महिंद्रा काउल 28 बीएस ट्रक : 1050 एनएम हाई टॉर्क का महाबलशाली ट्रक

Truck Junction Google News
महिंद्रा काउल 28 बीएस ट्रक : 1050 एनएम हाई टॉर्क का महाबलशाली ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, इस ट्रक को खरीदने के बाद कैसे मिलेगी अधिक समृद्धि 

भारतीय ट्रांसपोर्ट कारोबार में ट्रक की विभिन्न कैटेगरी का उपयोग किया जाता है। इनमें काउल ट्रक भी एक है। काउल ट्रक वाणिज्यिक वाहनों की खास कैटेगरी में आता है जो कैरियर और अन्य भारी लोड के साथ लॉजिस्टिक्स के परिवहन में ज्यादा उपयोगी रहता है। यूं तो काउल टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड, भारतबेंज आदि कई प्रमुख सीवी निर्माता बनाती हैं लेकिन महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी का महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक की बात ही कुछ और है। यह ट्रक महिंद्रा हाउस से आने के कारण नये इनोवेशन वाली लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित है। यह महाबलशाली काउल ट्रक 1050 एनएम के हाई टॉर्क और 280 एचपी इंजन पावर के साथ आता है। महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक 10 चक्के का ट्रक है। इसमें फ्यूल स्मार्ट इंजन होने के कारण ईंधन की अच्छी बचत मिलती है। वहीं इसका लोड बॉडी एरिया अधिक होने से इसमें ज्यादा पेलोड के साथ माल का ट्रांसपोर्टेशन हो सकता है। इसी के साथ महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक में बढ़िया ग्रेडेबिलिटी मिलती है जो इसे कठिन रास्तों से आसानी से ड्राइव करने में मदद करती है। यहां ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आपको महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि के साथ पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। आप इस ट्रक को खरीद कर अपने फ्लीट में शामिल करेंगे तो यह आपको कम लागत में ज्यादा प्रॉफिट प्रदान करेगा। इससे आपको ट्रांसपोर्ट कारोबार में तेजी से ग्रोथ मिलेगी और आपकी समृद्धि भी अधिक होगी।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इंजन परफॉर्मेंस और अन्य स्पेसिफिकेशन्स

महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक महिंद्रा एंड महिंद्रा का बेस्ट कमर्शियल वाहन है। इसका इंजन M POWER 7.2L Fuel Smart टेक्निक के साथ आता है जो दमदार इंजन है। इंजन की कैपेसिटी 7200 cc आती है। यह इंजन 395 मिलीमीटर- सिंगल प्लेट, ड्राई टाइप क्लच के साथ लिंक्ड है। इसमें आपको 6 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स के साथ गियरबॉक्स मिलता है। इसकी ग्रेडेबिलिटी 22.90 प्रतिशत होने से यह चढ़ाई के कठिन रास्तों को भी आसानी से पार कर लेता है। वहीं इसमें 1050 एनएम का उच्च टॉर्क जनरेट होता है जो ज्यादा भार के दौरान भी बेहतर प्रदर्शन करता है।  महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक में 415 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी मिलती है। इसकी अधिकतम स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। माइलेज में भी यह कम नहीं है। बेहतर स्पेसिफिकशन्स के कारण यह ट्रक ईंधन की बचत के साथ अधिक मुनाफा प्रदान करता है।

महिंद्रा काउल 28 बीएस ट्रक

व्हीकल का नाम महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक
इंजन MPOWER 7.2L फ्यूलस्मार्ट
पावर 280 hp
टॉर्क 1050 nm
गियरबॉक्स 6 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स
जीवीडब्ल्यू 28,000 किलोग्राम
फ्यूल टैंक कैपेसिटी 415 लीटर

ब्रेक और सस्पेंशन

महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक को पार्किंग ब्रेक के अलावा S-Cam Dual line with ABS ब्रेक के साथ कंपनी ने पेश किया है। इसका रियर एक्सल  Solo Banjo Type Single Reduction के रूप में आता है। वहीं फ्रंट सस्पेंशन Semi Elliptical Leaf Spring with S और रियर सस्पेंशन CLS के रूप में आता है।

केबिन और इसके फीचर्स

महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक का केबिन बॉडी विकल्प के रूप में आता है। यह बेहतर क्वालिटी के साथ निर्मित किया गया है। इसमें अच्छा स्पेस होने से ड्राइवर को पूरा कंफर्ट मिलता है। ड्राइवर सीट एडजस्टेबल आती है वहीं यह केबिन ड्राइवर इंफो डिस्प्ले सिस्टम के साथ आता है। इसमें आपको फॉग लाइट फेसिलिटी भी दी गई है जिससे घने कोहरे में आप फॉग लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा 4 V (12X2), 120 Ah कैपेसिटी की बैटरी मिलती है।

व्हीलबेस और टायर

महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक 10 चक्का में आता है। इसका व्हीलबेस 5,000 मिलीमीटर है जो इसके टायरों को बेहतर बेलेंस बनाने में अच्छा-खासा योगदान करता है। इस काउल ट्रक में फ्रंट टायर 295/90R20 Radial Tube के साथ और रियर टायर भी 295/90R20 Radial Tube सहित आते हैं।

वेरिएंट्स  

महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक के चार वेरिएंट्स आते हैं जो इस प्रकार हैं-:

कीमत जल्द होगी जारी

महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक की कीमत अभी कंपनी ने जारी नहीं है यह जल्द ही रिलीज कर दी जाएगी। वहीं अगर आप इस ट्रक की ऑन रोड प्राइस जानना चाहते हैं तो भारत के सबसे बड़े डिजीटल मार्केट प्लेटफॉर्म ट्रक जंक्शन की विजिट कर सकते हैं।

Faq- महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल इस प्रकार हैं-:

Q.1- महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक की जीवीडब्ल्यू क्या है?

Ans- महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक की जीवीडब्ल्यू 28,000 किलोग्राम है।

Q.2 - महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक की इंजन पावर क्या है?

Ans- इस ट्रक की इंजन पावर 280 hp है।

Q.3  - महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक का व्हीलबेस क्या है?

Ans- महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक का व्हीलबेस 5,000 मिलीमीटर है।

Q.4   - महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक की ग्रेडेबिलिटी क्या है?

Ans- यह ट्रक 22.90 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी के साथ आता है।

Q.5   महिंद्रा काउल 28 बीएस 6 ट्रक कितने चक्के का है?

Ans- यह ट्रक 10 चक्के में आता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞  Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
छत्रपति संभाजीनगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बीड
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पुणे
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नासिक
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
जलना
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सतारा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*