user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

अतुल जेमी डीजल कार्गो: शक्तिशाली, किफायती और विश्वसनीय 3 व्हीलर

Posted On : 31 July, 2023

जानें, अतुल जेमी डीजल कार्गो कैसे करता है आपके बिजनेस में  ग्रोथ 

कम लागत और सीमित पूंजी में कार्गो थ्री व्हीलर से माल लोडिंग का काम आसानी से शुरू किया सकता है। यदि आप भी थ्री व्हीलर खरीद कर अपने बिजनेस की शुरूआत करना चाहते हैं तो इसके लिए अतुल ऑटो कंपनी का अतुल जेमी डीजल कार्गो 3 व्हीलर एक बेहतरीन विकल्प है। इस थ्री व्हीलर के जरिए आप अपने ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को बहुत कम समय में ग्रोथ दिला सकते हैं। अतुल जेमी डीजल कार्गो थ्री व्हीलर 995 जीवीडब्ल्यू में आता है। इसमें 8 HP का शक्तिशाली इंजन है। वहीं यह शानदार ड्राइविंग रेंज प्रदान कर आपको ईंधन की अच्छी बचत करता है। इसके अलावा इसमें कम मेंटीनेंस खर्च और ज्यादा मुनाफा दिलाने में सहायक खास फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशंस कंपनी ने दिए हैं। यह कार्गो आसान ड्राइविंग, सेफ्टी एवं कंफर्ट प्रदान करने वाला सबसे बेस्ट तिपिहया कमर्शियल वाहन है। यहां ट्रक जंक्शन पर अतुल जेमी डीजल कार्गो व्हीलर के बारे में फुल जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और आगे शेयर करें।

अतुल जेमी डीजल कार्गो खरीदने के प्रमुख आकर्षण  

आप यदि कार्गो बिजनेस परपज से थ्री व्हीलर खरीदने जा रहे हैं तो अतुल जेमी डीजल कार्गो थ्री व्हीलर आपका ध्यान अपने खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के कारण जरूर खीचेंगा। इसमें जो आकर्षण हैं वे इस प्रकार हैं-:

शानदार बॉडी लुक

अतुल जेमी डीजल कार्गो व्हीलर की बॉडी कंपनी ने आकर्षक लुक में तैयार की है। इसके फ्रंट में बड़ी विंडशील्ड पर दो वाइपर लगे हैं। अगले टायर पर फाइबर का मडगार्ड है और इसके ऊपर वाले हिस्से की बॉडी पर दोनों ओर सुंदर हैडलाइट्स हैं। वहीं इंडीकेटर्स दिए गए हैं। मध्य में कंपनी का लोगो और बैजिंग है। विंडशील्ड के नीचे वाली पट्‌टी पर भी जेमी लिखा। इसकी हाइट को देखते हुए यह किसी मिनी ट्रक से कम नहीं लगता। इसके अलावा पीछे इसका जो लोड एरिया है वह भी काफी बड़ा है। इसमें गैस सिलेंडर्स, वॉटर कैंपर, ई-कॉमर्स पार्सल, मार्केट लोड आदि का परिवहन आसानी से किया जा सकता है। 

दमदार इंजन के साथ शानदार ड्राइविंग रेंज

अतुल जेमी डीजल कार्गो व्हीलर में आपको 435 cc, Four Stroke का शक्तिशाली इंजन मिलेगा। यह 19 nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसमें आपको 4 फॉरवर्ड एवं 1 रिवर्स का बेहतर गियरबॉक्स मिलता है। इसकी ड्राइविंग रेंज भी अच्छी है और यह 10.5 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है।

ब्रेक एवं सस्पेंशन

अतुल जेमी डीजल कार्गो व्हीलर में Drum type, Dual circuit hydraulic front ब्रेक एवं रियर ब्रेक  combined TMC टाइप आते हैं। इसका फ्रंट सस्पेंशन Helical compression spring & Shock absorber
 और रियर सस्पेंशन Rubber spring & Shock absorber में आता है। यह सस्पेंशन काफी मजबूत है।

केबिन एवं अन्य फीचर्स

अतुल जेमी डीजल कार्गो व्हीलर का केबिन बॉडी ऑप्शन में आता है। इसमें मोनोकेक टाइप का चेचिस आता है। केबिन में ड्राइवर के लिए पर्याप्त स्पेस दिया गया है। इस थ्री व्हीलर का कर्बवेट 458 kg है। ग्राउंड क्लीयरेंस 240 mm और व्हीलबेस 2105 mm आता है। इसका फ्रंट  टायर 4.50 -10 एवं इसी साइज में रियर टायर आते हैं। वहीं इसकी बैटरी 12V DC/55 Ah कैपेसिटी की है। इस तरह से यह कई खास फीचर्स के साथ आता है। 

कीमत

अतुल जेमी डीजल कार्गो व्हीलर की कीमत जल्द ही कंपनी की ओर से जारी कर दी जाएगी। यह कीमत ग्राहकों की जरूरतों और सुविधाओं के हिसाब से तय होती है।

Faq- अतुल जेमी डीजल कार्गो व्हीलर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं-:

Q.1- अतुल जेमी डीजल कार्गो व्हीलर का जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans- इस थ्री व्हीलर का जीवीडब्ल्यू  995 kg है।

Q.2- अतुल जेमी डीजल कार्गो व्हीलर की बैटरी कैपेसिटी क्या है?

Ans- इस थ्री व्हीलर की बैटरी कैपेसिटी 12V DC/55 Ah है।

Q.3- अतुल जेमी डीजल कार्गो थ्री व्हीलर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी क्या है?

Ans-  यह कार्गो थ्री व्हीलर 10.5 लीटर ईंधन टैंक कैपेसिटी में आता है।

Q.4- अतुल जेमी डीजल कार्गो थ्री व्हीलर की इंजन पावर क्या है?

Ans-  इसकी इंजन पावर 8 hp आती है।

Q.5- अतुल जेमी डीजल कार्गो थ्री व्हीलर का व्हीलबेस क्या है?

Ans- अतुल जेमी डीजल कार्गो थ्री व्हीलर का व्हीलबेस 2105 mm है। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us