जानें, अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत
भारत में किसी भारी सामान या वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए सबसे अधिक सड़क परिवहन का उपयोग किया जाता है। सड़क परिवहन अन्य परिवहनों से सस्ता होता है और इसकी मदद से सामान को सेफ्टी के साथ उसकी मंजिल तक पहुंचाया जा सकता है। इसके लिए अधिकतर ट्रकों का ही इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि ट्रक एक बार में अधिक माल डिलीवर कर सकता है। अगर आपको भी किसी ऐसे ही ट्रक की आवश्यकता है जिसकी मदद से आप अपने प्रॉफिटेबल बिजनेस की शुरूआत कर सकें। उसकी कीमत भी कम हो, तो आपके लिए अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अशोक लेलैंड का यह ट्रक 16 टन में 6 चक्के के साथ आता है। ट्रक जंक्शन इस आर्टिकल में आज हम आपको अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।
अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स
अशोक लेलैंड के इस ट्रक में H series BS6– 4 cylinder CRS with i-Gen6 Technology इंजन आता है, 150 हॉर्स पावर जनरेट करता है और इसकी अधिकतम टॉर्क 450 NM है। कंपनी के इस ट्रक में आपको 10,800 किलोग्राम पेलोड क्षमता देखने को मिल जाती है और यह ट्रक 16,100 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक 5.5 से 6.5 KMPL के शानदार माइलेज के साथ आता है और इसमें 185 लीटर कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक आता है। कंपनी के इस ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 KMPH रखी गई है। अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक को 3950 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है और इसका मिनीमम टर्निंग रेडियस 14700 MM रखा गया है। अशोक लेलैंड 6 चक्का ट्रक में 9.00R20 16 PR फ्रंट और रियर टायर आते हैं। कंपनी के इस ट्रक में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 2 पैसेंजर्स के लिए सीट्स देखने को मिल जाती है।
अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक के फीचर्स
कंपनी के इस ट्रक में Integral power Steering के साथ 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। अशोक लेलैंड के इस ट्रक में Synchromesh ट्रांसमिशन और 330 dia - single plate, dry type with clutch booster क्लच आता है। इकोमेट सीरीज वाले इस ट्रक में पार्किंग ब्रेक के साथ Full air dual line, Parking brakes on rear wheels only ब्रेक्स दिए गए है। इस ट्रक में Forged I section - reverse elliot type फ्रंट एक्सल और Fully floating single speed rear axle , Hypoid , RAR 6.17:1 रियर एक्सल आते हैं। अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक को Semi-elliptic multi leaf फ्रंट और रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। कंपनी के इस ट्रक को पार्सल एंड लॉजिस्टिक्स, ई-कॉमर्स, सब्जियां, फल, पोल्ट्री, व्हाइट गुड्स, एफएमसीजी और इंडस्ट्रियल गुड्स समेत कई चीजों की डिलीवरी के लिए उपयोग में लिया जा सकता है।
अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक का प्राइस
हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड अपने उपभोक्ताओं के लिए किफायती दाम में लेटेस्ट फीचर्स वाले वाहनों को लॉन्च करती आई है। कंपनी ने अपने सभी कमर्शियल वाहनों की तरह ही इस ट्रक का रेट भी कम रखा है। Ashok Leyland ने अपने इस अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 23.24 लाख से 24.78 लाख रुपये रखा है। यदि आपने इस ट्रक को पंसद कर लिया है और आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक को आसानी से खरीद सकते हैं।
अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक के वेरिंएट्स और कीमत
अशोक लेलैंड इकोमेट 1615 एचई ट्रक में आपको 19 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक,टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT
में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत
अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें
फ़ाज़िल्का
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
हनुमानगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
श्री मुक्तसर साहिब
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बठिंडा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
फरीदकोट
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सिरसा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अन्य समाचार


Eicher और Volvo Trucks की बिक्री में तेजी, अक्टूबर 2026 में 10,861 कमर्शियल वाहन बिके
By Rakesh Khandelwal













