भारत में ₹8 लाख से कम कीमत वाले टॉप 3 पिकअप ट्रक - जानें
भारत में छोटे और मध्यम स्तर पर सामान ढोने (गुड्स ट्रांसपोर्ट) के लिए पिकअप ट्रकों की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि ये कमर्शियल वाहन कम लागत में भारी माल ढुलाई की शानदार क्षमता देते हैं। अगर आप भी स्थानीय दुकानों, गोदामों और बाजारों के बीच सामान पहुंचाने के लिए ₹8 लाख रुपये से कम के बजट में एक ऐसा शक्तिशाली, ईंधन-कुशल और भरोसेमंद पिकअप ट्रक तलाश रहे हैं जो आपकी कमाई को बढ़ा सके, तो यह जानकारी आपके लिए है।
इस बजट रेंज में हमने आपके लिए महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी, टाटा इंट्रा वी10 और अशोक लेलैंड दोस्त लाइट जैसे शानदार तीन पिकअप ट्रक चुने हैं। ये तीनों मॉडल परफॉर्मेंस, मजबूती और शानदार फीचर्स के मामले में सबसे आगे हैं और लाइट वेट कमर्शियल वाहन (Light Commercial Vehicles - LCV) बाजार में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। तो देर किस बात की? आइए जानते हैं, किफायती बजट में मिलने वाले इन टॉप 3 पिकअप ट्रकों में से शक्ति, प्रदर्शन और फीचर्स के आधार पर आपका सबसे बेहतर विकल्प कौन सा हो सकता है।
भारत में 8 लाख रुपए से कम कीमत वाले टॉप 3 पिकअप ट्रक
यहां हम भारत के 8 लाख रुपए से कम कीमत वाले इन तीनों टॉप पिकअप ट्रकों की जानकारी दे रहे हैं। ये तीनों मॉडल छोटे बिजनेस, ट्रांसपोर्ट और डिलीवरी जैसे कामों के लिए बेहद भरोसेमंद साबित होते हैं। अपने दमदार इंजन, बेहतरीन माइलेज और शानदार पेलोड क्षमता के कारण ये छोटे ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के लिए काफी फायदेमंद भी रहते हैं। यदि आप अपने छोटे या मध्यम व्यवसाय के लिए पिकअप ट्रक लेने की सोच रहे हैं, तो ये तीनों मॉडल रोजाना के सामान ढुलाई और स्मूथ ऑपरेशन हेतु एक बेहतर और समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकते हैं।
महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक CNG: बेहतरीन माइलेज और शानदार पेलोड क्षमता

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक CNG एक किफायती और भरोसेमंद सामान ढोने वाला कमर्शियल वाहन है। इसमें 67 एचपी का दमदार इंजन मिलता है, जो ज्यादा लोड ढोने के साथ-साथ पर्यावरण-अनुकूल (eco-friendly transportation) परिवहन भी सुनिश्चित करता है। बेहतर माइलेज, मजबूत सीएनजी इंजन और शानदार पेलोड क्षमता की वजह से यह छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए एक बजट-फ्रेंडली विकल्प साबित होता है।
मुख्य विशेषताएं
- इंजन पावर: 67 HP
- क्षमता: 2523 CC (2.5 लीटर)
- फ्यूल टाइप: CNG फ्यूल (पेट्रोल/डीजल के मुकाबले काफी सस्ता)
- परफॉर्मेंस: मजबूती और स्टेबल चेसिस के लिए जाना जाता है, शहर हो या ग्रामीण सड़कें हर जगह बढ़िया पिकअप और लोड क्षमता
- पेलोड क्षमता: 1150 KG तक का भारी सामान आसानी से ढो सकता है और रोजाना के बिज़नेस कामों में बेहद भरोसेमंद साबित होता है।
- माइलेज (Mileage): MSI 2500 CNG इंजन की वजह से 17.7 KMPL का माइलेज है, जिससे रोज के यात्राओं में अच्छा खासा खर्च बचता है।
- फ्यूल टैंक क्षमता: 146 Ltr.
- व्हीलबेस: 3150 मिमी
- जीवीडब्ल्यू: 2750 Kg
किसके लिए बेहतर है?
भारत में महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक CNG की कीमत ₹ 6.70 - ₹ 7.05 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है। यह कीमत शहर, राज्य और डीलर ऑफर के अनुसार बदल सकती है। सही कीमत, लोन और EMI विकल्पों के लिए ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां ₹12,742 की ईएमआई का ऑप्शन उपलब्ध है। महिंद्रा बोलेरो पिकअप ट्रक डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स, किराने के सामान (ग्रोसरी / डिस्ट्रिब्यूशन), हार्डवेयर, फर्नीचर, पानी, दूध या गैस सप्लाई जैसे कामों के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।
टाटा इंट्रा V10: कम बजट + भरोसेमंद ट्रक

टाटा इंट्रा वी10 भारत का एक भरोसेमंद मिनी ट्रक है। यह 1000 किलोग्राम तक का भारी सामान आसानी से ढो सकता है। इसका माइलेज काफी अच्छा है और रख-रखाव खर्च भी बहुत कम है, इसलिए यह छोटे बिजनेस, गांव से शहर सप्लाई और ई-कॉमर्स डिलीवरी के लिए परफेक्ट है। इसमें मजबूत डीजल इंजन लगा है, जो अच्छी पावर और बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। यह ईंधन की बचत भी करता है और संचालन का खर्च कम रखता है। इसकी व्हीलबेस संतुलित है, जिससे यह शहर और गांव दोनों जगह आसानी से चलने योग्य है।
- इंजन टाइप: 2-सिलेंडर, 798 सीसी डीआई इंजन
- पावर: 44 एचपी
- ईंधन प्रकार (Fuel Type): डीजल
- ईंधन टैंक क्षमता: 30 लीटर
- माइलेज: 17 किमी प्रति लीटर
- व्हीलबेस: 2250 मिमी
- पेलोड क्षमता: 1000 किलोग्राम तक की
- जीवीडब्ल्यू: 2120 किलोग्राम
- कीमत: यह मॉडल ₹ 6.71 - ₹ 7.51 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध
- उपयोग: छोटे बिजनेस, गांव से शहर सप्लाई और ई-कॉमर्स डिलीवरी के लिए बेस्ट।
- ईएमआई: ट्रक जंक्शन पर ₹12,765 की मासिक ईएमआई का ऑप्शन उपलब्ध है।
पिकअप ट्रक Tata Intra V10 खरीदने से पहले अपने नजदीकी टाटा डीलरशिप पर जरूर जाएं। वहां आपको ट्रक के सही वेरिएंट, उपलब्ध स्टॉक, स्थानीय ऑफ़र, डिस्काउंट और फाइनेंसिंग विकल्पों की पूरी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही, डीलर से लोन, ब्याज दर और EMI विकल्पों पर बात करके आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सबसे बेहतर प्लान चुन सकते हैं।
अशोक लेलैंड दोस्त लाइट: ज्यादा लोड+ खराब सड़कें

अशोक लेलैंड दोस्त लाइट एक भरोसेमंद पिकअप ट्रक है, जिसे अशोक लेलैंड द्वारा डिजाइन किया गया है। यह अपने सेगमेंट में मजबूती, बेहतर माइलेज और शानदार लोड क्षमता के लिए काफी लोकप्रिय है। यह पिकअप लगभग 19.6 किमी/लीटर का माइलेज देता है, जिससे फ्यूल खर्च कम होता है और ड्राइविंग रेंज बढ़ जाती है। इसकी पेलोड क्षमता भी ज्यादा है, इसलिए इसमें आसानी से अच्छा-खासा सामान ले जाया जा सकता है। इसका 2350 मिमी व्हीलबेस गाड़ी को बेहतर स्थिरता और संतुलित ड्राइविंग देता है।
मुख्य स्पेसिफिकेशन्स
- इंजन: 1.5L टर्बो चार्ज्ड डीजल कॉमन रेल (TDCR)
- इंजन शक्ति: 70 एचपी
- अधिकतम टॉर्क: 170 Nm
- इंजन क्षमता: 1478 सी.सी.
- ईंधन प्रकार: डीजल
- ईंधन टैंक क्षमता: 40 लीटर
- पेलोड क्षमता: 1250 किलोग्राम
- जीवीडब्ल्यू: 2590 किलोग्राम
- उपयोग: शहर और गांव दोनों की सड़कों पर सामान ढोने, सब्जी, फल और खाद्य सामग्री का परिवहन, गांव से मंडी तक कृषि उत्पादों का परिवहन, छोटे डिस्ट्रीब्यूशन और लास्ट-माइल डिलीवरी।
- लाभ: ईंधन खर्च में बचत, ज्यादा सामान ले जाने में सक्षम, कम मेंटेनेंस कॉस्ट के साथ लंबे समय तक ज्यादा बचत, खराब रास्तों पर भी भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए मजबूत इंजन और बॉडी।
भारत में अशोक लेलैंड दोस्त लाइट की कीमत लगभग ₹6.68 लाख से ₹6.91 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। अपने शहर के मुताबिक इसकी ऑन-रोड कीमत, ऑफ़र और वेरिएंट की जानकारी जानने के लिए ट्रक जंक्शन पर विजिट कर सकते हैं। ट्रक जंक्शन की मदद से आप इस गाड़ी को ₹12,720 मासिक ईएमआई पर घर ला सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY
लोकप्रिय टाटा सीरीज
अन्य समाचार


FADA अक्टूबर 2026 रिपोर्ट: CV और 3W रिटेल सेल्स में 3.21% की बढ़ोतरी, 2.57 लाख वाहन बिके
By Rakesh Khandelwal


धनतेरस 2026 पर खरीदें ये 5 बेस्ट ई-रिक्शा, हर महीने होगी ₹35,000+ की बंपर कमाई!
By Rakesh Khandelwal











