Detect your location
Select Your location
Clear
  • Pune
  • Bangalore
  • Mumbai
  • Hyderabad
  • Chennai
Popular Cities
Pune
Bangalore
Mumbai
Hyderabad
Chennai
jaipur
Bajaj Etec RE 9.0
सौरजेश कुमार
28 मई 2024

5 टन के अंदर टाटा के सबसे ज्यादा बिकने वाले पिकअप ट्रक : जानें फीचर्स और माइलेज

By सौरजेश कुमार News Date 28 May 2024

5 टन के अंदर टाटा के सबसे ज्यादा बिकने वाले पिकअप ट्रक : जानें फीचर्स और माइलेज

जानें 5 टन के अंदर टाटा के टॉप 6 पिकअप ट्रक की खासियत, फीचर्स और विशेषता

पिकअप ट्रकों की लोकप्रियता भारत में लगातार बढ़ रही है, जिसका बड़ा कारण है कि भारत में मध्यम स्तर की ट्रांसपोर्ट जरूरतें बढ़ना है। पिकअप ट्रकों में टाटा के पिकअप ट्रकों की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है। टाटा के पिकअप ट्रक बेहद अत्याधुनिक होने के साथ लेटेस्ट फीचर्स से लैस हैं। साथ ही इन पिकअप ट्रकों की बिल्ड क्वॉलिटी भी काफी अच्छी है, यही वजह है कि टाटा पिकअप भारत में बहुत ज्यादा बिकते हैं, ये पिकअप अलग अलग ग्राहक जरूरतों के मुताबिक डिजाइन किए गए हैं लेकिन अगर आप भारत के टॉप 6 टाटा पिकअप ट्रकों के बारे में जानना चाहते हैं जो न सिर्फ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के मामले में शानदार हो, बल्कि इसकी कार्य क्षमता भी अच्छी होनी चाहिए। टाटा के टॉप 6 पिकअप इस प्रकार हैं :

1. टाटा इंट्रा वी30

टाटा इंट्रा वी30 शहरी और अर्ध-शहरी परिवहन के लिए एक बेहद कॉम्पैक्ट और मजबूत पिकअप है। इसकी मोटर दमदार है जो इस पिकअप को शहरी मोबिलिटी के लिए बेहद अच्छा विकल्प बनाती है। 5 टन GVW यानी ग्रॉस व्हीकल वेट के अंदर यह पिकअप शानदार माइलेज प्रदान करता है। यह टाटा पिकअप 14 किमी/लीटर की जबरदस्त माइलेज प्रदान करता है। जिससे यह पिकअप बेहद लागत प्रभावी हो जाता है। टाटा इंट्रा वी30 की पेलोड कैपेसिटी 1300 किलोग्राम है जो इसे रेगुलर और मीडियम लोड डिलीवरी के लिए खास बनाती है। इसके महत्वपूर्ण फीचर्स नीचे दिए गए हैं :

  • कीमत : 8.11 लाख से 8.61 लाख रुपए
  • इंजन : 4-सिलेंडर, 1496 सीसी डीआई
  • हॉर्स पावर : 70 एचपी
  • ईंधन टैंक क्षमता : 35 लीटर
  • व्हीलबेस : 2450 मिमी
  • जीवीडब्ल्यू : 2565 किलो

2. टाटा इंट्रा वी50

टाटा इंट्रा वी50, इंट्रा वी30 की तुलना में ज्यादा पेलोड और बेहतर माइलेज प्रदान करता है। यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जिसे लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता होती है। इस पिकअप का माइलेज 17-22 किमी/लीटर है जो इसे बेहद कॉस्ट एफिशिएंट बनाता है। टाटा इंट्रा वी50 की पेलोड कैपेसिटी 1500 किलोग्राम है।  वहीं इस पिकअप के कुछ अन्य जरूरी फीचर्स इस प्रकार हैं :

  • कीमत: 8.90 लाख से 9.40 लाख रुपए
  • इंजन: 4-सिलेंडर, 1496 सीसी डीआई
  • पावर: 80 HP
  • ईंधन टैंक क्षमता: 35 लीटर
  • व्हीलबेस: 2600 मिमी
  • जीवीडब्ल्यू: 2960 किलो

3. टाटा इंट्रा वी70

टाटा इंट्रा वी70 अपने भारी-भरकम कार्यों के लिए जाना जाता है। यह पिकअप 1700 किलोग्राम की पेलोड कैपेसिटी और एक मजबूत मोटर के साथ आता है। मध्यम कमर्शियल जरूरतों को पूरा करने के लिए  टाटा का यह वाहन बेहद उपयोगी है। साथ ही यह पिकअप भारी मात्रा में माल की शिपिंग के लिए जाना जाता है। इस वाहन का एर्गोनॉमिक डिजाइन और दमदार प्रदर्शन इसे लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन ऑपरेशंस से जुड़े कार्यों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाता है। इस पिकअप के कुछ जरूरी फीचर्स इस प्रकार हैं :

  • कीमत: 9.82 लाख से 10.00 लाख रुपए
  • इंजन: 4-सिलेंडर, 1497 सीसी डीआई
  • अश्वशक्ति: 80 HP
  • ईंधन टैंक क्षमता: 35 लीटर
  • व्हीलबेस: 2600 मिमी
  • जीवीडब्ल्यू: 3210 किलो

4. टाटा योद्धा


टाटा योद्धा भारत का दमदार पिकअप ट्रक है जो अपने जबरदस्त प्रदर्शन से मध्यम स्तर की कमर्शियल जरूरतों को पूरा करने के लिए आदर्श विकल्प है। टाटा के इस पिकअप मॉडल की पेलोड क्षमता 1700 किलोग्राम है और इसकी माइलेज 13 किलोमीटर प्रति लीटर है। बता दें कि इस मॉडल का उपयोग निर्माण या कृषि परिवहन जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका मजबूत निर्माण और ठोस मोटर है जो इसे छोटे और मध्यम ट्रांसपोर्ट के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाता है। जिन्हें हेवी ड्यूटी वर्क के लिए मजबूत पिकअप की जरूरत हों , वो टाटा योद्धा पिकअप पर विचार कर सकते हैं। इसके अन्य फीचर्स इस प्रकार हैं :

  • कीमत: 9.66 लाख से 10.16 लाख रुपए
  • इंजन: टाटा 2.2L BS6 DI
  • पावर: 100 एचपी
  • ईंधन टैंक क्षमता: 45 लीटर
  • व्हीलबेस: 3150 मिमी
  • जीवीडब्ल्यू: 3490 किलो

5. टाटा योद्धा 2.0

टाटा योद्धा 2.0, टाटा योद्धा का आधुनिक मॉडल है, जो 2000 किलोग्राम की हाई पेलोड कैपेसिटी और अन्य उच्च-स्तरीय सुविधाएं प्रदान करता है। अगर आप ज्यादा भार ढोने के लिए एक बेहतरीन पिकअप की तलाश में हैं तो टाटा योद्धा 2.0 एक शानदार विकल्प है। भारत में 5 टन जीवीडब्ल्यू के अंदर आने वाला यह टाटा पिकअप व्यावसायिक कार्यों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इस पिकअप के कुछ महत्वपूर्ण फीचर्स इस प्रकार हैं :

  • कीमत : 10.00 लाख से 10.40 लाख रुपए
  • इंजन : टाटा 2.2 वैरिकोर बीएस 6 डायरेक्ट इंजेक्शन कॉमन रेल टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड डीजल
  • पावर : 100 एचपी
  • ईंधन टैंक क्षमता : 52 लीटर
  • व्हीलबेस : 3300 मिमी
  • जीवीडब्ल्यू : 3840 किलो

6. टाटा योद्धा 1700 BS6

टाटा योद्धा 1700 BS6 हेवी ड्यूटी कार्यों के लिए बनाया गया एक बेहद शक्तिशाली पिकअप मॉडल है। टाटा की ब्रांडिंग के साथ आने वाला यह पिकअप 1700 किलोग्राम की पेलोड क्षमता प्रदान करता है। साथ ही इसके माइलेज की बात करें तो यह 13 KMPL का जबरदस्त माइलेज प्रदान करता है। इस पिकअप के फीचर्स की जानकारी नीचे दी गई है :

  • कीमत: 10.14 लाख से 10.89 लाख रुपए
  • इंजन : टाटा 2.2L VARICOR BSVI डायरेक्ट इंजेक्शन कॉमन रेल टर्बोचार्ज्ड इंटरकूल्ड डीजल
  • अश्वशक्ति: 100 एचपी
  • ईंधन टैंक क्षमता: 52 लीटर
  • व्हीलबेस: 3300 मिमी
  • जीवीडब्ल्यू: 3490 किलो

निष्कर्ष :

आशा करता हूं कि 5 टन के अंदर आने वाले भारत के टॉप 6 टाटा पिकअप ट्रक की यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। टाटा के ये टॉप 6 पिकअप मॉडल ज्यादातर छोटे और मध्यम व्यापारियों की जरूरतों को पूरा करते हैं। ये पिकअप मॉडल परिवहन के लिए  सबसे ज्यादा उपयोग में लाए जाने वाले पिकअप हैं। इसके अलावा बता दें कि भारत के अंदर इन पिकअप ट्रकों की लोकप्रियता और बिक्री बीते कुछ वर्षों में काफी तेजी बढ़ी है। उम्मीद करते हैं कि इस पोस्ट के माध्यम से आपको अपने लिए बेहतरीन एवं जरूरत के मुताबिक उपयुक्त पिकअप का चुनाव करना आसान होगा। पिकअप या ट्रक से जुड़ी इसी तरह की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए जुड़े रहें ट्रक जंक्शन के साथ।

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT 

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us