नया उपयोगकर्ता

Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना
16 दिसंबर 2022

बजाज मैक्सिमा जेड: कम कीमत में ज्यादा माइलेज वाला ऑटो रिक्शा

जानें, बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

अगर हम सार्वजनिक परिवहन की बात करें तो ऑटो-रिक्शा शहरों, कस्बों और गांवों में एक मजबूत विकल्प बन के उभर रहा है, साथ ही इसे खरीदना और ऑपरेट करना भी काफी आसान है। यदि आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और एक सस्ते और अच्छा माइलेज देने वाले थ्री व्हीलर (Three Wheeler) की तलाश में है तो बेशक ये आर्टिकल आप ही के लिए है। देश में छोटे से छोटे गांव से लेकर बड़े से बड़े शहरों तक में बजाज (Bajaj) के ऑटो रिक्शा (Auto RIckshaw) देखने को मिलते हैं। कम कीमत और बेहतरीन फीचर्स में आने के कारण आज भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाले ऑटो रिक्शा बजाज के ही हैं। आज हम आपके साथ बजाज के भारत में चर्चित बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा के सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी शेयर करने जा रहे हैं।

बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा की स्पेसिफिकेशन्स

बजाज के इस ऑटो रिक्शा में आपको 1 सिलेंडर और 470.5 सीसी के साथ 9.5 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाला शानदार इंजन देखने को मिलता है। इस ऑटो रिक्शा की अधिकतम टार्क 24NM है। डीजल पर चलने वाले इस ऑटो में आपको 8Ltr. का फ्यूल टैंक देखने को मिलता है। कंपनी अपने इस ऑटो रिक्शा के साथ 29.86kmpl का माइलेज देने का वादा करती है। इस बजाज ऑटो रिक्शा का 790 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू है और इसका कर्ब वेट 460KG है।

बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा की बॉडी

बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा (Bajaj Maxima Z Auto Rickshaw) को 2825MM लंबाई, 1350MM चौड़ाई और 1780MM ऊंचाई के साथ में 2000MM व्हीलबेस के साथ निर्मित किया गया है। इसमें पार्किंग ब्रेक के साथ Hydraulic Drum Brakes ब्रेक दिए जाते हैं। इसके बॉडी लुक की बात करें तो देखने में ये ऑटो रिक्शा काफी बड़ा और मजबूत लगता है। इसके अलावा बजाज के इस ऑटो रिक्शा में Dry, Singleplate क्लच देखने को मिलता है।

बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा के फीचर्स

बजाज मोटर्स के इस ऑटो में आपको हैंडल बार देखने को मिलता है और इसका ट्रांसमिशन मैनुअल है। बजाज ऑटो में अच्छी ग्रेडेबिलिटी रखी गई है ताकि ये ऑटो चढ़ाई वाले रास्तों पर अपनी अच्छी ग्रिप बना पाएं और बिना किसी परेशानी के अपनी मंजिल तक पहुंचे। इसके अलावा कंपनी ने इस ऑटो के टर्निंग रेडियस पर भी खास ध्यान है, क्योंकि थ्री व्हीलर होने की वजह से अक्सर कई वाहनों को मुड़ने और घुमाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन यदि आप बजाज के इस ऑटो का उपयोग करते हैं तो आप इस समस्या से दूर होते हैं। इस ऑटो में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 4 पैसेंजर सीट देखने को मिल जाती है।

बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा की कीमत

बजाज ऑटो ने अपने इस थ्री व्हीलर की कीमत ग्राहकों की सुविधा को देखकर ही रखी हैं ताकि उन्हें इसे खरीदनें में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। कंपनी ने अपने इस बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 1.96 से 1.98 लाख रूपये रखी है। यदि आपने भी इसे खरीदने का मूड बना लिया है तो आप इसे हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से आसानी से खरीद सकते हैं।

बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा के वेरिएंट और उनके प्राइस

बजाज ऑटो के इस Bajaj Maxima Z Auto Rickshaw में आपको तीन वेरिएंट देखने को मिलते हैं, जिसमें –
बजाज मैक्सिमा जेड 4-सीटर/एलपीजी (Bajaj Maxima Z 4-Seater/LPG Auto Rickshaw): कीमत 1.96 - 1.98 लाख रूपये (एक्स शोरूम)
बजाज मैक्सिमा जेड 4-Seater/Diesel (Bajaj Maxima Z 4-Seater/Diesel ):  कीमत 1.96 - 1.97 लाख रूपये (एक्स शोरूम)
बजाज मैक्सिमा जेड 4-सीटर/सीएनजी (Bajaj Maxima Z 4-Seater/CNG): कीमत 1.96 - 1.97 लाख रूपये (एक्स शोरूम)

बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा से जुड़े कुछ FAQ!

Q.1 भारत में बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा की कीमत?
Ans. भारत में बजाज मोटर्स के इस ऑटो रिक्शा की एक्स शोरूम कीमत 1.96 से 1.98 लाख रूपये रखी है।

Q.2 बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा के वेरिएंट?
Ans. बजाज ऑटो के इस थ्री व्हीलर में आपको तीन वेरिएंट्स देकने को मिलते है, जिनमें - बजाज मैक्सिमा जेड 4-सीटर/एलपीजी, बजाज मैक्सिमा जेड 4-Seater/Diesel और बजाज मैक्सिमा जेड 4-सीटर/सीएनजी शामिल है।

Q.3 बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट?
Ans. बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा का कर्ब वेट 460 KG है।

Q.4 बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा का माइलेज?
Ans. कंपनी अपने इस बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा के साथ 29.86 kmpl माइलेज देने का वादा करती है।

Q.5 बजाज मैक्सिमा जेड ऑटो रिक्शा की इंजन क्षमता ?
Ans. आपको 1 सिलेंडर और 470.5 सीसी के साथ 9.5 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाला शानदार इंजन देखने को मिलता है, इस ऑटो रिक्शा की अधिकतम टार्क 24NM है।

आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

अशोक लेलैंड

₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 22.05 लाख से शुरू*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख - ₹ 8.70 लाख*

अशोक लेलैंड

₹ 8.25 लाख से शुरू*

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Join our WhatsApp Community!

Join Now