Saurjesh Kumar

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1915 एचई : माइलेज और फीचर्स की दमदार जोड़ी

Truck Junction Google News
अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1915 एचई : माइलेज और फीचर्स की दमदार जोड़ी
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1915 एचई की खासियत, फीचर्स और कीमत

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1915 एचई भारत का बेहद लोकप्रिय ट्रक है, जो केबिन विथ चेसिस और केबिन विथ लोड बॉडी दोनों वेरिएंट में आती है। ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से इस ट्रक को खरीद सकते हैं। यह ट्रक 18,500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू और 150 एचपी पावर के साथ आता है जो बेहद उपयोगी है। इसमें पावरफुल इंजन और अच्छा माइलेज मिल जाता है। यह ट्रक माइलेज की वजह से बेहद खास है। अगर आप भी अपने लिए बेहतरीन माइलेज वाला ट्रक खरीदना चाहते हैं तो अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1915 एचई एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1915 एचई की माइलेज 5 से 6 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस सेगमेंट में यह ट्रक बेहतरीन माइलेज प्रदान करने वाला ट्रक है।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1915 एचई के बारे में, वाहन की खासियत, फीचर्स और कीमत आदि की जानकारी दे रहे हैं।

आकर्षक लुक, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

अशोक लेलैंड का यह ट्रक डायनामिक डिजाइन के साथ आता है। यह ट्रक बड़ी विंड शील्ड के साथ आता है, जिसमें 2 वाइपर दिया गया है। नीचे अशोक लेलैंड की जबरदस्त 3D ब्रांडिंग और अशोक लेलैंड का लोगो देखने को मिल जाता है। जिससे यह गाड़ी और अभी ज्यादा सुंदर और आकर्षक दिखती है। इसमें हेलोजन लाइट और इंडिकेटर दिया गया है। इसके टायर साइज की बात करें तो यह 295/90R20 है और इस ट्रक में पैराबोलिक लीफ स्प्रिंग टाइप सस्पेंशन प्रदान किया गया है, जिसमें बेहद मजबूत 11 कमानी पट्टी दिए गए हैं।

इंजन, पावर और टॉर्क

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1915 एचई की इंजन क्षमता 3839 सीसी है, जो 4 सिलेंडर इंजन है। यह इंजन बेहद पावरफुल और किफायती है, जिससे यह अच्छा पावर और टॉर्क जेनरेट कर पाती है। अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1915 एचई की पावर कैपेसिटी 150 एचपी है, जिससे यह पूरी पेलोड के साथ भारत के मुश्किल सड़कों पर चलने में सक्षम है। अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1915 एचई की टॉर्क क्षमता 400 न्यूटन मीटर है, जिससे इस ट्रक का कार्यप्रदर्शन बहुत बेहतर हो जाता है। 

जीवीडब्ल्यू, गियरबॉक्स, पेलोड कैपेसिटी और माइलेज

अशोक लेलैंड ट्रक के इस ट्रक में 185 मीटर डीजल टैंक मिल जाता है। अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1915 एचई की माइलेज 5 से 6 किलोमीटर प्रति लीटर है, जो बेहद किफायती माना जा सकता है। इस ट्रक में 6F+1R गियरबॉक्स दिए गए हैं, जो इस वाहन पर बेहतर नियंत्रण स्थापित कर पाता है। ट्रक जीवीडब्ल्यू 18500 किलोग्राम है जबकि अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1915 एचई की पेलोड क्षमता 12,900 किलोग्राम है।

इंटीरियर

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1915 एचई के इंटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसका केबिन बेहद आरामदायक है। इसमें कंफर्ट ड्राइविंग मिल जाती है। सेफ्टी के लिए सीट बेल्ट मिल जाते हैं। इसके अलावा ड्राइवर को कम्फर्ट सीट के अलावा डिजिटल और एनालॉग दोनों टाइप के क्लस्टर मिल जाते हैं, जिसमें वह स्पीड, डीजल टैंक इंडिकेटर और अन्य जरूरी जानकारी देख सकते हैं। इसके अलावा केबिन मोबाइल चार्जिंग आदि जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं।

अशोक लेलैंड 1915 एचई नया लांच बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी और नंबर वन माइलेज, अधिक जानकारी के लिए वीडियो पर क्लिक करें 

अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1915 एचई - 60 महीने की ₹55,193 रुपए की मासिक ईएमआई के साथ

अशोक लेलैंड इकोमेट सीरीज के स्टार 1915 एचई ट्रक की कीमत ₹29 लाख से ₹31 लाख रुपए के बीच है। हालांकि अगर आप इस ट्रक को फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं तो इस ट्रक को आप 20% यानी मात्र 5.80 लाख रुपए के अग्रिम भुगतान पर घर ले जा सकते हैं। शेष राशि, आप 60 महीने में ₹55,193 रुपए के मासिक किश्त में चुका सकते हैं। 

अगर आप भी लेटेस्ट फीचर्स से लैस यह बेहतरीन ट्रक लेना चाहते हैं तो आप ट्रक जंक्शन पर अशोक लेलैंड इकोमेट स्टार 1915 एचई ट्रक के पेज पर जाकर "फ्री टेस्ट ड्राइव बुक कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इस ट्रक के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप टाटा एलपीटी 2823 काउल ट्रक के पेज पर जाकर इसके फीचर्स आदि चेक कर सकते हैं और इस ट्रक के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
कामरूप
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
री भोई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
दरांग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नलबाड़ी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मारीगांव
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पूर्वी खासी हिल्स
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*