user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे: जयपुर से 7 शहरों की दूरी घटेगी, बचेगा 2 घंटे का समय महिंद्रा बोलेरो पिक-अप 4x4 और टाटा योद्धा कौनसा है दमदार पिकअप जानें, पेलोड कैपेसिटी और कीमत टीवीएस और इकोफाई ने इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर मार्केट विस्तार के लिए हाथ मिलाया इलेक्ट्रिक एलसीवी खरीदने के मामले में महाराष्ट्र टॉप पर, जानिए अपने राज्य का नंबर यमुना एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी, जानें नई टोल रेट टाटा मोटर्स और बैंक ऑफ इंडिया की साझेदारी से आसान होगी फाइनेंसिंग देश के इस खूबसूरत शहर में कमर्शियल वाहनों पर ग्रीन सेस लगाने की तैयारी! सरकार ने इन वाहनों को किया टोल फ्री, महाराष्ट्र चुनाव का दिखा असर

अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप: एक छोटा कदम, एक बड़ी तरक्की

Posted On : 09 January, 2023

जानें, अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत 2023

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड उन बड़े वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी में से एक है जो अपने बेहतरीन फीचर्स वाले वाहनों के लिए पहचानी जाती है। देश के कोने - कोने में कंपनी के वाहन आसानी से देखने को मिल जाते हैं। यदि हम स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में आने वाले पिकअप (pickup) की बात करें, तो अशोक लेलैंड की दोस्त सीरीज को भारत में काफी ज्यादा पंसद किया जा रहा है। दोस्त पिकअप में आपको कम कीमत के साथ साथ शानदार माइलेज और लेटेस्ट फीचर्स में देखने को मिलते हैं। कंपनी ने अपनी दोस्त सीरीज को आगे बढ़ाते हुए अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप को निर्मित किया है। यह पिकअप काफी अच्छे फीचर्स और ज्यादा पेलोड कैपेसिटी के साथ में आपको देखने को मिलती है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको अशोक लेलैंड (Ashok leyland) दोस्त लाइट पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।
 
अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स

अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप में आपको 1250 किलोग्राम की पेलोड क्षमता देखने को मिलती है, इस पिकअप का कर्ब वेट 1250 kg है। इसके अलावा यदि इसके जीवीडब्ल्यू की बात करें, तो अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप का GVW 2590 किलोग्राम है। दोस्त सीरीज वाले इस पिकअप में 40 Ltr. का एक बड़ा फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। कंपनी ने अपने इस पिकअप को 4485 एमएम लंबाई, 1620 एमएम चौड़ाई और 1835 एमएम ऊंचाई के साथ 2350 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया है। अशोक लेलैंडे के इस पिकअप की अधिकतम स्पीड 80 KMPH है। यह पिकअप 4 चक्के में आपको देखने को मिलता है जिसमें 185 R14 LT, 8PR फ्रंट टायर और 185 R14 LT, 8PR रियर टायर होते है।

अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप में इंजन

अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप में आपको 3 सिलेंडर और 1.5L टर्बो चार्जड डीजल कॉमन रेल (TDCR) इंजन देखने को मिलता है, जो 70 हॉर्स पावर तक जेनरेट करता है और इसके इंजन की पावर 1478 सीसी है। इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 170 एनएम है। यह पिकअप भारी सामान ढोने के बाद भी चढ़ाई वाले रास्तों पर बिना किसी रूकावट के चल सकता है, क्योंकि इसमें ग्रेडेबिलिटी को 32.27% रखा गया है। यदि इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी अपने अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप के साथ 19.6 kmpl का शानदार माइलेज देने का वादा करती है।
 
अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप के फीचर्स

अशोक लेलैंड के इस पिकअप में आपको पावर स्टीयरिंग के साथ Fully Synchromesh, 5-speed Gearbox Manual, Integrated Bell Housing, 5 Forward, 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिलता है। इस पिकअप में पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic Brakes ब्रेक दिए गए हैं। अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप को Double Wishbone, Transverse Leaf Spring फ्रंट सस्पेंशन और Parabolic Leaf Spring, 2 stages, Overslung रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। कंपनी के इस पिकअप में ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर सीट आपको देखने को मिलती है।
 
अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप प्राइस 2023

अशोक लेलैंड भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में कम कीमत के साथ अच्छे माइलेज देने के वाले वाहनों के लिए पहचानी जाती है। कंपनी अपने ग्राहकों की सुविधा के अनुसार ही अपने प्रोडक्ट्स निर्मित करती आई है। Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप की एक्स शोरूम प्राइस 7.25 लाख से 7.50 लाख रूपये रखी है। यदि आपने इसे खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप को आसानी से खरीद सकते हैं।
 
अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप के वेरिएंट और कीमत

अशोक लेलैंड के इस दोस्त सीरीज वाले पिकअप में आपको 3 वेरिएंट देखने को मिलते है, जिसमें
 

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू कीमत
अशोक लेलैंड दोस्त लाइट एलएस 2590 ₹ 7.25 - 7.50 लाख
अशोक लेलैंड दोस्त लाइट अल ई 2590 ₹ 7.25 - 7.50 लाख
अशोक लेलैंड दोस्त लाइट एलएक्स 2590 ₹ 7.25 - 7.50 लाख

 

अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप से जुड़े कुछ FAQ! 

Q.1 अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप का प्राइस 2023?
Ans भारत में अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 7.25 लाख से 7.50 लाख रूपये रखी गई है।
 
Q.2 अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans अशोक लेलैंड के इस पिकअप में आपको 1250 किलोग्राम की पेलोड क्षमता देखने को मिलती है।
 
Q.3 अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप का माइलेज क्या है?
Ans कंपनी अपने के इस अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप के साथ 19.6 kmpl का माइलेज देने का दावा करती है।
 
Q.4 अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप की इंजन क्षमता क्या है?
Ans इस पिकअप में 3 सिलेंडर और 1.5L टर्बो चार्जड डीजल कॉमन रेल (TDCR) इंजन देखने को मिलता है, जो 70 हॉर्स पावर जेनरेट करता है, इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 170 एनएम है।
 
Q.5 अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans अशोक लेलैंड दोस्त लाइट पिकअप का जीवीडब्ल्यू 2590 किलोग्राम है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us