user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

नई सॉफ्टवेयर तकनीक से लैस ट्रक बनाने के लिए वोल्वो ग्रुप और डेमलर के बीच एग्रीमेंट फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : 261,519 यूनिट्स बेचे गाड़ियों के इंश्योरेंस को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, हो जाएं अलर्ट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में मिलेंगे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, अल्टीग्रीन यूजर्स को मिलेगा फायदा कमर्शियल वाहनों में होने चाहिए ये 5 फीचर्स, आपका काम करेंगे आसान छोटे कमर्शियल वाहनों पर नए ऑफर के साथ एंट्री लेगी मुरुगप्पा ग्रुप महिंद्रा का नया मेटल बॉडी ट्रेओ प्लस ई-ऑटो हुआ लांच, जानें कीमत सेकेंडों में चार्ज होगी ईवी की बैटरी, कोरियाई वैज्ञानिकों की बड़ी खोज

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक: 6 का दम, प्रॉफिट कमाने में नंबर वन

Posted On : 14 May, 2023

जानें, अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

एससीवी यानी स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट मे आने वाले मिनी ट्रक भारत में अपने कॉम्पैक्ट साइज और कम कीमत के चलते लोकप्रिय बने हुए हैं। इनके जरिए बेहद आसानी से और कम समय में माल की लोडिंग अनलोडिंग की जा सकती है। मिनी ट्रक में इस्तेमाल किए जाने वाला छोटा टर्निंग रेडियस भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना किसी परेशानी के डिलीवरी करने की क्षमता प्रदान करता है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में वैसे तो कई मिनी ट्रक मौजूद है, लेकिन जो आपके बिजनेस को शुरूआत से प्रॉफिटेबल बनाए इसके लिए सबसे पहला नाम अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का आता है। कंपनी के इस मिनी ट्रक में आपको 1478 CC कैपेसिटी वाला इंजन देखने को मिल जाता है और यह 2.5 टन जीवीडब्ल्यू में आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक: 6 Ka DUM, ZYAADA se ZYAADA PROFIT

अशोक लेलैंड अपने इस मिनी ट्रक के साथ ज्यादा से ज्यादा प्रॉफिट कमाने का वादा करता है। इस मिनी ट्रक में आपको 15% ज्यादा माइलेज, 320 km की ज्यादा रेंज, 1.2 टन ज्यादा पेलोड, ज्यादा टेक्नोलॉजी, ज्यादा कम्फर्ट और ज्यादा भरोसा मिलता है। कंपनी अपने इस सीएनजी मिनी ट्रक के साथ 2 साल और 75000* किलोमीटर तक की वारंटी प्रदान करती है।

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स

दोस्त सीरीज वाले इस मिनी ट्रक में 1.5L 3-Cylinder CNG (BS6) इंजन आता है, जो 45 हॉर्स पावर जनरेट करता है। इसकी अधिकतम टॉर्क 105 NM है, जो इसे कठिन कार्यों के लिए भी पर्याप्त बनाती है। इस मिनी ट्रक की पेलोड क्षमता 1208 किलोग्राम रखी गई है, जिससे कि आप एक बार अधिक माल की डिलीवरी करके मुनाफा कमा सकते हैं। कंपनी का यह मिनी ट्रक 2545 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इस मिनी ट्रक में 120 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है, जिसे एक बार फुल रिफिल करने पर इस व्हीकल को 320 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी के इस मिनी ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 177 MM रखा गया है।

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का बॉडी लुक

कंपनी के मिनी ट्रक को काफी आकर्षक लुक में निर्मित किया गया है, इसे पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग पंसद कर लेते हैं। इस मिनी ट्रक के फ्रंट में आपको एक बड़ी विडंशील्ड डबल वाइपर के साथ देखने को मिल जाती है। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक को 4485 MM लंबाई, 1670 MM चौड़ाई और 1845 MM ऊंचाई के साथ 2350 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस 4 चक्का मिनी ट्रक में 185 R14 LT 8 Radial फ्रंट और रियर टायर आते हैं। अशोक लेलैंड के इस मिनी ट्रक में पर्याप्त स्पेस के साथ Day Cabin आता है, इसमें एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट मिल जाती है।

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक के फीचर्स

अशोक लेलैंड के इस मिनी ट्रक में आपको Manual स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। इस मिनी ट्रक में Manual ट्रांसमिशन और Diaphragm, Single Dry Plate, Pot type, Mechanical Cable Operated क्लच आता है। कंपनी के इस मिनी ट्रक को पार्किंग ब्रेक के साथ Disc ब्रेक्स में पेश किया गया है। अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक को Parabolic Leaf Spring, 2 Nos फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic Leaf Spring, 2 Main + 1 Helper रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। कंपनी के इस मिनी ट्रक में आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मोबाइल होल्डर और ड्यूल टोन इंटीरियर देखने को मिल जाता है।

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का प्राइस

अशोक लेलैंड अपने उपभोक्ताओं के लिए शानदार फीचर्स के साथ कमाल का माइलेज देने वाले कमर्शियल वाहनों को पेश करती आई है। कंपनी के वाणिज्यिक वाहन आपको किफायती कीमत में देखने को मिल जाते हैं। Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 7.79 लाख से 8.54 लाख रुपये रखी है। अगर आपने भी इस मिनी ट्रक को खरीदने का प्लान बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे खरीद सकते हैं।

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक के वेरिएंट और कीमत

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक में आपको 2 वेरिएंट देखने को मिल जाते हैं -

अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का प्राइस क्या है?
Ans भारत में अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की कीमत 7.79 लाख से 8.54 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
 
Q.2 अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का माइलेज क्या है?
Ans इस मिनी ट्रक को एक बार फुल रिफिल करने पर 320 किलोमीटर की रेंज मिलती है।
 
Q.3 अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की पेलोड कैपेसिटी क्या है?
Ans दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक की पेलोड क्षमता 1208 किलोग्राम है।
 
Q.4 अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans कंपनी के इस मिनी ट्रक का जीवीडब्ल्यू 2545 किलोग्राम है।
 
Q.5 अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans अशोक लेलैंड दोस्त सीएनजी मिनी ट्रक को 2350 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा,अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us