Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
02 Jan 2024
Automobile

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक : कम कीमत में सबसे अच्छा माइलेज

By News Date 02 Jan 2024

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक : कम कीमत में सबसे अच्छा माइलेज

जानें अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की विशेषता, फीचर्स और कीमत

मिनी ट्रक की बढ़ती जरूरत, कम लागत में अच्छी कमाई का मौका दे रही है। मिनी ट्रक का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। मिनी ट्रक के जरिए पूरी पेलोड कैपेसिटी के साथ छोटी एवं लंबी दूरी का परिवहन किया जा सकता है। अशोक लेलैंड दोस्त सीरीज का अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक मॉडल बेहतरीन कार्गो वाहन है। बीते कुछ वर्षों में अशोक लेलैंड का मिनी ट्रक भारत में बहुत प्रसिद्ध हुआ है। इस सीरीज का मिनी ट्रक कई मायनों में खास है। बहुत मजबूत और लागत प्रभावी होने की वजह से बीते कुछ सालों में अशोक लेलैंड के मिनी ट्रक की बिक्री में अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है। यही वजह है कि अगर आप अपने पुराने बिजनेस, नए बिजनेस एवं अथवा स्वरोजगार के लिए यह मिनी ट्रक लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकता है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक के बारे में, इस वाहन की खासियत, फीचर्स और कीमत आदि की जानकारी दे रहे हैं।

क्या है अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की खासियत?

अगर आप मीडियम साइज के कार्गो व्हीकल की खोज में हैं, जो आपके बिजनेस को, अथवा स्वरोजगार को सपोर्ट दे तो अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक आपके लिए बहुत खास हो सकता है। अशोक लेलैंड कंपनी के दोस्त सीरीज का यह मिनी ट्रक बेहतरीन माइलेज क्षमता और पावर से लैस है। यह कॉम्पैक्ट साइज का कमर्शियल व्हीकल है, जिससे यह छोटे और कम साइज के रोड में भी आसानी से चल सकता है। बड़े वाहनों की तुलना में यह वाहन रोड ब्लॉकेज आदि में कम फंसता है। इसके अलावा इस वाहन की पेलोड कैपेसिटी भी उच्च है, 1208 किलोग्राम तक का वजन लेकर यह जा सकता है। इस वाहन की जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 2545 किलोग्राम है। इस वाहन की व्हीलबेस 2350 mm है। साथ ही यह वाहन 45 एचपी के जबरदस्त पावर क्षमता से युक्त है। इसके अलावा इस वाहन की ईंधन टैंक कैपेसिटी भी काफी अच्छी है। इसकी सीएनजी ईंधन टैंक क्षमता 120 लीटर है। इसके अलावा इस वाहन की कुछ खासियत इस प्रकार है :

  • यह 4 व्हीलर वाहन है

  • इस वाहन की इंजन क्षमता 1478 सीसी है

  • इस वाहन में 5 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स टाइप का गियरबॉक्स मौजूद है

  • यह 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है

  • यह अधिकतम 105 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक के वेरिएंट 

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं :

वेरिएंट कीमत
अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी एलई ₹7.79 लाख रुपए से ₹8.14 लाख रुपए
अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी एलएस ₹7.79 लाख रुपए से ₹8.54 लाख रुपए

क्यों खरीदें अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक?

अशोक लेलैंड दोस्त सीरीज का यह मिनी ट्रक बेहद खास है। यह वाहन कॉम्पैक्ट साइज का है। साथ ही इसकी पेलोड कैपेसिटी भी अच्छी है। अच्छी पेलोड कैपेसिटी होने की वजह से यह गुड्स और मैटेरियल के ट्रांसपोर्टेशन में उपयोगी है। यह वाहन विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस वाहन से कार्गो ट्रांसपोर्टेशन, फूड डिलीवरी, स्मॉल स्केल बिजनेस आदि कार्य किए जा सकते हैं। इसके अलावा यह वाहन फ्यूल एफिशिएंट है, जिससे वाहन के ऑपरेशनल कॉस्ट में भी कमी आती है। यही वजह है कि यह वाहन छोटे व्यापारियों के लिए बहुत शानदार है।

क्या होगा फायदा?

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक लेने के कई फायदे हैं। यह कॉस्ट इफेक्टिव है। यह उपयोग में बहुत आसान है। इसके अलावा इस मिनी ट्रक की एक बड़ी खासियत यह है कि यह स्मॉल बिजनेस के लिए बहुत इकोनॉमिकल होता है यानी छोटे व्यापारियों के लिए इस ट्रक से ट्रांसपोर्टेशन बहुत किफायती होता है। इसके अलावा इस वाहन के रखरखाव में भी कम से कम लागत लगती है।

कैसे उठाएं लाभ?

अगर आप अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक लेना चाहते हैं जो एडवांस टेक्नोलॉजी, अत्याधुनिक इंजीनियरिंग, फीचर्स एवं किफायती माइलेज से लैस है, तो इस जबरदस्त कार्गो व्हीकल को आप ट्रक जंक्शन के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं। ट्रक जंक्शन ग्राहकों को वाहन के चुनाव से लेकर उसे लोन और फाइनेंस तक मदद करता है। अगर आप इस वाहन पर चल रहे लेटेस्ट ऑफर की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो ट्रक जंक्शन पर अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक के पेज पर अपनी इंक्वायरी दर्ज कर सकते हैं। पेज पर ही चेक ऑफर या ऑफर प्राप्त करें का विकल्प मौजूद है, इस पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें। अगर आप इस मिनी ट्रक के लिए लोन या फाइनेंस के बारे में जानना चाहते हैं और लोन अप्लाई करना चाहते हैं तो “लोन आवेदन करें” पर क्लिक करें और फॉर्म भरकर सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअपटेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us