वाला ट्रक बनाते हैं। अशोक लेलैंड के इस ट्रक को आप पार्सल एंड लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स, सब्जियां, फल, पोल्ट्री, व्हाइट गुड्स, एफएमसीजी, ऑटो पार्ट्स एंड इंडस्ट्रियल गुड्स और बेवरेज जैसे वस्तुओं की डिलीवरी करने के लिए आसानी से उपयोग में ले सकते हैं।

अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक का प्राइस

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड अपने ग्राहकों के लिए किफायती कीमत में शानदार फीचर्स वाले वाहनों को लॉन्च करती आई है। कंपनी ने अपने सभी कमर्शियल वाहनों की तरह ही इस ट्रक का प्राइस भी कम रखा है। Ashok Leyland ने अपने अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 20.91 लाख से 22.93 लाख रुपये रखी है। अगर आपने अपनी सुविधा के अनुसार इस ट्रक को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक को आसानी से खरीद सकते हैं।

अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक के वेरिएंट और कीमत

अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक में आपको 18 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते है।

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी 3400/एचएसडी/14 फ़ीट 13100 ₹ 20.91 - 21.75 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी 5200/एचएसडी/24 फ़ीट 13100 ₹ 20.91 - 21.77 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी 5200/सीबीसी/24 फ़ीट 13100 ₹ 20.91 - 21.79 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी 4500/डीएसडी/20 फ़ीट 13100 ₹ 20.91 - 21.80 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी 4500/सीबीसी/20 फ़ीट 13100 ₹ 20.91 - 21.81 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी 4900/एफएसडी/22 फ़ीट 13100 ₹ 20.91 - 21.82 लाख
अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी 3900/डीएसडी/17 फ़ीट 13100 ₹ 20.91 - 21.83 लाख

अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक की कीमत क्या है?

Ans भारत में अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक का प्राइस 20.91 लाख से 22.93 रुपये (एक्स शोरूम) रखा गया है।

Q.2 अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक का माइलेज क्या है?

Ans कंपनी के इस ट्रक में आपको 7 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है।

Q.3 अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी क्या है?

Ans अशोक लेलैंड का यह ट्रक 8985 किलोग्राम पेलोड क्षमता के साथ आता है।

Q.4 अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans कंपनी के इस ट्रक का जीवीडब्ल्यू 13100 किलोग्राम है।

Q.5 अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या है?

Ans अशोक लेलैंड बॉस 1315 एचबी ट्रक को 4900 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us