user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

अशोक लेलैंड वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 50.28 प्रतिशत की वृद्धि

Posted On : 08 August, 2022

अशोक लेलैंड भारी और मध्यम वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 99 फीसदी का उछाल 

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने भारी और मध्यम वाणिज्यिक वाहन सेगमेंट की बिक्री में भारी वृद्धि हासिल की है। इसने जहां जुलाई 2022 में एक ओर सालाना बिक्री के आधार पर 50.28 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, वहीं दूसरी ओर घरेलू बिक्री में 99 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल कर सबको चौंका दिया है। अशोक लेलैंड सेल्स् डाटा के अनुसार कंपनी ने लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 16 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको वाणिज्यिक वाहन निर्माता प्रमुख अशोक लेलैंड की सेल्स रिपोर्ट के आधार पर हुई बिक्री में वृद्धि की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।

अशोक लेलैंड सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2022 : कुल 6,596 इकाइयां बेचीं 

बता दें कि हिंदुजा समूह की प्रमुख ब्रांड अशोक लेलैंड ने जुलाई 2022 में एमसीवी और एचसीवी सेगमेंट में कुल 6,596 इकाइयों की बिक्री की। यह बिक्री गत वर्ष के इसी महीने में बेची गई 3317 इकाइयों की तुलना में घरेलू बिक्री के हिसाब से 99 प्रतिशत अधिक रही। एलसीवी सेगमेंट में पिछले साल की मंदी और कोविड के कारण अशोक लेलैंड की बिक्री धीमी रही लेकिन इस वर्ष जुलाई में कंपनी ने 5,386 इकाइयों की बिक्री कर 16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। गत वर्ष 4,656 इकाइयों की बिक्री की। अब यदि मध्यम एवं भारी वाहनों सहित कुल बिक्री की बात करें तो यह जुलाई 2022 में 11,982 यूनिट रही जो पिछले साल इसी माह में 7,973 इकाइयां थी। इस तरह तुलनात्मक रूप से एक साल में 50.28 प्रतिशत की कुल वृद्धि हुई। 

अशोक लेलैंड की बिक्री के अन्य आंकड़ों पर एक नजर 

अशोक लेलैंड के एमसीवी और एचसीवी की बिक्री जुलाई 2022  में 6,943 इकाइयों की थी जो गत वर्ष जुलाई में 3,501 इकाइयां थी।  वहीं एलसीवी सेगमेंट में 2022 में 5,477 इकाइयां बेची गईं वहीं गत वर्ष जुलाई में 4,828 इकाइयों की बिक्री हुई। इस तरह जुलाई 2022 के महीने में कुल वृद्धि 13 प्रतिशत थी। इसके अलावा जुलाई 2022 में कुल वाहन बिक्री 12,420 की थी जो कि एक वर्ष पहले इसी माह 8,329 इकाइयों की रही। इससे 49.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

क्या आप नया ट्रक खरीदना या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक पर लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर लॉगिन करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

Follow us for Latest Truck Industry Updates-
FaceBook  - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
Youtube     -  https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us