Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Montra
27 Apr 2023
Automobile

बजाज ऑटो ने वित्त वर्ष 22-23 में थ्री व्हीलर की घरेलू बिक्री में दर्ज की 87% वृद्धि

By News Date 27 Apr 2023

बजाज ऑटो ने वित्त वर्ष 22-23 में थ्री व्हीलर की घरेलू बिक्री में दर्ज की 87% वृद्धि

वित्त वर्ष 24 में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स पर खर्च किए जाएंगे 500 करोड़ रुपये

भारतीय व्हीकल मार्केट में टू व्हीलर और थ्री व्हीलर वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने 12 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 5,628 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है और अपना सर्वश्रेष्ठ वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का संचालन से राजस्व 10 प्रतिशत सालाना वृद्धि के साथ 36,428 करोड़ रुपये रहा है। वहीं EBITDA 25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 6,551 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 22-23 में अपने थ्री व्हीलर सेगमेंट की घरेलू बिक्री में 87% की बढ़त हासिल की है।

87% की वृद्धि के साथ 3 लाख से ज्यादा थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री

कंपनी द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार, भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में बजाज मोटर्स ने वित्त वर्ष 22-23 में 87% की वृद्धि के साथ अपने 3,00,734 थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की है। इसके अलावा 3 व्हीलर की निर्यात बिक्री में कंपनी का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। वित्त वर्ष 22-23 की निर्यात बिक्री में कपंनी ने 41% की गिरावट के साथ केवल 1,84,284 थ्री व्हीलर वाहनों को ही विदेशों में बेचा है। वहीं अगर हम बजाज ऑटो के टू व्हीलर सेगमेंट की बात करें, तो वित्त वर्ष 22-23 की घरेलू बिक्री में कंपनी ने 10% की वृद्धि के साथ 18,05,883 टू व्हीलर बेचे है। जबकि निर्यात बिक्री में कंपनी को इस सेगमेंट में 25% की कमी देखने को मिली है, विदेशों में बजाज ऑटो ने अपने 16,36,956 टू व्हीलर वाहनों को ही बेचा है।

जल्द लॉन्च होगा बजाज का पहला इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर

एक वर्चुअल मीडिया को संबोधित करते हुए, बजाज ऑटो के सीएफओ दिनेश थापर ने जानकारी दी है कि बहुत जल्द बजाज अपना पहला इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर मार्केट में लॉन्च करने वाला है। उन्होंने कहा, 'हम चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पेश करेंगे। हम इनके स्पेसफिकेशन्स पर करीब से नजर रखेंगे, क्योंकि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर के लिए उपयोग अलग अलग है। इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स के अवसर भी कुछ भौगोलिक क्षेत्रों द्वारा संचालित होंगे जहां उनके IC - काउंटरपार्ट के लिए प्रतिबंध हो सकते हैं।

इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर्स पर खर्च किए जाएंगे 500 करोड़ रुपए

इसके अलावा आपको बता दें, बजाज ऑटो ने अपने विकास के पहिये को आगे बढ़ाने के लिए वित्त वर्ष 22-23 में लगभग 750 करोड़ रुपये के कैपेक्स का अनुमान लगाया है, जिसमें से लगभग 500 करोड़ रुपये मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स के लॉन्च पर खर्च किए जाएंगे। भारत में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स का क्रेज काफी तेजी से बढ़ता दिख रहा है, फिलहाल इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा पेश करके महिंद्रा इस सेगमेंट में आगे चल रही है। लेकिन बजाज ऑटो के पहले इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के लॉन्च होने के बाद अधिकतर लोग किसे खरीदना पसंद करेगें, ये देखना बाकी है। क्योंकि 3 व्हीलर सेगमेंट के पैसेंजर व्हीकल के लिए बजाज ऑटो रिक्शा को भारत में हमेशा ही पंसद किया जाता है।

नए अवतार में पेश हुआ बजाज चेतक

भारत में सबसे ज्यादा डिमांड में रहने वाले बजाज चेतक को कंपनी ने अब नए अवतार में पेश किया है। कंपनी ने अपने इस टू व्हीलर वाहन को इलेक्ट्रिक में फिर से लॉन्च किया है। इसके साथ मार्केट का परीक्षण करने के साथ-साथ सप्लाई चेन का निर्माण कर भी किया गया है। यह अब मजबूती से ब्रांड को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगा और इसका लक्ष्य प्रोडक्ट को औसतन 3,000 यूनिट से बढ़ाकर 10,000 यूनिट प्रति माह करना है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us