Posted On : 05 September, 2024
भारत के प्रमुख कमर्शियल व्हीकल निर्माता और हिंदुजा समूह की एक बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी अशोक लेलैंड ने हाल ही में एन्नोर में अपने अत्याधुनिक अपटाइम सॉल्यूशन सेंटर का उद्घाटन किया है। इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य देशभर में कमर्शियल व्हीकल ऑपरेटरों के लिए बेड़े के उपयोग को बढ़ाना और बिक्री के बाद सर्विस के क्षेत्र में भी उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। चलिए समझते हैं कि इस अपटाइम सेंटर से कंपनी के सामान्य ग्राहकों को कितना फायदा होगा।
यह अपटाइम सॉल्यूशन सेंटर अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है, जिससे टेक्नोलॉजिकल समस्याओं को तेजी से सॉल्व किया जा सके। अशोक लेलैंड की आफ्टर सेल सर्विस, व्हीकल इंजीनियरिंग और फील्ड क्वालिटी की टीमें इस सेंटर में एक साथ मिलकर काम करेगी ताकि कस्टमर को बेहतरीन सर्विस मिल सकें।
इस सॉल्यूशन सेंटर से कस्टमर सर्विस में एक बड़ा सुधार आएगा। इससे कंपनी के वाहनों की तकनीकी समस्याओं का तेजी से समाधान किया जा सकता है। साथ ही इससे रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी यानी वाहनों में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत उसे सॉल्व किया जाएगा।
अशोक लेलैंड के एमडी और सीईओ, शेनू अग्रवाल ने कहा, "यह सेंटर हमारी कस्टमर सर्विस में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम अपने कस्टमरों को विश्व स्तरीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और यह सेंटर हमारे इनोवेशन और उत्कृष्टता की दिशा में किए गए प्रयासों का एक उदाहरण है।" एडवांस टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञों की टीम के साथ, यह सेंटर बेड़े के अपटाइम को अधिकतम करने और व्हीकल के प्रदर्शन को बेहतर बनाए रखने पर फोकस करता है।
टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट की दिशा में यह बेहद महत्वपूर्ण कदम है। अशोक लेलैंड के एमएचसीवी के अध्यक्ष, संजीव कुमार ने सेंटर की तकनीकी क्षमताओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "यह सेंटर टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट का परिणाम है जिससे हमारे कस्टमर अपने व्हीकलों की बेहतर देखरेख कर सकें। यह सेंटर सुनिश्चित करता है कि उनके बिजनेस में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए और वे समय पर अपने व्हीकल की देखभाल कर सकें।"
अशोक लेलैंड का अपटाइम सॉल्यूशन सेंटर पूरे भारत में कमर्शियल व्हीकल क्षेत्र में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करेगा। इस फैसिलिटी का उद्देश्य व्हीकल डाउनटाइम को कम करना और बेड़े के प्रदर्शन को ज्यादा बेहतर करना है, जिससे कस्टमरों का सर्विस एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा।
अशोक लेलैंड का यह नया कदम न केवल कंपनी के लिए बल्कि कमर्शियल व्हीकल मालिकों और ऑपरेटरों के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा, क्योंकि यह उनके व्यवसाय को ज्यादा स्टेबिलिटी और प्रदर्शन की गारंटी प्रदान करता है।
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckYT