user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

फेम इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी को लेकर बड़ी अपडेट, 90% फंड हुए खत्म टाटा मोटर्स सेल्स रिपोर्ट अप्रैल 2024 : कंपनी ने 29,538 यूनिट्स बेचे वीई कमर्शियल व्हीकल सेल्स रिपोर्ट 2024 : अप्रैल में 3812 यूनिट्स बेचे ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार

बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर : कम कीमत में 183 किलोमीटर की शानदार रेंज

Posted On : 25 May, 2023

जानें, बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

भारत में टू व्हीलर वाहनों का निर्माण करने वाली बजाज ऑटो ने कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में अपना पहला नया कार्गो इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर लॉन्च कर दिया है। कपनी ने अपना बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर मार्केट में उतारा है। बजाज ने इस थ्री व्हीलर को काफी कम कीमत में शानदार फीचर्स के साथ पेश किया है। इस नए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको अधिक पेलोड कैपेसिटी और कमाल की रेंज देखने को मिल जाती है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको न्यू बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर के स्पेसिफिकेशन्स

बजाज के इस नए इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको 11.8 Kwh बैटरी कैपेसिटी वाली PMSM (Permanent Magnet Synchronous Motor) मोटर देखने को मिल जाती है। कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की अधिकतम टॉर्क 7.37 NM है, जो इसे पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए पर्याप्त बनाती है। इस कार्गो थ्री व्हीलर में आपको काफी अच्छी पेलोड क्षमता देखने को मिल जाती है। बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर को एक बार फुल चार्ज करने पर 183 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसे 0% से 100% तक चार्ज करने के लिए 5 घंटे 50 मिनट का समय लगता है, इसके अलावा आप इस थ्री व्हीलर को 0% से 80% तक मात्र 4 घंटे में चार्ज कर सकते हैं। कंपनी ने अपने इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की अधिकतम स्पीड 40 km/h (Eco 30 km/h, Power - 40 km/h) रखी है। बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर को 1840 MM लंबाई, 1425 MM चौड़ाई, 275 MM ऊंचाई और 2274 MM व्हीलबेस के साथ निर्मित किया गया है। इस थ्री व्हीलर के फ्रंट में आपको एक बड़ी विंडशील्ड के साथ सिंगल वाइपर देखने को मिल जाता है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल का ग्राउंड क्लीयरेंस 180 MM रखा गया है। बजाज के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में डबल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर्स दिए गए हैं।

बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर के फीचर्स

कंपनी के इस थ्री व्हीलर में हैंडलबार के साथ 2 forward + 1 Reverse गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें आपको Automatic ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। बजाज के इस 3 व्हीलर में पार्किंग ब्रेक के साथ Regenerative braking system with sensing mechanism ब्रेक्स दिए गए हैं। बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर को Twin shock absorber with spring फ्रंट सस्पेंशन और Independent trailing arm with Helical spring रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है। कंपनी के इस थ्री व्हीलर में 130/80 R12 - Radial tubeless फ्रंट और रियर टायर दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको On-board Charger की सुविधा मिल जाती है और इसमें LI-Ion- LFP बैटरी आती है। बजाज के इस न्यू इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको केवल ड्राइवर के लिए ही सीट देखने को मिल जाती है। कंपनी अपने इस नए थ्री व्हीलर के साथ 36 महीने / 80,000 किलोमीटर तक की वांरटी प्रदान कर रही है।

बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर का प्राइस

भारत में टू व्हीलर सेगमेंट में सबसे विश्वसनीय माने जाने वाली कंपनी बजाज ऑटो है। कंपनी ने अपने पहले थ्री व्हीलर किफायती कीमत में लांच किए हैं। Bajaj Auto ने अपने बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर की एक्स शोरूम कीमत 3.77 लाख से 3.82 लाख रुपये रखी है। अगर आपने भी इस थ्री व्हीलर को खरीदने का बन लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर को आसानी से खरीद सकते हैं।

बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर का प्राइस क्या है?

 Ans भारत में बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर का प्राइस 3.77 लाख से 3.82 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखा गया है।
 
Q.2 बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर की रेंज क्या है?

Ans कंपनी के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में आपको सिंगल चार्ज में 183 Km तक की रेंज मिल जाती है।
 
Q.3 बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर का व्हीलबेस साइज क्या है?

Ans बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर को 2274 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
 
Q.4 बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर का चार्जिंग टाइम क्या है?

Ans इस व्हीकल को फुल चार्ज करने के लिए 5 घंटे 50 मिनट का समय लगता है।
 
Q.5 बजाज मैक्सिमा एक्सएल कार्गो ई टीईसी 12.0 थ्री व्हीलर की बैटरी कैपेसिटी क्या है?

Ans बजाज के इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर में 11.8 Kwh कैपेसिटी वाली बैटरी आती है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us