नया उपयोगकर्ता

राकेश खंडेलवाल
03 जनवरी 2025

अशोक लेलैंड ने दिसंबर 2024 में बेचे 14,721 कमर्शियल वाहन, 6.34 प्रतिशत की ग्रोथ

जानें, दिसंबर 2024 में अशोक लेलैड कमर्शियल वाहन बिक्री का आंकड़ा

देश की प्रमुख वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने दिसंबर 2024 के लिए अपनी सेल्स रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में बढ़त हासिल की है और 6.34 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ 14,721 कमर्शियल वाहन बेचे हैं।

अशोक लेलैंड ने घरेलू बाजार में 5.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। ब्रांड ने दिसंबर 2024 में 14,204 यूनिट्स की बिक्री की गई है जबकि दिसंबर 2023 में 13,434 यूनिट्स बेची गई थी। निर्यात बाजार की बात करें तो अशोक लेलैंड ने दिसंबर 2024 में कुल 517 सीवी भारत से बाहर विदेशी बाजार में बेचे हैं जबकि दिसंबर 2023 में 409 वाहन निर्यात किए गए थे।

आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में अशोक लेलैंड सीवी सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2024 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अशोक लेलैंड सीवी सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2024 : घरेलू बाजार में 5.73 प्रतिशत की बढ़त

कैटेगरी दिसंबर 2024 दिसंबर 2023 परिवर्तन (% में)
एमएंडएचसीवी 8,979 8,213 9%
एलसीवी 5,225 5,221 0%
कुल बिक्री 14,204 13,434 5.73%

एम एंड एचसीवी सेगमेंट : अशोक लेलैंड ने इस सेगमेंट में 9 प्रतिशत की बेहतरीन ग्रोथ दर्ज की है। ब्रांड ने दिसंबर 2024 में 8979 यूनिट्स की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2023 में 8213 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। इस प्रकार घरेलू बाजार में 766 ज्यादा वाहन बेचे गए हैं।

एलसीवी सेगमेंट : इस सेगमेंट में करीब-करीब समान बिक्री रही है। ब्रांड ने दिसंबर 2024 में 5225 वाहन बेचे हैं जबकि दिसंबर 2023 में 5221 वाहन बेचे गए थे। इस प्रकार मात्र 4 वाहन ज्यादा बेचे गए हैं।

कुल मिलाकर, अशोक लेलैंड ने दिसंबर 2024 की अवधि में 14,204 यूनिट्स की बिक्री के साथ 5.73 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है। जबकि दिसंबर 2023 में 13,434 यूनिट की बिक्री की गई थी।

अशोक लेलैंड वाणिज्यिक वाहन सेल्स रिपोर्ट दिसंबर 2024 : निर्यात बाजार में 26.41 प्रतिशत की ग्रोथ

कैटेगरी दिसंबर 2024 दिसंबर 2023 परिवर्तन (% में)
एमएंडएचसीवी 259 106 144.34%
एलसीवी 258 303 -14.85%
कुल बिक्री 517 409 26.41%

एम एंड एचसीवी सेगमेंट : अशोक लेलैंड ने मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 144.34% की शानदार ग्रोथ के साथ 259 वाहन बेचे हैं जबकि दिसंबर 2023 में 106 वाहनों की बिक्री हुई थी।

एलसीवी : लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी को कुछ निराशा हाथ लगी है। ब्रांड ने दिसंबर 2024 में -14.85% की गिरावट के साथ 258 एलसीवी बेचे हैं। पिछले साल दिसंबर 2023 में इस सेगमेंट में 303 वाहन बेचे गए थे।

कुल मिलाकर, अशोक लेलैंड ने निर्यात बाजार में 26.41% की शानदार बढ़त के साथ कुल 517 वाहन बेचे हैं जबकि दिसंबर 2023 में 409 वाहनों की बिक्री हुई थी।

अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : दिसंबर में  घरेलू+निर्यात बाजार में 6.34 प्रतिशत की ग्रोथ

कैटेगरी     दिसंबर 2024 दिसंबर 2023 परिवर्तन (% में)
एमएंडएचसीवी 9238 8319 11.00%
एलसीवी 5483 5524 -1%
कुल बिक्री 14721 13843 6.34%

एम एंड एचसीवी सेगमेंट : अशोक लेलैंड ने दिसंबर 2024 में 9,238 वाहन बेचे हैं जबकि दिसंबर 2023 में 8319 वाहन बेचे गए थे। ब्रांड ने बिक्री में 11% की बेहतरीन बढ़त दर्ज की है।

एलसीवी सेगमेंट : कंपनी ने इस सेगमेंट में मामूली गिरावट दर्ज की है। दिसंबर 2024 में 1 प्रतिशत की कमी के साथ 5483 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि दिसंबर 2023 में 5,524 इकाइयां बेची गई थी।

कुल मिलाकर, दिसंबर 2024 की अवधि में कुल बिक्री 14,721 यूनिट रही, जबकि दिसंबर 2023 में यह 13,843 यूनिट थी। अशोक लेलैंड ने कुल सीवी बिक्री (घरेलू + निर्यात) में 6.34% की बढ़त दर्ज की है।

अगर आप अपने बिजनेस के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर कमर्शियल वाहनों जैसे मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर, पिकअप,ट्रांजिट मिक्सर और ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा जैसे थ्री व्हीलर आदि वाहनों के फीचर्स और लोन आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now