वर्ष 2026 में कमर्शियल व्हीकल और पैसेंजर ट्रांसपोर्ट मार्केट में ऑटो रिक्शा की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है। चाहे शहर की तंग गलियों में सवारी ढोना हो या फिर लंबी दूरी के रूट पर दैनिक कमाई बढ़ानी हो, ऑटो रिक्शा आज लाखों चालकों के लिए स्वरोजगार और कमाई का सबसे भरोसेमंद साधन बन चुका है।
अगर आपका बजट ₹5 लाख तक है और आप अपने लिए या अपने बिजनेस के लिए एक नया, मजबूत और अधिक कमाई देने वाला ऑटो रिक्शा खरीदना चाहते हैं, तो यह गाइड आपके लिए ही है।
इस ब्लॉग में हम साल 2026 के टॉप 5 सबसे लोकप्रिय और पावरफुल ऑटो रिक्शा मॉडल्स बजाज वेगो पी90 (Bajaj WEGO P90), मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक सुपर ऑटो (Montra Electric Super Auto), यूलर नियो हाईरेंज (Euler Neo HiRange), महिंद्रा अल्फा डीएक्स (Mahindra Alfa DX) और महिंद्रा उड़ो (Mahindra UDO) की पावर, माइलेज/रेंज, सीटिंग कैपेसिटी, बिल्ड क्वालिटी और लेटेस्ट कीमत की पूरी जानकारी साझा कर रहे हैं।
|
मॉडल |
फ्यूल |
कीमत (एक्स-शोरूम)* |
पावर/टॉर्क |
रेंज/माइलेज |
सीटिंग |
|
Bajaj WEGO P9018 |
इलेक्ट्रिक |
₹ 4.58 लाखसेशुरू* |
6.2 kW / 40 Nm |
296 km सर्टिफाइड |
D+3 |
|
Montra Super Auto |
इलेक्ट्रिक |
₹ 3.77 लाख - ₹ 3.80 लाख* |
10 kW / 60 Nm |
160±5 km रियल-वर्ल्ड, 197-239 km सर्टिफाइड |
D+3 |
|
Euler NEO HiRANGE |
इलेक्ट्रिक |
₹3.10–4.08लाख (3वेरिएंट) |
9 kW / 65 Nm |
130+ से200+ km रियल (वेरिएंटअनुसार) |
D+3 |
|
Mahindra Alfa DX |
डीज़ल |
₹ 3.00 लाख - ₹ 3.05 लाख* |
7 kW / 23.5 Nm |
28.9 km/l |
D+3 |
|
Mahindra UDO |
इलेक्ट्रिक |
₹ 3.79 लाखसेशुरू* |
10 kW / 52 Nm |
200 km रियल-वर्ल्ड, 265 km ARAI |
D+3 |
*कीमतें एक्स-शोरूम हैं और शहर, GST दर व ऑफर के हिसाब से बदल सकती हैं।
फरवरी 2026 में लॉन्च हुआ बजाज वेगो पी9018 इस लिस्ट में सबसे ज्यादा रेंज देने वाला मॉडल है। बजाज का दावा है कि यह इंडस्ट्री का सबसे बड़ा फ्रेम वाला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर है।
किसके लिए सही है? जो ड्राइवर लंबी दूरी की डेली रनिंग करते हैं और बार-बार चार्जिंग स्टॉप से बचना चाहते हैं।
Montra Electric का Super Auto अपनी बोरॉन स्टील चेसिस और अवॉर्ड-विनिंग एयरोडायनामिक डिज़ाइन के लिए जाना जाता है।
किसके लिए सही है? जो शहर में रोज़ाना पैसेंजर ट्रांसपोर्ट करते हैं और मजबूत बॉडी व कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं।
Euler Motors का NEO HiRANGE तीन वेरिएंट्स में आता है, जिससे यह सबसे फ्लेक्सिबल ऑप्शन बन जाता है।
|
वेरिएंट |
कीमत |
बैटरी |
ARAI रेंज |
रियल-वर्ल्डरेंज |
|
HiRANGE (बेस) |
₹3.10लाख |
9.6 kWh |
171 km |
130+ km |
|
HiRANGE PLUS |
₹3.60लाख |
11.56 kWh |
204 km |
170+ km |
|
HiRANGE MAXX |
₹4.08लाख |
13.44 kWh |
261 km |
200+ km |
किसके लिए सही है? जो कम बजट में एंट्री करना चाहते हैं और बाद में ज्यादा रेंज वाले वेरिएंट में अपग्रेड का ऑप्शन रखना चाहते हैं।
जिन इलाकों में चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर सीमित है, वहां महिंद्रा अल्फा डीएक्स एक पारंपरिक लेकिन भरोसेमंद विकल्प है।
किसके लिए सही है? कम शुरुआती निवेश, आसान रिफ्यूलिंग और लंबी ऑपरेशनल फ्लेक्सिबिलिटी चाहने वाले ड्राइवर्स के लिए।
फरवरी 2026 में हैदराबाद में लॉन्च हुआ महिंद्रा उड़ो भारत का पहला मोनोकॉक बॉडी वाला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर है।
किसके लिए सही है? जो सबसे लंबी वारंटी, प्रीमियम बिल्ड और सेगमेंट-फर्स्ट टेक्नोलॉजी चाहते हैं।
ऑटो रिक्शा खरीदना सिर्फ उसकी कीमत और लुक देखने तक सीमित नहीं है। यह आपके रोजाना के काम और कमाई से जुड़ा वाहन है, इसलिए खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों की जांच करना बेहद जरूरी है।
सबसे पहले यह तय करें कि आपका ऑटो रोजाना कितनी दूरी तय करेगा। अगर आपकी डेली रनिंग करीब 50–80 km है, तो सामान्य रेंज वाला मॉडल आपकी जरूरत पूरी कर सकता है। वहीं अगर रोजाना 150–200 km या इससे ज्यादा चलना है, तो ज्यादा रेंज वाले मॉडल को प्राथमिकता देना बेहतर रहेगा।
इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदते समय सिर्फ कंपनी द्वारा बताई गई Certified या ARAI Range देखकर फैसला न करें। वास्तविक रेंज पर पैसेंजर लोड, ट्रैफिक, सड़क, मौसम और ड्राइविंग स्टाइल का असर पड़ता है।
इसलिए खरीदने से पहले डीलर से अपने रोजाना के रूट और लोड के हिसाब से expected real-world range जरूर पूछें।
ईवी खरीद रहे हैं तो सिर्फ रेंज ही नहीं, चार्जिंग टाइम भी महत्वपूर्ण है। अगर ऑटो रोजाना 10–12 घंटे चलता है, तो कम charging time वाला मॉडल आपके लिए ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है। साथ ही यह भी देखें कि आपके घर या पार्किंग पर चार्जिंग की सुविधा आसानी से लग सकती है या नहीं।
इलेक्ट्रिक ऑटो में बैटरी सबसे महत्वपूर्ण और महंगे कंपोनेंट्स में से एक है। इसलिए खरीदने से पहले बैटरी और वाहन की वारंटी कितने साल या कितने किलोमीटर की है, यह जरूर देखें।
इसके साथ अपने शहर में कंपनी का सर्विस सेंटर, स्पेयर पार्ट्स और ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट उपलब्ध है या नहीं, इसकी भी जानकारी लें।
ऑटो की शुरुआती कीमत कम होना ही हमेशा बेहतर सौदा नहीं होता। खरीदते समय एक्स शोरूम कीमत के साथ आरटीओ, इंश्योरेंस, फाइनेंस/ईएमआई, मेंटेनेंस और रनिंग कॉस्ट को भी जोड़कर देखें।
इलेक्ट्रिक ऑटो में चार्जिंग/इलेक्ट्रिकसिटी कॉस्ट और बैटरी वारंटी को भी कैलकुलेशन में शामिल करें। इससे आपको पता चलेगा कि लंबे समय में वाहन पर वास्तविक खर्च कितना आएगा।
जीएसटी दरों में बदलाव के बाद ऑटो और इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमतों में अंतर आ सकता है। जीएसटी काउंसिल के अनुसार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर जीएसटी की दर 5% है।
हर ग्राहक की जरूरत अलग होती है। अगर आपका ऑटो लंबी दूरी के पैसेंजर रूट पर चलता है, तो रेंज और सीटिंग कम्फर्ट ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे। वहीं शहर में ज्यादा स्टॉप वाले रूट के लिए ब्रेकिंग, ड्राइविंग कम्फर्ट, टर्निंग और चार्जिंग टाइम जैसे फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए।
आखिर में वही ऑटो चुनें जो आपकी डेली रनिंग, बजट, रूट और कमाई के मॉडल के हिसाब से सही बैठे।
Q1. ₹5 लाख के बजट में सबसे अच्छा इलेक्ट्रिक ऑटो कौन सा है?
Ans: रेंज प्राथमिकता है तो Bajaj WEGO P9018 (296 km) बेस्ट है। वारंटी और मॉडर्न फीचर्स चाहिए तो Mahindra UDO (6 साल वारंटी) बेहतर विकल्प है।
Q2. डीज़ल और इलेक्ट्रिक ऑटो में से कौन बेहतर है?
Ans: जहां चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर अच्छा है, वहां इलेक्ट्रिक ऑटो लंबे समय में कम रनिंग कॉस्ट के कारण फायदेमंद है। सीमित चार्जिंग वाले इलाकों में Mahindra Alfa DX जैसा डीज़ल ऑटो ज्यादा व्यावहारिक है।
Q3. सबसे लंबी वारंटी किस मॉडल पर मिलती है?
Ans: Mahindra UDO पर आधिकारिक तौर पर 6 साल/1.5 लाख km की वारंटी मिलती है, जो इस सेगमेंट में सबसे बेहतर मानी जाती है।