Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
22 May 2023
Automobile

अशोक लेलैंड दोस्त+ पिकअप : दोस्ती का वादा, कमाई और भी ज्यादा

By News Date 22 May 2023

अशोक लेलैंड दोस्त+ पिकअप : दोस्ती का वादा, कमाई और भी ज्यादा

जानें, अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में उन बड़ी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनियों में से एक है, जो अपने शानदार फीचर्स वाले वाहनों के लिए पहचानी जाती है। कंपनी के वाहन आपको देश के कोने-कोने काफी आसानी से देखने को मिल जाते हैं। अगर हम स्मॉल कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट में आने वाले पिकअप की बात करें, तो अशोक लेलैंड की दोस्त सीरीज को भारत में अधिक पंसद किया जाता है। इस सीरीज में आने वाले पिकअप आपको बेस्ट माइलेज और लेटेस्ट फीचर्स के साथ देखने को मिलते हैं। अशोक लेलैंड की दोस्त सीरीज में वैसे तो कई पिकअप मौजूद है। लेकिन अगर हम किफायती कीमत में शानदार फीचर्स वाले Dost सीरीज पिकअप की बात करें, तो इसमें सबसे पहला नाम अशोक लेलैंड दोस्त+ पिकअप का ही आता है। कंपनी के इस पिकअप में 1478 CC कैपेसिटी वाला पावरफुल इंजन आता है, जो कमाल का माइलेज प्रदान करता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप के स्पेसिफिकेशन्स

अशोक लेलैंड के इस पिकअप में 1.5 L, 3 Cylinder Diesel (BS6) इंजन आता है, जो 80 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस पिकअप की अधिकतम टॉर्क 190 NM है, जो इसे चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने की क्षमता प्रदान करती है। अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप की पेलोड क्षमता 1500 किलोग्राम रखी गई है, ताकि आप एक बार में अधिक माल की डिलीवरी करके अधिक कमाई कर सकें। कंपनी का यह पिकअप 2,805 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इस पिकअप में आपको 19.6 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है, जो बिजनेस की शुरूआत से ही आपकी सेविंग को बढ़ाने का काम करता है। कंपनी के इस पिकअप में 40 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक आता है।

अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप का बॉडी लुक

कंपनी के इस पिकअप को 2510 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। अशोक लेलैंड ने अपने इस दोस्त सीरीज वाले पिकअप को आकर्षक और लेटेस्ट लुक में पेश किया है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे खरीदने का मन बना लेते हैं। इस पिकअप के फ्रंट में आपको एक बड़ी और काफी मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। इसमें डबल हेडलैम्पस के साथ इंडिकेटर्स दिए गए हैं। कंपनी के इस पिकअप में डे केबिन आता है, जिसमें आपको काफी अच्छा स्पेस देखने को मिल जाता है। अशोक लेलैंड के इस पिकअप में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट मिलती है। कंपनी के इस 4 चक्के वाले पिकअप में 195 R15 LT 8 फ्रंट और रियर टायर आते हैं। 

अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप के फीचर्स

अशोक लेलैंड के इस पिकअप में Manual स्टीयरिंग के साथ 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। इस पिकअप में Manual ट्रांसमिशन और 240 mm Diaphragm, Single dry plate , Mechanical cable Operated क्लच दिया गया है। अशोक लेलैंड के इस पिकअप में आपको पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic ब्रेक्स देखने को मिल जाते हैं। अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप को Rigid suspension with parabolic leaf and double-acting shock absorber फ्रंट सस्पेंशन और Semi elliptical leaf spring with double-acting shock absorber रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस पिकअप में एयर कंडीशनर, स्लाइडिंग विंडो, मोबाइल चार्जर पॉइंट, ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट और लॉकेबल ग्लोव बॉक्स समेत कई प्रकार के शानदार फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। 

अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप का प्राइस

भारत में कम कीमत के अंदर दमदार परफॉर्मेंस वाले कमर्शियल व्हीकल्स के लिए अशोक लेलैंड को पहचाना जाता है। कंपनी के लगभग सभी वाणिज्यिक वाहन आपको किफायती दाम में देखने को मिल जाते हैं। Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 7.75 लाख से 8.50 लाख रुपये रखी है। अगर आपने इस आर्टिकल के बाद अशोक लेलैंड के इस पिकअप को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप को आसानी से खरीद सकते हैं।

अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप के वेरिएंट और कीमत

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
अशोक लेलैंड दोस्त + एलई 2805 ₹ 7.75 - 8.00 लाख
अशोक लेलैंड दोस्त + एलएस 2805 ₹ 7.75 - 8.25 लाख
अशोक लेलैंड दोस्त + एलएक्स 2805 ₹ 7.75 - 8.50 लाख

अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप की कीमत क्या है?

Ans भारत में अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप की एक्स शोरूम कीमत 7.75 लाख से 8.50 लाख रुपये रखी गई है।

Q.2 अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप का माइलेज क्या है?

Ans कंपनी के इस पिकअप में आपको 19.6 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है।

Q.3 अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप की पेलोड कैपेसिटी क्या है?

Ans अशोक लेलैंड के इस पिकअप में आपको 1,500 किलोग्राम की पेलोड क्षमता मिल जाती है।

Q.4 अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans कंपनी का यह पिकअप 2,805 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है।

Q.5 अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप का व्हीलबेस साइज क्या है?

Ans अशोक लेलैंड दोस्त + पिकअप को 2510 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us