user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

ऑटो एक्सपो 2023: आधुनिक तकनीकों के साथ लॉन्च होने वाले नए वाहनों की लिस्ट

Posted On : 06 January, 2023

टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड और जेडब्ल्यूएल लॉन्च कर सकते है अपने ये नए तकनीकी वाहन

2023 ऑटो एक्सपो की तैयारी जोरो सोरो पर है, ये हर दो साल में एक बार होने वाला ऑटोमोबाइल इवेंट है। आपको बता दें आखिरी बार इस इवेंट का आयोजन भारत में साल 2020  राजधानी दिल्ली में किया गया था। CII, ACMA और SIAM जैसे प्रतिष्ठित संगठन इस इवेंट के 16वें संस्करण का आयोजन करेंगे। आपको बता दें Auto expo 2023 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का एक विशेष कार्यक्रम है, जिसमें आधुनिक तकनीकों के साथ निर्मित वाहनों को पेश किया जाता है। ऑटो एक्सपो एशिया के सबसे बड़ा ऑटोमोटिव सेक्टर मे होने वाले इवेंट में से एक है जो हर 2 साल में एक बार होता है। परंतु इसे इस बार 3 साल बाद आयोजित किया जा रहा है। आपको बता दें इसका आयोजन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक होगा।

Auto Expo 2023 में भाग लेने वाले ऑटो निर्मिताओं की लिस्ट

SIAM के महानिदेशक, राजेश मेनन के आधिकारिक बयान के अनुसार, “ऑटो एक्सपो 2023 कंपनियों को न्यू जनरेशन Electrified Technologies दिखाने के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है, ताकि उपभोक्ता इस बात का अनुभव कर सकें कि कैसे ऑटोमोबाइल उद्योग ने गतिशीलता के परिवर्तन के लिए कमर कस ली है जो कार्बन सौम्य क साथ साथ सुरक्षा से भी जुड़ा होगा। उन्होंने आगे बताया कि Auto Expo के साथ साथ ऑटो एक्सपो कंपोनेंट्स 2023 भी 12 से 15 जनवरी 2023 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा। जानकारी के मुकताबिक, ऑटो एक्सपो 2023 में नीचे उल्लिखित सीवी निर्माता कंपनियां भाग लेने वाली है।

टाटा मोटर्स

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टाटा मोटर्स ने नए हाइड्रोजन इंजन के डिजाइन पर काम करना शुरू कर दिया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी ऑटो एक्सपो 2023 में हाइड्रोजन इंजन को भारत लॉन्च कर सकती है। टाटा की ये न्यू जनरेशन टेक्नोलॉजी देश में शून्य-कार्बन उत्सर्जन-आधारित वाहन देने के लिए कंपनी के वाक्य से मेल खाती है। Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स और कमर्शियल व्हीकल्स दोनों के साथ न्यू-एज टेक्नोलॉजी और आरामदायक वाहनों को लाने में अग्रणी है। टाटा मोटर्स  इस 2023 ऑटो एक्सपो इवेंट में नोएडा के अंदर सुरक्षा की विरासत को चलाने के लिए ADAS (एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) फीचर लॉन्च कर सकती है। इस ADAS फीचर को कंपनी Tata Prima 5530.S मॉडल के लॉन्च के साथ पेश कर सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक, टाटा Bi-fuel और LNG पर आधारित ट्रकों को लॉन्च करने की योजना बना सकता है।

अशोक लेलैंड

कमर्शियल व्हीकल्स के भविष्य के लिए अशोक लेलैंड भी अभी अपनी योजना तैयार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने future technology पेश करने की योजना बनाई है जो पर्यावरण के अनुकूल होने वाली है। ये प्रौद्योगिकी एलएनजी-ईंधन वाले ट्रकों की ओर इशारा करते है। अशोक लेलैंड सतत विकास को ध्यान में रखते हुए अपना कोई नया इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर सकता है, उसके लिए ये प्लेटफॉर्म काफी अच्छा मौका है। इस इवेंट के दौरान अशोक लेलैंड के नए इंजन टाइप और कुछ ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स की भी उम्मीद की जा सकती हैं। इलेक्ट्रिक फ्यूचर को प्रज्वलित करने के लिए अशोक लेलैंड अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन इस शो में पेश कर सकता है। माना ये भी जा रहा है कि AVTR UF3522 ट्रक के साथ, कंपनी अपने LNG ट्रकों का विस्तार भी कर सकती है।

जेडब्ल्यूएल (ज्यूपिटर वैगन्स लिमिटेड)

आपको बता दें रेलवे कोच और इंजीनियरिंग उपकरण के क्षेत्र में अग्रणी ब्रांडों में से एक माने जाने जेडब्ल्यूएल भी ऑटो एक्सपो 2023 में भाग ले रहा है। ये ब्रांड ब्रेकिंग सिस्टम, हाई-स्पीड पैसेंजर कोच और भी बहुत कुछ निर्मित करता है। जानकारी के मुताबिक, ज्यूपिटर वैगन्स लिमिटेड अपने दो नए इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों के साथ EV सेगमेंट का विस्तार करने की योजना बना रहा है। JWL कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को खुद के ब्रांड JEM (Jupiter Electric Mobility)  के तहत लॉन्च कर सकता है। JWE पहले से ही 7-टन MCV और 2.2 इलेक्ट्रिक LCV का टीज़र लॉन्च कर चुका है और लंबे समय से इसके कमर्शियल वाहनों ग्राहकों को इंतजार है।

अन्य ईवी कंपनियां

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एशिया के इस बड़े इवेंट में 20 से अधिक देशों और उनके वाहन निर्माताओं का अपनी ऑटोमोटिव तकनीकों का प्रदर्शन कर सकते है। जानकारी के मुताबिक, यह इवेंट EV सेगमेंट में नए लॉन्च के साथ साथ सुरक्षित, स्मार्ट और हरित तकनीक ला सकता है। इस दिशा में कई बड़े ब्रांड जैसे VECV (वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल) और तिपहिया निर्माता OSM (ओमेगा सेकी मोबिलिटी), ग्रीव्स आदि अपने इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन कर सकते है। वीईसीवी Innovative Support Solutions और Alternate Fuel Technology विकसित करने की योजना बना रहा है। इसके अलावा Greaves Electric Mobility ने अपने आगामी ईवी थ्री-व्हीलर्स के लिए डिज़ाइन का अनावरण किया है, और उम्मीद लगाई जा रही है इसे ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च किए जा सकते है। OSM अपने OSM M1KA 3.0 ट्रक को अपग्रेड करने के लिए M1KA 1.0 फोर-व्हीलर लॉन्च कर सकता है।
 
फोर्स मोटर्स (Force), टीवीएस (TVS), बजाज ऑटो (Bajaj), महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra) और कई अन्य जैसे कई बड़ी कंपनियां इस ऑटो एक्सपो 2023 में ग्रेटर नोएडा में भाग लेने की योजना नहीं बना रहे हैं।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आपके लिए लेकर आता रहता है। भारत में नये मॉडल का मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर वैन, ट्रक या ट्रेलर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की पूरी जानकारी देते हैं। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us