user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

अब बजाज ईवी का इंतजार हुआ खत्म, मार्केट लीडर बनने की तैयारी में है कंपनी

Posted On : 29 October, 2023

बजाज कंपनी ईवी सेगमेंट में कर रही है एंट्री, ऐसे उठाएं लाभ

देश की सबसे बड़ी तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में मार्केट लीडर बनने और ज्यादा से ज्यादा ईवी प्रोडक्ट की लांचिंग के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दूसरी तिमाही नतीजों के बाद बजाज ऑटो के ईडी राकेश शर्मा ने बताया कि, कंपनी ने ईवी थ्री व्हीलर सेगमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। बेहद कम समय में कंपनी ने आगरा और पुणे के दो बाजारों में एंट्री ली और कंपनी इन दोनों मार्केट में लीडर पॉजीशन पर आ चुकी है। तिपहिया वाहन के फील्ड में कंपनी बाजार में अच्छी हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है। बजाज ऑटो ने हाल ही में उत्तर भारत क्षेत्र में 10 शहरों में विस्तार किया है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024 के मार्च तक उत्तर भारत के 40 से ज्यादा शहरों में विस्तार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 2025 तक कंपनी ने 250 से ज्यादा शहरों में विस्तार करने की योजना बनाई है।

बजाज थ्री व्हीलर मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 इलेक्ट्रिक की लोकप्रियता में इजाफा

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में बजाज कंपनी ने बहुत सारे डीजल और पेट्रोल से चलने वाले वाहन लांच किए हैं। थ्री व्हीलर कैटेगरी में भारत में बजाज अग्रणी कंपनियों में से एक है। बजाज ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 मार्केट में उतारा है। जिसकी विशेषताएं इस प्रकार है।

  • बजाज का यह नया इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर 8.9 kwh क्षमता में काफी पसंद किए जाने वाले थ्री व्हीलर में से एक है। जिसकी अधिकतम टॉर्क क्षमता 36 न्यूटन-मीटर है। 

  • बजाज ऑटो के इस थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 40 किलो मीटर प्रति घंटा है।

  • 1650 mm लंबाई, 1425 mm चौड़ाई, और 275 mm ऊंचाई के साथ इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कार्गो को 2274 mm व्हीलबेस के साथ निर्मित किया गया है।

  • कंपनी ने इस थ्री व्हीलर को लेटेस्ट लुक दिया है। अत्याधुनिक और डायनेमिक डिजाइन की वजह से यह कम ऊर्जा में अधिक दूरी का सफर तय करता है।

बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 के फीचर्स

बजाज का यह बेहतरीन इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री व्हीलर में कई नवीन तकनीक मौजूद है। 2 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स गियर वाले इस थ्री व्हीलर के कुछ फीचर्स इस प्रकार हैं।

  • इस थ्री व्हीलर को चार्ज करने में 4 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। इस कार्गो को 3 घंटे में 80% तक चार्ज कर सकता है।

  • ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इस थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक मौजूद है।

  • फ्रंट सस्पेंशन और रियर सस्पेंशन के साथ इसे विकसित किया गया है।

कुछ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

  • बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 की कीमत 3.56 लाख रुपए से 3.61 लाख रुपए तक रखी गई है। यह प्राइस एक्स शोरूम प्राइस है, इसमें आरटीओ एवं अन्य चार्जेस को इंक्लूड नहीं किया गया है।

  • बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 की रेंज 149 किलो मीटर है। यानी एक बार फुल चार्ज करने पर इस थ्री व्हीलर को 149 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

कैसे उठाएं लाभ

अगर आप इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को खरीदने में रुचि रखते हैं तो ट्रक जंक्शन पर आप फॉर्म भर सकते हैं। इस लिंक के माध्यम से आप बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 के पेज पर जा सकते हैं। ऑफर प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करके आप फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शामिनी ट्रकपिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा एंड महिंद्राअशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us