जानें, भारत में बजाज ऑटो के थ्री व्हीलर बिक्री का आंकड़ा
भारत में तेजी से बढ़ रही इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर इंडस्ट्री ने वित्तीय वर्ष 2024 में कुल 632,000 यूनिट (57% तक ग्रोथ) की रिकॉर्ड रिटेल सेल्स दर्ज की है। इसमें बजाज ऑटो के नंबर भी उत्साहजनक है। बजाज ऑटो की सेल में यह तेज वृद्धि आने वाले समय के लिए कंपनी को बेहद सकारात्मक संदेश दे रही है।
बता दें कि बजाज IC-इंजन वाले थ्री-व्हीलर में मार्केट लीडर है और इसी ईवी सेगमेंट में कंपनी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी ने तेजी से ग्रोथ दर्ज करते हुए जून 2023 से जून 2024 तक 15000+ इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की बिक्री की। कंपनी ने रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज करते हुए कई महीनों में हजारों की क्वांटिटी में सेल दर्ज की है। चलिए इन आंकड़ों को आगे देखते हैं।
बजाज 3 व्हीलर ऑटो की बिक्री का आंकड़ा
बजाज थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी की जून 2023 से जून 2024 तक की बिक्री का आंकड़ा इस प्रकार है :
बजाज इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर रिटेल बिक्री का आंकड़ा | |
जून 2023 | 124 |
जुलाई 2023 | 188 |
अगस्त 2023 | 224 |
सितम्बर 2023 | 678 |
अक्टूबर 2023 | 866 |
नवंबर 2023 | 1231 |
दिसंबर 2023 | 1262 |
जनवरी 2024 | 1578 |
फरवरी 2024 | 1380 |
मार्च 2024 | 3353 |
अप्रैल 2024 | 1281 |
मई 2024 | 2357 |
जून 2024 | 638 |
कुल | 15,160 |
बजाज के ये थ्री व्हीलर हुए लोकप्रिय
बजाज के कई थ्री व्हीलर मॉडल मार्केट में बेहद लोकप्रिय हुए हैं। बजाज अपने इनोवेशन और बेहतरीन प्रदर्शन से ग्राहकों के बीच बेहद पसंदीदा कंपनी है। बजाज के थ्री व्हीलर वाहनों को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है जिसका बड़ा कारण इसकी आफ्टर सेल सर्विस भी है। साथ ही ये वाहन अत्याधुनिक फीचर्स और तकनीक से लैस है। चलिए, इसके कुछ मॉडल को विस्तार से जानते हैं :
बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई-टीईसी 12.0
बजाज के मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई-टीईसी 12.0 मॉडल ने अपनी जबरदस्त कार्य क्षमता की वजह से भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी जगह बनाई है। यह वाहन अपनी जबरदस्त क्षमता और सुपर एफिशिएंसी से लैस है। कार्गो-ट्रांसपोर्टिंग के क्षेत्र में बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई-टीईसी 12.0 बेहद प्रसिद्ध हुआ है जो 5.5 किलोवाट पावर और 36 एनएम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर एक बड़ी लिथियम-आयन (एलएफपी) बैटरी से लैस है जो 11.8 किलोवाट पावर के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहन 183 किमी प्रति चार्ज की हाई रेंज प्रदान करती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो यह 40 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसे फुल चार्ज होने में लगने वाला कुल समय 5 घंटे 40 मिनट है। वहीं चार घंटे में यह वाहन 80% तक चार्ज हो जाता है।
वहीं इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें तो बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई-टीईसी 12.0 में एक जबरदस्त 130/80-आर12 ट्यूबलेस रेडियल टायर प्रदान किया गया है। अन्य हाइलाइट्स की बात करे तो इसमें एक री-जेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और हिल-होल्ड असिस्ट प्रदान किया गया है। वारंटी की बात करें तो बजाज ऑटो कार्गो मॉडल पर 36 महीने/80,000 किमी की वारंटी प्रदान की गई है। कीमत की बात करें तो मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई-टीईसी 12.0 की वर्तमान कीमत 418,442 रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो जगह के हिसाब से थोड़ा कम या ज्यादा हो सकती है। ईएमपीएस सब्सिडी को शामिल करने के बाद मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई-टीईसी 12.0 की कीमत 377,391 रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।
बजाज आरई ई-टीईसी 9.0 यात्री ईवी
बजाज कंपनी अपने दो प्रमुख उत्पाद के साथ मार्केट में आई है। जिसमें पहला बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई-टीईसी 12.0 है और वहीं दूसरा जो कि एक पैसेंजर थ्री व्हीलर है उसका नाम बजाज आर ई-टीईसी 9.0 है। यह एक यात्री ई रिक्शा है।
कंपनी की साइट के अनुसार, आरई ई-टीईसी 9.0 पैसेंजर को ले जाने वाला बेहतरीन ई-3-व्हीलर है जो 8.9 किलोवाट बैटरी द्वारा संचालित है। यह इलेक्ट्रिक ऑटो सिंगल चार्ज पर 178 किमी की रेंज प्रदान करता है
वहीं इसकी टॉप स्पीड की बात करें तो यह 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अलावा बता दें कि यह दो-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से युक्त है। इसके अलावा बता दें कि 4.5 किलोवॉट पावर और 36 एनएम टॉर्क डेवलप करने वाले इस मॉडल को फुल चार्ज होने में लगभग 4.5 घंटे का समय लगता है।
इसके टायर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह 120/80-R12 रेडियल है। ईएमपीएस सब्सिडी के बाद इस इलेक्ट्रिक रिक्शा की कीमत लगभग 3.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाती है। हालांकि ये कीमत जगह के हिसाब से थोड़ा ज्यादा या कम हो सकता है। बता दें कि 31 मार्च, 2024 को FAME II सब्सिडी समाप्त होने के बाद से इस इलेक्ट्रिक ऑटो की कीमत में लगभग 25,000 रुपए तक बढ़ोतरी हुई है।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT