भारत में माल ढुलाई के लिए अधिकतर लोग ट्रकों का ही उपयोग करना पंसद करते है क्योंकि इससे एक बार में अधिक सामान की डिलीवरी की जा सकती है। ट्रक के जरिए कम लागत में एक स्थान से दूसरे स्थान पर सुरक्षित तरीके से माल डिलीवर किया जा सकता है। भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में वैसे तो कई ट्रक मौजूद है लेकिन अगर हम शानदार पावर के साथ अधिक माइलेज वाले ट्रक की बात करें, तो इसमें अशोक लेलैंड इकोमेट 1415 एचई और टाटा 1412 एलपीटी ट्रक का नाम आता है। यह दोनों ही ट्रक आपको अधिक पेलोड क्षमता और पावरफुल इंजन के साथ में देखने को मिलते है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम अशोक लेलैंड इकोमेट 1415 एचई और टाटा 1412 एलपीटी ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की तुलना करने जा रहे है।
यदि हम देश के इन दो बेस्ट ट्रकों के स्पेसिफिकेशन्स का आपस कम्पेरिजन करते है, तो अशोक लेलैंड इकोमेट 1415 एचई ट्रक में आपको 4 सिलेंडर और H series CRS with iGen6 Technology के साथ 150 हॉर्स पावर जनरेट करने वाला इंजन मिलता है, जिसकी अधिकतम टॉर्क 450 एनएम है। वहीं टाटा 1412 एलपीटी ट्रक में 4 सिलेंडर और 3.3L NG BS6 Engine, in line water cooled direct Injection diesel with intercooler इंजन दिया गया है जो 168 हॉर्स पावर उत्पन्न करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 390 एनएम है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक में आपको काफी अच्छी पेलोड क्षमता देखने को मिल जाती है और इसका जीवीडब्ल्यू 14050 किलोग्राम है। वहीं टाटा मोटर्स के इस ट्रक की 9500 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी और 14250 किलोग्राम इसका जीलीडब्ल्यू है। दोनों ही ट्रक में आपको एक जैसा माइलेज देखने को मिलता है। इकोमेट 1415 एचई ट्रक में 7 kmpl का माइलेज और 1412 एलपीटी ट्रक में 6 से 7 kmpl का माइलेज आता है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक में आपको 185 लीटर का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। वहीं टाटा मोटर्स के इस ट्रक में आपको 160 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।
भारत के इन दो पॉपुलर ट्रकों के यदि हम बॉडी लुक का कंपेयर करें, देखने में दोनों ही ट्रक एक जैसे लगते है। दोनों के ही फ्रंट में आपको एक बड़ी और मजबूत विंडशील्ड देखने को मिलती है, जिसमें डबल वाइपर आते है। इन दोनों ही ट्रकों के फ्रंट में आपको दो बड़ी हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर देखने को मिल जाते है। अशोक लेलैंड इकोमेट 1415 एचई ट्रक को 3250 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। वहीं टाटा 1412 एलपीटी ट्रक को 5182 एमएम लंबाई, 2175 एमएम चौड़ाई और 1835 एमएम ऊंचाई के साथ 3600 एमएम व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इन दोनों ही ट्रकों में आपको Day केबिन देखने को मिलता है। अशोक लेलैंड ट्रक में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर के लिए सीट्स देखने को मिल जाती है। वही टाटा के ट्रक में एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट दी गई है। दोनों ही ट्रक 6 चक्के में आते है और इनके टायर का साइज भी एक ही है। इन ट्रकों में 8.25R20 16 PR फ्रंट और रियर टायर दिए गए है।
यदि हम इन दोनों ट्रकों के फीचर्स की तुलना करें, तो अशोक लेलैंड इकोमेट 1415 एचई ट्रक में Power Steering के साथ 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। वहीं टाटा 1412 एलपीटी ट्रक में Tilt & Telescope Power Steering (Dia - 426mm) के साथ GBS 40 Gear Box 5 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक में 330 dia - single plate, dry type with clutch booster कल्च और synchromesh ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं टाटा मोटर्स के इस ट्रक में Single plate dry friction type - 310 mm dia कल्च और Manual ट्रांसमिशन आता है। इकोमेट 1415 एचई ट्रक में Parking brakes on rear wheels only पार्किंग ब्रेक के साथ Full air dual line ब्रेक्स देखने को मिल जाते है। वहीं 1412 एलपीटी ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Dual Circuit Full Air S Cam Brakes With Auto Slack Adjuster (Drum - Drum) and ABS ब्रेक्स आते है। अशोक लेलैंड इकोमेट 1415 एचई ट्रक को Semi-elliptic multileaf फ्रंट और रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। वहीं टाटा 1412 एलपीटी ट्रक को Parabolic leaf spring, hydraulic double acting shock absorbers फ्रंट सस्पेंशन और Semi elliptical Leaf spring रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है।
टाटा मोटर्स और अशोक लेलैंड ये दोनों ही कंपनियां भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में किफायती कीमत में शानदार फीचर्स वाले वाहनों को लॉन्च करने के लिए पहचानी जाती है। Tata Motors ने अपने टाटा 1412 एलपीटी ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 24.47 लाख से 25.47 लाख रुपये रखा है। वहीं Ashok Leyland ने अशोक लेलैंड इकोमेट 1415 एचई ट्रक की एक्स शोरूम कीमत 20.48 लाख से 21.23 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी अपनी सुविधा के अनुसार इस तुलना के बाद इनमें से किसी ट्रक को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते है, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते है।
Ans. इन दोनों ट्रकों में सस्ता अशोक लेलैंड इकोमेट 1415 एचई ट्रक है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 20.48 लाख से 21.23 लाख रुपये रखी गई है।
Ans. अशोक लेलैंड इकोमेट 1415 एचई ट्रक में 7 kmpl माइलेज और टाटा 1412 एलपीटी ट्रक में 6 से 7 kmpl का माइलेज आता है।
Ans. इन ट्रकों में अधिक GVW वाला टाटा 1412 एलपीटी है, कंपनी का ये ट्रक 14250 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।
Ans. इन दोनों ट्रकों में बड़े व्हीलबेस वाला टाटा 1412 एलपीटी ट्रक है, इसे 3600 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
Ans. इन दोनों ट्रकों में अधिक टॉर्क वाला अशोक लेलैंड इकोमेट 1415 एचई ट्रक है, इसकी अधिकतम टॉर्क 450 NM है।
ट्रक जंक्शन भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT