Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
Jaipur
खुशखबरी : पीएम ई-ड्राइव योजना में इलेक्ट्रिक ट्रक खरीदने पर मिलेगी ₹9.6 लाख तक की सब्सिडी NH Fee Rules, 2008 में बदलाव : टोल टैक्स में 50% की भारी कटौती डेमलर ट्रक ने पेश की 2030 की नई रणनीति : भारत में उत्पादन बढ़ेगा, यूरोप में खर्च घटेगा सहेली स्मार्ट कार्ड से बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा फाडा कंबाइंड CV सेल्स रिपोर्ट : जून 2025 में 173,992 यूनिट बेची, 6.64% की ग्रोथ फाडा रिपोर्ट 2025 : जून में 73,367 कमर्शियल वाहनों की बिक्री, टाटा ने बेचे सबसे ज्यादा वाहन Transport News : कमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स सिस्टम में बदलाव, जानें नया नियम FADA रिपोर्ट : जून 2025 में थ्री व्हीलर बिक्री 1,00,625 यूनिट पहुंची, बजाज और महिंद्रा सबसे आगे
सौरजेश कुमार
13 नवंबर 2024

अशोक लेलैंड की दूसरे छमाही में ट्रकों की मजबूत बिक्री ग्रोथ पर नजर, तैयार की योजना

By सौरजेश कुमार News Date 13 Nov 2024

अशोक लेलैंड की दूसरे छमाही में ट्रकों की मजबूत बिक्री ग्रोथ पर नजर, तैयार की योजना

जानें अशोक लेलैंड के पिछले छमाही की गिरावट के कारण

अशोक लेलैंड की एमडी और सीईओ शेनू अग्रवाल को उम्मीद है कि कमर्शियल वाहन (सीवी) क्षेत्र के लिए साल की दूसरी छमाही बेहतर रहेगी। जबकि मध्यम और भारी कमर्शियल वाहन (एमएंडएचसीवी) उद्योग में पहली तिमाही में लगभग 10% की वृद्धि हुई, दूसरी तिमाही में इसमें 12% की गिरावट देखी गई।

गिरावट के ये रहे अस्थायी कारण

अशोक लेलैंड की एमडी और सीईओ शेनू अग्रवाल ने कहा, यह गिरावट अत्यधिक गर्मी, असमान और लंबे समय तक मानसून के कारण देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति और चुनावों के बाद सरकारी पूंजीगत व्यय में सामान्य से धीमी वृद्धि जैसे कारकों के कारण हुई। हालांकि, ये चुनौतियां अस्थायी हैं और अक्टूबर में सुधार के संकेत पहले ही दिखाई दे रहे हैं।

मिले बढ़ोतरी के संकेत

जुलाई और अगस्त में 60-65% तक गिरे बेड़े का उपयोग, अक्टूबर में 90-95% तक बढ़ गया, साथ ही माल ढुलाई की मांग और दरों में वृद्धि हुई। सीईओ शेनू अग्रवाल ने आगे कहा कि, "अच्छे मानसून, सरकारी पूंजीगत व्यय के अब पूरे जोरों पर आने और निर्माण तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अब बहुत ज्यादा एक्टिविटीज देखने को मिल रही है, इसलिए साल की दूसरी छमाही कमर्शियल वाहन उद्योग के लिए अच्छा समय होना चाहिए।" कई ब्रोकरेज ने ट्रक निर्माता के शेयर पर अपने टारगेट मूल्य में कटौती की, हालांकि इसने अनुमानों को पीछे छोड़ते हुए पिछले साल की तुलना में 37% अधिक ₹770 करोड़ का रिकॉर्ड लाभ दर्ज किया। विश्लेषकों ने अशोक लेलैंड के लक्ष्य मूल्य में कटौती की और अशोक लेलैंड का राजस्व साल-दर-साल 9% गिरकर ₹8,769 करोड़ रह गया।

अगर आप अपने बिजनेस के लिए कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट कर कमर्शियल वाहनों जैसे मिनी ट्रक, ट्रक, टिपर, पिकअप, ट्रांजिट मिक्सर और ई रिक्शा, ऑटो रिक्शा जैसे थ्री व्हीलर आदि वाहनों के फीचर्स और लोन आदि की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Left Long Arrow

Truck Assistant

Always active
cross-icon Arrow
Today, 03 Apr
Chatbot Logo
Namastey! How can i help you to find the truck?
Brands Trucks