Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
By Saurjesh Kumar
25 Apr 2024
Automobile

इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को बनाया शानदार कैफे, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ

By Saurjesh Kumar News Date 25 Apr 2024

इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को बनाया शानदार कैफे, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ

महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को बनाया कैफे, जानें आनंद महिंद्रा ने क्या कहा

देश में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। जहां थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों की लगातार सेल बढ़ रही है वहीं लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ तरह तरह के प्रयोग भी कर रहे हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक  वीडियो काफी वायरल हुआ जिसमें एक कंपनी ने महिंद्रा के 5 इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहन को कॉफी शॉप में बदल दिया। लोगों द्वारा यह जुगाड़ काफी पसंद किया जा रहा है। महिंद्रा की इस थ्री व्हीलर गाड़ियों में लगी कॉफी शॉप बेहद आकर्षक तो दिख ही रही है साथ ही इससे उस शॉप के लागत में भी कमी आई है। सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से यह जुगाड आनंद महिंद्रा की नजर से भी नहीं बच पाया और उन्होंने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी टिप्पणी लिखी है।

क्या कहा आनंद महिंद्रा ने?, जानिए

उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर वे वाहनों के नए नए जुगाड़ वाले प्रयोग को साझा करते हैं। ना सिर्फ जुगाड़ वाली नई-नई चीजों और प्रयोगों को वो साझा करते हैं बल्कि अच्छा और उपयोगी आइडिया होने पर उसे बनाने वाले लोगों की तारीफ भी करते हैं और उन्हें मोटिवेट करते हैं। महिंद्रा के इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा पर खुले एक कैफे की तस्वीरों को आनंद महिंद्रा ने पसंद किया है। ये बिजनेस आइडिया उन्हें बहुत पसंद आया, और उन्होंने इसकी तारीफ भी की है। बता दिन कि उन्हें ये बिजनेस आइडिया पसंद आने की एक खास वजह भी है। यह बेहद टिकाऊ, कम खर्चीला और विश्वसनीय कार्गो समाधान है। आनंद महिंद्रा ने ट्वीट शेयर किया है, जिसे पहले महिंद्रा इलेक्ट्रिक द्वारा साझा किया गया। इस ट्वीट में दी गई जानकारी  के मुताबिक यह एक चलती-फिरती कॉफी शॉप है। जिसे हैदराबाद में बास्क एसोसिएट्स ने खोली है। 

महिंद्रा के किस थ्री व्हीलर का हुआ है इस्तेमाल

इस कॉफी शॉप के लिए हैदराबादी कंपनी कॉफी ऑन द गो ने इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा ट्रेओ ज़ोर को चुना है। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की मदद से यह वाहन शून्य प्रदूषण करने वाली कॉफी शॉप है। साथ ही बता दें कि इस शॉप पर जैविक कॉफी कप का भी उपयोग किया जाता है। साथ ही कम से कम प्लास्टिक यूज करने के अलावा कंपनी अपने बचे हुए कॉफी पाउडर को खाद के रूप में इस्तेमाल करती है। अगर आप भी महिंद्रा ट्रेओ जोर के बारे में ज्यादा जानकारी पाना चाहते हैं। तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। इस वाहन के लिए कई शानदार ऑफर चलते रहते हैं, पेज पर विजिट कर इस थ्री व्हीलर के लिए अभी सबसे बेहतर ऑफर प्राप्त करें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us