Mahindra UDO vs OSM Stream: किस इलेक्ट्रिक ऑटो से होगी ज्यादा कमाई?भारत में इलेक्ट्रिक ट्रकों का विस्तार तेज, अक्टूबर 2026 में 8,000 ट्रकों के लिए दो बड़े एमओयूलंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक ऑटो 2026: बजाज वेगो पी9018 vs पियाजियो आपे ई-सिटी अल्ट्रानया इलेक्ट्रिक कार्गो 3-व्हीलर खरीदें या फाइनेंस पर लें? कीमत, EMI और मुनाफे का पूरा हिसाबपुराने कमर्शियल वाहनों को रिप्लेस करेगी Blue Energy Motors: परिवर्तन योजना में हुई शामिलYoudha ePod G इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन लॉन्च, 180 KM की रेंज, 545 KG पेलोड!750 किलो पेलोड वाले इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक: Tata Ace Pro EV vs Mahindra Zeo कौनसा मॉडल चुनें?सिंगल चार्ज में कितने रुपए कमाएगा इलेक्ट्रिक ऑटो? Mahindra UDO, Bajaj GoGo और TVS King EV Max की तुलना

भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक : पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ शानदार प्रॉफिट

Truck Junction Google News
भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक : पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ शानदार प्रॉफिट
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत

डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स लि. की ओर से  2011 में भारत में स्थापित की गई कंपनी भारत बेंज एक से बढ़कर एक बेस्ट ट्रक मॉडल पेश करती है। अलग-अलग कैटेगरी में इसके ट्रक ग्राहकों के बीच खूब लोकप्रिय होते हैं। 6 चक्के का भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक भी इस कंपनी का लेटेस्ट अपडेटेड मॉडल है। यह 3900 cc इंजन कैपेसिटी और 10,700 kg ग्रॉस व्हीकल वेट में आता है। इंजन की पावरफुल परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज के कारण यह ईंधन बचत कर ज्यादा प्रॉफिट प्रदान करता है। यह ट्रक 5624 kg पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है। इसमें 14.6 फीट की लोड बॉडी आती है, जो ज्यादा कार्गो लोडिंग के लिए फायदेमंद है। भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक का उपयोग एग्रीकल्चर फूड्स, पोल्ट्री, व्हाइट गुड्स, फ्रूट एंड वेजिटेबल, पार्सल, लॉजिस्टिक्स, टैंकर, ऑटो पार्ट्स, सीमेंट आदि के ट्रांसपोर्टेशन के लिए किया जाता है। यहां भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत, फीचर्स, माइलेज सहित सभी विशेषताओं के बारे पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इंजन कैपेसिटी और टेक्नोलॉजी

भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक में 4 सिलेंडर वाला 4D34i BS6 इंजन आता है। यह इंजन 460 Nm की अधिकतम टार्क जनरेट करता है। इससे 150 हॉर्स पावर मिलती है। इंजन को ज्यादा पावरफुल और बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए सिंगल ड्राय प्लेट हाइड्रोलिक कंट्रोल 362 के साथ अलाइंड किया गया है। इसके शक्तिशाली इंजन के कारण यह ट्रक ज्यादा लोड के साथ भी बाधारहित काम करता है।

गियरबॉक्स और स्टीयरिंग

यह ट्रक Improved G85, 6 Forward + 1 Reverse गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें सिंगल ड्राय प्लेट, हाईड्रोलिक कंट्रोल 362 का क्लच है। भारत बेंज के इस ट्रक में Hyraulic Power Assisted स्टीयरिंग आता है। इसके अलावा इस ट्रक में मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है।  

माइलेज और फ्यूल टैंक कैपेसिटी

भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक में आपको 8 kmpl का शानदार माइलेज देखने को मिल जाता है। यह ट्रक 171/ 160 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी के साथ आता है।

केबिन फीचर्स

भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक को डेक बॉडी ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। यह केबिन चेचिस के साथ है और डे केबिन टाइप है। इस केबिन में टिल्टेबल स्टीयरिंग, ड्राइवर इनफॉर्मेशन डिस्प्ले, एडजस्टेबल सीट आदि जैसी सुविधाएं देखने को मिल जाती  हैं। वहीं इसमें म्यूजिक सिस्टम,सेंट्रल लॉक, हीटिंग वेंटीलेशन, पावर विंडो, स्टेटिक स्टीयरिंग, डे टाइम  रनिंग लैंप, डेमाइस्टर, सीट-बेल्ट रिमाइंडर आदि स्पेशल फीचर आते हैं। भारत बेंज के इस ट्रक का केबिन काफी ज्यादा कंफर्टेबल है।

ज्यादा ग्रेडेबिलिटी से हर कठिन राह आसान

भारतबेंज 1015 आर ट्रक प्लस में 37.64 प्रतिशत ग्रेडेबिलिटी दी गई है। इससे यह ट्रक चढ़ाई वाले पहाड़ी रास्तों में भी आसानी से ड्राइव होता है। वहीं ढलानों पर भी इसे वजन के साथ उतारने में ड्राइवर को कठिनाई महसूस नहीं होती।

ब्रेक एवं सस्पेंशन

यह ट्रक एयर ब्रेक और पार्किंग ब्रेक्स के साथ आता है। ये ब्रेक इसे बेलेंसिंग ड्राइव प्रदान करते हैं और दुर्घटना आदि के समय हेल्पफुल हैं। हालांकि इस ट्रक में एबीएस सिस्टम नहीं है लेकिन इसका सस्पेंशन बेहतरीन है। भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक में फ्रंट सस्पेंशन मल्टीलीफ स्प्रिंग और रियर सस्पेंशन भी मल्टीलीफ स्प्रिंग टाइप आता है।

टायर और व्हीलबेस

भारतबेंज 1015 आर ट्रक प्लस का व्हीलबेस 3360 mm है। इस मेजर व्हीलबेस के कारण यह ट्रक हैवी लोड के बावजूद हाई ड्राइविंग रेंज प्रदान कर सकता है। वहीं इस 6 चक्का ट्रक में 235/75 R17.5 (S) | 8.25x16 (O) फ्रंट और रियर टायर आते हैं। ये टायर अच्छी पकड़ और लाॅन्ग लाइफ गुणवत्ता के साथ आते हैं। इस ट्रक का ग्राउंड क्लीयरेंस 175/ 205 mm है।

कीमत

भारतबेंज 1015 आर ट्रक प्लस की एक्स शोरूम प्राइस 17.46 लाख से 19.18 लाख रुपये रखी गई है, जो ग्राहकों की आसान पहुंच में है। इसकी ऑनरोड कीमत जानने के लिए आपको ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां आप भारत के किसी भी राज्य के किसी भी शहर में इस ट्रक की ऑनरोड कीमत जान सकेंगे। आपको बता दें कि ऑन रोड प्राइस हर राज्य में वहां के स्थानीय आरटीओ के अलग-अलग पंजीयन शुल्क और अन्य टैक्सेस के कारण बदल जाती है।

वेरिएंट्स

भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक में आपको 4 वेरिएंट्स देखने को मिल जाते हैं, जो इस प्रकार हैं-:

वेरिएंट जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) कीमत
भारतबेंज 1015 आर प्लस कैब/3760/17(फ़ीट) 10700 ₹ 17.46 - 19.15 लाख
भारतबेंज 1015 आर प्लस कैब/4250/20(फ़ीट) 10700 ₹ 17.46 - 19.15 लाख
भारतबेंज 1015 आर प्लस कैब/4800/22(फ़ीट) 10700 ₹ 17.46 - 19.12 लाख
भारतबेंज 1015 आर प्लस कैब/3360/14.6(फ़ीट) 10700 ₹ 17.46 - 19.11 लाख

भारतबेंज 1015 आर प्लस  ट्रक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

सवाल-1. भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक की इंजन पावर क्या है?
जवाब-  कंपनी का यह ट्रक 150 hp इंजन पावर के साथ आता है।

सवाल-2. भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक की जीवीडब्ल्यू बताइए?
जवाब-  भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक का  जीवीडब्ल्यू  10,700 kg है।

सवाल-3. भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक का व्हीलबेस क्या है?
जवाब-  कंपनी के इस ट्रक को 3360 mm व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

सवाल-4.  भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक की पेलोड कैपेसिटी क्या है?
जवाब-  यह ट्रक 5624 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी के साथ आता है।

सवाल-5. भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक की माइलेज बताएं?
जवाब-  यह ट्रक 8 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है।

सवाल-6. भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक की कीमत क्या है?
जवाब- भारतबेंज 1015 आर प्लस ट्रक का एक्स शोरूम प्राइस 17.46 लाख से 19.18 लाख रुपये है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
फरीदकोट
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
फिरोजपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बरनाला
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कपूरथला
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
लुधियाना
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
जालंधर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*