user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

बैक्सी प्रो ईवी ऑटो रिक्शा : स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और रिव्यु

Posted On : 11 August, 2023

जानें, बैक्सी प्रो ईवी ऑटो रिक्शा की सभी खूबियां

अगर आप किसी ऑटो रिक्शा से बाजार जाना चाहते हैं, या कहीं से यात्रा करके स्टेशन से वापस अपने घर जल्दी से जल्दी पहुंचना चाहते हैं तो जाहिर है कि इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में ही सवारी करना पसंद करेंगे। इलेक्ट्रिक ऑटो शोर रहित और स्वच्छ परिवहन के सबसे बेहतर विकल्प बन गए हैं। इनकी हाई रेंज और बेस्ट सर्विस सबको लुभाती है। वहीं कम लागत और कम कीमत पर उपलब्ध होने के कारण  ई- ऑटो रिक्शा स्वरोजगार प्रदान करते हैं। आप भी यदि कम पूंजी से कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद लीजिए। यह आपको कुछ ही दिन में इतनी आमदनी प्रदान करेगा कि आप सोच भी नहीं सकते है। लेकिन इसके लिए सही ई- ऑटो रिक्शा मॉडल चुनना होगा। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको एकदम सही और बेस्ट इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का विकल्प प्रदान कर रहे हैं- बैक्सी प्रो ईवी ऑटो रिक्शा। यह ऑटो रिक्शा भारत में काफी लोकप्रिय हो रहा है। कंपनी का यह ऑटो रिक्शा 715 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आता है और इसकी पेलोड कैपेसिटी 300 किलोग्राम है। इसके अलावा इस ऑटो रिक्शा में और भी कई ऐसे स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स हैं, जो इसे बेहतरीन ईवी ऑटो का दर्जा दिलाते हैं।  

बैक्सी प्रो ईवी ऑटो रिक्शा के ये हैं बड़े फायदे

अगर आप बैक्सी के प्रो ईवी ऑटो रिक्शा खरीदते हैं तो आपको इससे कई बड़े फायदे हो सकते हैं, जो आपके बिजनेस को बढ़ाने में सहायक हैं। ये फायदे इस प्रकार हैं :  

1. पावरफुल बैटरी, मजबूत मोटर

बैक्सी प्रो ईवी ऑटो रिक्शा पावरफुल बैटरी के साथ कंपनी ने पेश किया है। इस ऑटो रिक्शा की बैटरी कैपेसिटी 8.5 kwh है। वहीं इसकी मजबूत मोटर से 10.05 हॉर्स पावर मिलती है। यह 32 nm टॉर्क जनरेट करती है। यह सिंक्रोमैश टाइप ट्रांसमिशन प्रदान करती है।

2.  कम समय में फुल बैटरी चार्ज

बैक्सी प्रो ईवी ऑटो रिक्शा की बैटरी कम समय में ही फुल चार्ज हो जाती है। इसे चार्ज करने में मात्र पौने चार घंटे का समय लगता है। इसे बाहर किसी चार्जिंग स्टेशन पर फुल चार्ज कराने पर 130 रुपये ही खर्च होते हैं।

3.स्टील बॉडी, स्पेशल फीचर्स

बैक्सी प्रो ईवी ऑटो रिक्शा का एक और फायदा यह है कि इसकी बॉडी कंपनी ने पूरी स्टील से निर्मित की है। इससे इसकी री-सेल वेल्यू भी बढ़ जाती है। वहीं यह लांग लाइफ की गाड़ी साबित होती है। कंपनी के इस ऑटो रिक्शा में आपको काफी मजबूत और बड़ी विंडशील्ड देखने को मिल जाती है, जिसमें सिंगल वाइपर आता है। वहीं इस थ्री व्हीलर के पीछे कंपनी का बड़ा सुंदर लोगो लगा है। इसका केबिन भी स्पेसियस है, इसमें आपको 2 फॉरवर्ड एवं 1 रिवर्स गियर सिस्टम मिलता है। वहीं Drum Brake hydraulically actuated internal expanding shoe type Dia -170mm टाइप ब्रेक आते हैं।

4.  हाई रेंज से ज्यादा कमाई

बैक्सी प्रो ईवी ऑटो रिक्शा सिंगल चार्ज में हाई रेंज प्रदान करती है, जो 120 से अधिकतम 150 किलोमीटर तक हो सकती है। इससे इस ऑटो रिक्शा का संचालक ज्यादा ट्रिप करके ज्यादा कमाई करता है।

5. कीमत पॉकिट फ्रेंडली

बैक्सी प्रो ईवी ऑटो रिक्शा को खरीदने के लिए आपको अलग से कोई बड़ा निवेश करने की जरूरत नहीं होती। यह आपको 4 लाख रुपये से कम कीमत पर ही उपलब्ध हो जाता है। इसकी सही कीमत और ऑन रोड प्राइस जानने के लिए आप हमारे ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

बैक्सी प्रो ईवी ऑटो रिक्शा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :

Q.1- बैक्सी प्रो ईवी ऑटो रिक्शा की बैटरी कैपेसिटी क्या है?

Ans- इस ऑटो रिक्शा में आपको 8.5 kwh कैपेसिटी वाली बैटरी मिल जाती है।

Q.2 - बैक्सी प्रो ईवी ऑटो रिक्शा की पेलोड कैपेसिटी क्या है?

Ans-  यह ईवी ऑटो रिक्शा 300 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। 

Q.3- बैक्सी प्रो ईवी ऑटो रिक्शा की जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans-  कंपनी के इस ऑटो रिक्शा का जीवीडब्ल्यू 715 किलोग्राम है।

Q.4- बैक्सी प्रो ईवी ऑटो रिक्शा की बैटरी कितने समय में चार्ज होती है?

Ans-  इसे 3 घंटे 45 मिनट में फुल चार्ज कर सकते हैं।

Q.5- बैक्सी प्रो ईवी ऑटो रिक्शा की सीटिंग कैपेसिटी क्या है?

Ans- इसमें ड्राइवर के अलावा 3 पैसेंजर बैठने की क्षमता है। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us