user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

नई सॉफ्टवेयर तकनीक से लैस ट्रक बनाने के लिए वोल्वो ग्रुप और डेमलर के बीच एग्रीमेंट फाडा कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : 261,519 यूनिट्स बेचे गाड़ियों के इंश्योरेंस को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, हो जाएं अलर्ट इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में मिलेंगे लेटेस्ट सॉफ्टवेयर, अल्टीग्रीन यूजर्स को मिलेगा फायदा कमर्शियल वाहनों में होने चाहिए ये 5 फीचर्स, आपका काम करेंगे आसान छोटे कमर्शियल वाहनों पर नए ऑफर के साथ एंट्री लेगी मुरुगप्पा ग्रुप महिंद्रा का नया मेटल बॉडी ट्रेओ प्लस ई-ऑटो हुआ लांच, जानें कीमत सेकेंडों में चार्ज होगी ईवी की बैटरी, कोरियाई वैज्ञानिकों की बड़ी खोज

अशोक लेलैंड ने कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में दर्ज की 4.41% ग्रोथ, सितंबर 2023 में बेचे 16,342 यूनिट्स

Posted On : 04 October, 2023

सितंबर की कुल बिक्री में दर्ज की 3.43% की वृद्धि, बेचे 16,716 कमर्शियल वाहन

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने अपनी सितंबर 2023 की सेल्स रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। इस सेल्स में कमर्शियल वाहनों की घरेलू, निर्यात और कुल बिक्री (घरेलू+निर्यात) के आंकड़े साझा किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अशोक लेलैंड ने अपने कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री में 4.41% की ग्रोथ, निर्यात बिक्री में 26.60% की गिरावट और घरेलू + निर्यात बिक्री में 3.43% की वृद्धि हासिल की है। आइये जानें, ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में अशोक लेलैंड को किस सेगमेंट की बिक्री में वृद्धि और किसमें करना पड़ा है गिरावट का सामना। 

अशोक लेलैंड की घरेलू बिक्री सिaतंबर 2023

कैटेगरी सितंबर 2023 सितंबर 2022 साल दर साल वृद्धि %
एम एंड एचसीवी 10109 9628 5%
एलसीवी 6233 6024 3%
कुल बिक्री 16342 15652 4.41%

एम एंड एचसीवी सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

सितंबर 2023 सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, एम एंड एचसीवी यानी मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में कंपनी ने 5% की वृद्धि दर्ज की है। अशोक लेलैंड ने सितंबर माह में इस सेगमेंट के 10,109 कमर्शियल वाहनों को भारत में बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 9628 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की गई थी।

एलसीवी सेगमेंट (घरेलू बिक्री)

लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू बिक्री में अशोक लेलैंड ने 3% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर 2023 में अपने एलसीवी सेगमेंट के 6,233 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि सितंबर 2022 में 6,024 यूनिट्स बेचे गए थे।

कुल घरेलू बिक्री

अशोक लेलैंड की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार,  सितंबर 2023 में कंपनी ने अपने कमर्शियल वाहनों की कुल घरेलू बिक्री में 4.41% की वृद्धि दर्ज की है। कपंनी ने इस साल सितंबर में अपने 16,342 कमर्शियल वाहनों की भारत में बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 15,652 यूनिट्स बेचे गए थे।

अशोक लेलैंड की निर्यात बिक्री सितंबर 2023

कैटेगरी सितंबर 2023 सितबंर 2022 साल दर साल वृद्धि %
एम एंड एचसीवी 157 299 -47.40%
एलसीवी 217 211 2.80%
कुल बिक्री 374 510 -26.60%

एम एंड एचसीवी सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

अशोक लेलैंड की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की निर्यात बिक्री में कंपनी को 47.40% की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने सितंबर 2022 में 299 कमर्शियल वाहनों को विदेशों में बेचा था, जबकि सितंबर 2023 में इस सेगमेंट के केवल 157 यूनिट्स ही निर्यात किए गए है।

एलसीवी सेगमेंट (निर्यात बिक्री)

लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की निर्यात बिक्री में अशोक लेलैंड को 2.80% ग्रोथ मिली है। कंपनी ने अपने इस सेगमेंट के 217 कमर्शियल वाहनों को सितंबर माह में भारत से बाहर बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने में एलसीवी सेगमेंट के 211 यूनिट्स की निर्यात बिक्री की गई थी।

कुल निर्यात बिक्री

आकड़ों के अनुसार, अशोक लेलैंड ने अपने कमर्शियल वाहनों की कुल निर्यात बिक्री में 26.60% की गिरावट का सामना किया है। कंपनी ने सितंबर 2023 में भारत से बाहर 374 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 510 कमर्शियल वाहनों की निर्यात बिक्री की गई थी।

अशोक लेलैंड की घरेलू + निर्यात बिक्री सितंबर 2023

कैटेगरी सितंबर 2023 सितबंर 2022 साल दर साल वृद्धि %
एम एंड एचसीवी 10266 9927 3%
एलसीवी 6450 6235 3%
कुल बिक्री 16716 16162 3.43%

एम एंड एचसीवी सेगमेंट (घरेलू + निर्यात बिक्री)

जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अशोक लेलैंड ने मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट की घरेलू और निर्यात बिक्री में 3% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर माह में अपने इस सेगमेंट के 10,266 यूनिट्स को बेचा है, जबकि सितंबर 2022 में एम एंड एचसीवी सेगमेंट के 9,927 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।

एलसीवी सेगमेंट (घरेलू + निर्यात बिक्री)

सितंबर 2023 में अशोक लेलैंड ने अपने एलसीवी सेगमेंट वाले वाहनों की घरेलू और निर्यात बिक्री में 3% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस साल सितंबर में एलसीवी सेगमेंट के 6,450 कमर्शियल वाहनों की बिक्री की है, जबकि सितंबर 2022 में 6,235 यूनिट्स ही बेच पाई थी।

कुल घरेलू + निर्यात बिक्री

सितंबर 2023 की इस सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अशोक लेलैंड ने कुल घरेलू और निर्यात बिक्री में 3.43% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने सितंबर 2022 में अपने 16,162 कमर्शियल वाहनों को सेल किया था, जबकि इस साल सितंबर में 16,716 यूनिट्स की बिक्री की गई है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

 Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

 YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us