नया उपयोगकर्ता

Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना
राकेश खंडेलवाल
03 नवंबर 2025

अशोक लेलैंड ने अक्टूबर 2025 में 15212 कमर्शियल वाहन बेचे

अशोक लेलैंड ने कमर्शियल व्हीकल बिक्री में दर्ज की 13.88% की ग्रोथ

भारत की अग्रणी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने अक्टूबर 2025 की मासिक बिक्री रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 15,212 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 में बेची गई 13,357 यूनिट्स की तुलना में 13.88% की साल-दर-साल वृद्धि दर्शाती है। आइए, ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहन सेल्स रिपोर्ट अक्टूबर 2025 के बारे में जानते हैं।

घरेलू बाजार में मजबूत बिक्री

अशोक लेलैंड ने अक्टूबर 2025 में घरेलू बिक्री में जबरदस्त प्रदर्शन किया। अशोक लेलैंड ने इस महीने 14,675 यूनिट्स बेचे, जबकि पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 में यह आंकड़ा 12,838 यूनिट्स था। इस तरह कंपनी ने 14.30% की ग्रोथ दर्ज की।

अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स डेटा अक्टूबर 2025 : घरेलू बाजार

कैटेगरी

अक्टूबर 2025

अक्टूबर 2024

परिवर्तन (% में)

एमएंडएचसीवी

7,972

7,208

11%

एलसीवी

6,703

5,630

19%

कुल

14,675

12,838

14.30%

अक्टूबर 2025 में अशोक लेलैंड ने सभी सेगमेंट्स की घरेलू बिक्री में अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी ने मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में 7,972 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 के 7,208 यूनिट्स की तुलना में 11% की वृद्धि दर्शाती है। वहीं, लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) सेगमेंट में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई, जहां बिक्री 5,630 यूनिट्स से बढ़कर 6,703 यूनिट्स तक पहुंच गई यानी 19% की ग्रोथ।

अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स डेटा अक्टूबर 2025 : निर्यात बाजार

कैटेगरी

अक्टूबर 2025

अक्टूबर 2024

परिवर्तन (% में)

एमएंडएचसीवी

285

247

15%

एलसीवी

252

272

-7.30%

कुल

537

519

3.46%

निर्यात में भी दिखा पॉजिटिव ट्रेंड

अक्टूबर 2025 में अशोक लेलैंड के निर्यात कारोबार ने भी सकारात्मक रफ्तार दिखाई। कंपनी ने इस महीने कुल 537 यूनिट्स का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 की 519 यूनिट्स की तुलना में 3.46% की वृद्धि को दर्शाता है।

मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल निर्यात में शानदार 15% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जहां बिक्री 247 यूनिट्स से बढ़कर 285 यूनिट्स हो गई। वहीं, लाइट कमर्शियल व्हीकल निर्यात में हल्की गिरावट देखी गई, जो 272 यूनिट्स से घटकर 252 यूनिट्स पर पहुंच गया, यानी 7.3% की कमी।

अशोक लेलैंड कमर्शियल व्हीकल सेल्स डेटा अक्टूबर 2025 : घरेलू+निर्यात बाजार

कैटेगरी

अक्टूबर 2025

अक्टूबर 2024

परिवर्तन (% में)

एमएंडएचसीवी

8,257

7,455

11%

एलसीवी

6,955

5,902

18%

कुल

15,212

13,357

13.88%

अक्टूबर 2025 में अशोक लेलैंड ने घरेलू और निर्यात बाजार में कुल 15,212 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो अक्टूबर 2024 की 13,357 यूनिट्स की तुलना में 13.88% की शानदार वृद्धि को दर्शाती है।

मीडियम और हेवी कमर्शियल व्हीकल श्रेणी ने 11% की ग्रोथ दर्ज की, जहां बिक्री पिछले साल के 7,455 यूनिट्स से बढ़कर 8,257 यूनिट्स तक पहुंची। वहीं, लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) सेगमेंट ने और भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए 18% की वृद्धि हासिल की, जिसमें बिक्री 5,902 यूनिट्स से बढ़कर 6,955 यूनिट्स हो गई।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now