user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर : एक बार चार्ज में 149 किलोमीटर तक दौड़े

Posted On : 24 May, 2023

जानें, बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर के आकर्षक फीचर्स, चार्जिंग टाइम और कीमत

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की टू व्हीलर और थ्री व्हीलर कैटेगरी में शीर्ष वाहन निर्माता कंपनी बजाज मोटर्स ने अपना पहला इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर को कार्गो कैटेगरी में बाजार में उतारा है। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको शानदार रेंज और अधिक पेलोड कैपेसिटी देखने को मिल जाती है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको Bajaj Auto के नए इलेक्ट्रिक बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स

बजाज के इस नए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको 8.9 Kwh बैटरी क्षमता वाली PMSM (Permanent Magnet Synchronous Motor) मोटर देखने को मिल जाती है। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 36 NM है, जो इसे चुनौतिपुर्ण रास्तों पर चलने के लिए पर्याप्त बनाती है। बजाज ऑटो ने अपने इस थ्री व्हीलर की हाई स्पीड 40 KMPH (Eco 30 km/h, Power - 40 km/h) रखी है। बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर को 1650 MM लंबाई, 1425 MM चौड़ाई और 275 MM ऊंचाई के साथ 2274 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस थ्री व्हीलर का ग्राउंड क्लीयरेंस 180 MM रखा गया है। कंपनी ने अपने इस थ्री व्हीलर को लेटेस्ट लुक दिया है, पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग इसे पंसद कर रहे हैं। इस थ्री व्हीलर के फ्रंट में आपको एक मजबूत विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर देखने को मिल जाता है। इसमें ड्यूल हेडलैम्प्स और इंडिकेटर्स दिए गए हैं।

बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर के फीचर्स

बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर में आपको हैंडलबार के साथ 2 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में Automatic ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं इस इलेक्ट्रिक व्हीकल के ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें, तो इस थ्री व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के साथ Regenerative braking system with sensing mechanism ब्रेक्स आते हैं। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में आपको केवल ड्राइवर के लिए ही सीट देखने को मिलती है। बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर को Twin shock absorber with spring फ्रंट सस्पेंशन और Independent trailing arm with Helical spring रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को एक बार फुल चार्ज करने के लिए 4 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। इसके अलावा इस थ्री व्हीलर को मात्र 3 घंटे में 0% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर की कीमत

बजाज ऑटो भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में कम से कम कीमत में शानदार परफॉर्मेंस वाले थ्री व्हीलर पेश पेश करने के लिए पहचानी जाती है। कंपनी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की कीमत ग्राहकों की सुविधा के अनुसार कम ही रखी है। Bajaj Auto ने अपने बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर का प्राइस 3.56 लाख से 3.61 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा है। अगर आपने भी इस नए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस व्हीकल को आसानी से खरीद सकते हैं।

बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 - बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर की कीमत क्या है?

Ans - भारत में बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.56 लाख से 3.61 लाख रुपये रखी गई है।

Q.2 - बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर की रेंज क्या है?

Ans - कंपनी का यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सिंगल चार्ज में 149 किलोमीटर की शानदार रेंज प्रदान करता है।

Q.3 - बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर का चार्जिंग टाइम क्या है?

Ans - बजाज के इस थ्री व्हीलर को फुल चार्ज करने के लिए 4 घंटे 30 मिनट का समय लगता है।

Q.4 - बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर का व्हीलबेस साइज क्या है?

Ans - इस थ्री व्हीलर को 2274 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

Q.5 - बजाज मैक्सिमा कार्गो ई टीईसी 9.0 थ्री व्हीलर की बैटरी कैपेसिटी क्या है?

Ans बजाज का यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर 8.9 Kwh की बैटरी कैपेसिटी के साथ आता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us