Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
18 Jan 2023
Automobile

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम : ICV कैटेगिरी में हैवी ड्यूटी और मजबूत टिपर

By News Date 18 Jan 2023

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम : ICV कैटेगिरी में हैवी ड्यूटी और मजबूत टिपर

Ashok Leyland Ecomet Star 1415 7 Cum Tipper जानें, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स की पूरी जानकारी

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में प्रमुख सीवी निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड की मजबूत पकड़ है। ग्राहकों को आपकी जीत, हमारी जीत के आदर्श वाक्य के साथ लगातार अपडेट मॉडल पेश करने वाली अशोक लेलैंड के मिनी ट्रक, टिपर, और ट्रेलर  आदि सभी कमर्शियल वाहन हाई क्वालिटी और बेहतरीन प्रदर्शन वाले आते हैं। इसके टिपर पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा चर्चित अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम (Ashok Leyland Ecomet Star 1415 7 Cum Tipper) है। यह टिपर 6 चक्के में आता है। इसकी जीवीडब्ल्यू 14,050 केजी है वहीं पेलोड केपेसिटी 7,000 केजी है। इसके इंजन से 150 एचपी पावर मिलती है। इस टिपर का मुख्य उपयोग  ब्ल्यू मैटल, कंस्ट्रक्शन  मैटेरियल, ईंट, पत्थर, बालू रेत, रोड़ी आदि के ट्रांसपोर्टेशन के लिए किया जाता है। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको इसके इंजन, स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स एवं कीमत आदि के बारे में पूरी जानकारी दी  जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

आखिर इस टिपर में ऐसा क्या है नया?

अशोक लेलैंड हाउस से आने वाले अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर (Ashok Leyland Ecomet Star 1415 7 Cum Tipper) कई मायनों में सबसे अलग और बेस्ट टिपर है। यह इसकी स्पेसिफिकेशन्स से पता चलता है जो इस प्रकार हैं-:

  •   Ashok Leyland Ecomet Star1415 7 टिपर में आपको 4 सिलेंडर और एच सीरीज के साथ आई-जीईएन टेक्नॉलॉजी का इंजन मिलता है। इससे 450 एनएम का टॉर्क जनरेट होता है।
  •    यह टिपर शक्तिशाली इंजन के कारण शानदार प्रदर्शन करता है।
  •    इसका व्हीलबेस 3250 एमएम है।
  •    इस टिपर में 105 लीटर केपेसिटी के साथ फ्यूल टैंक आता है।
  •    इसका इंजन बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के साथ आता है।
  •    यह टिपर शानदार माइलेज के साथ ईंधन की बचत करता है।
  •    कंपनी ने इस टिपर को शानदार डिजायन में पेश किया है।

आकर्षक फ्रंट लुकिंग और बिग विंडशील्ड

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम की फ्रंट लुकिंग काफी आकर्षक है। इसकी विंडशील्ड चौड़ी है। इस पर दो वाइपर लगे हैं जिससे इसकी विंडशील्ड को हमेशा साफ रखते हैं। वहीं मजबूत बंपर के ऊपर स्टाइलिश ग्रिल है। इसके ऊपर अशोक लेलैंड की बेजिंग है। वहीं साइड में फ्रंट पर इकोमेट लिखा है। साइड में ड्राइवर को वाहनों की बेहतर विजिबिलिटी के लिए मिरर हैं।

स्टीयरिंग और गियरबॉक्स

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर का स्टीयरिंग इंटरग्रल पावर स्टीयरिंग है। यह 6 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स, केबल सीएसओ सिस्टम गियरबॉक्स के साथ है।

सस्पेंशन

यह टिपर सेमी एलिप‌ि्टक मल्टीलीफ फ्रंट और सेमी एलिपि्टक मल्टीलीफ रियर सस्पेंशन में आता है।

ब्रेक्स और टायर साइज

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार1415 7 सीयूएम टिपर में पार्किंग ब्रेक के अलावा फुल एयर ड्यूल लाइन ब्रेक आते हैं। इसमें पार्किंग ब्रेक रियर व्हील में यूज होते हैं। इसके अलावा इस टिपर के  फ्रंट टायर 9.00 x 20- 16 पीआर एंड 9 आर 20-16  और 9.00 x 20-16 पीआर एंड 9 आर 20-16 रियर टायर साइज में आते हैं। कुल 6 टायर हैं।

स्पेशल फीचर्स

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर के कई स्पेशल फीचर्स भी हैं। इनमें  Innovative, intelligent and indigenous i-Gen6 engine with Mid-NOx technology, USB Charger,  फ्लीट मैनेजमेंट, फ्यूल मॉनिटरिंग, ई डायग्नोसि्टक रिमोट एक्सेस, जीएसएएस, रियर लेड टेल लैंप आदि प्रमुख फीचर्स हैं।

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम प्राइस

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर की एक्स शोरूम प्राइस 24.76 लाख रुपये से 29.71 लाख रुपये है। यह कीमत कंपनी ने ग्राहकों की इकोनॉमी को ध्यान में रखते हुए उचित रूप से तय की है। इसकी ऑनलाइन प्राइस अलग-अलग शहरों में वहां के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों के पंजीयन शुल्क, रोडटैक्स आदि के हिसाब से अलग-अलग है।

ट्रक जंक्शन पर करें विजिट

अगर आप अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर को ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं। यहां आपको सभी केटेगिरी के ट्रकों की फुल जानकारी और इनकी अपडेट प्राइस  उपलब्ध होगी। यही नहीं यदि आप नया ट्रक खरीदना या बेचना चाहते हैं तो सब कुछ ऑनलाइन उपलब्ध है।

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं-:

सवाल-1. अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर की जीवीडब्ल्यू क्या है?
जवाब- इसकी जीवीडब्ल्यू 14,050 केजी है।

सवाल-2. अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर की पेलोड केपेसिटी कितनी है? 
जवाब- यह टिपर 7000 केजी पेलोड केपेसिटी के साथ आता है।

सवाल-3. अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर  का व्हीलबेस क्या है?
 जवाब- इसका व्हीलबेस 3250 एमएम है।

सवाल-4. अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर  कितने चक्के का टिपर है?
जवाब- यह टिपर 6 चक्के में आता है।

सवाल-5. अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर का इंजन कितनी पावर प्रदान करता है।
जवाब- इसके इंजन से 150 एचपी पावर मिलती है।
 
सवाल-6  अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1415 7 सीयूएम टिपर की एक्स शोरूम प्राइस क्या है?
जवाब- इसकी एक्स शोरूम प्राइस 24.76 लाख रुपये से 29.71 लाख रुपये है।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us