जानें, भारतबेंज 1923 सी टिपर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत
भारत में हमेशा ही टिपर्स की मांग रहती है, क्योंकि इनका उपयोग बिजली, बांध और सड़क जैसी बड़ी परियोजनाओं के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है। इनके अलावा टिपर्स का इस्तेमाल गिट्टियां, भारी पत्थर, छोटे पत्थर, पानी के पत्थर, मिट्टी, रेत और कोयला समेत कई भारी वस्तुओं की ढुलाई के लिए भी किया जाता है। टिपर्स का बड़ी मात्रा में चट्टानों को खाली करने के लिए भी उपयोग में लिया जाता है, क्योंकि इन्हें कठिन और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर चलने के लिए ही निर्मित किया जाता है। वैसे तो भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में बहुत से टिपर मौजूद हैं। लेकिन अगर हम शानदार परफॉर्मेंस के साथ अधिक मजबूती रखने वाले टिपर की बात करें, तो इसमें सबसे पहला नाम भारतबेंज 1923 सी टिपर का आता है। कंपनी का यह टिपर 18.5 टन जीवीडब्ल्यू में 6 चक्के के साथ आता है। इस टिपर में आपको काफी अच्छी पेलोड क्षमता और माइलेज देखने को मिल जाता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम आपको भारतबेंज 1923 सी टिपर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।
भारतबेंज 1923 सी टिपर के स्पेसिफिकेशन्स
भारत बेंज के इस टिपर में आपको 6 सिलेंडर वाला OM926 BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 240 हॉर्स पावर जनरेट करता है। कंपनी के इस टिपर की अधिकतम टॉर्क 850 NM है, जिससे यह टिपर मुश्किल और चुनौतीपूर्ण रास्तों पर भारी भार के साथ भी चल सकता है। भारतबेंज 1923 सी टिपर की पेलोड कैपेसिटी 10,000 किलोग्राम है और इसका जीवीडब्ल्यू 18,500 किलोग्राम है। कंपनी के इस टिपर में 215 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक आता है और इसमें आपको 3.5 से 4.5 KMPL का माइलेज देखने को मिल जाता है। 1923 सी टिपर की अधिकतम स्पीड 60 KMPH रखी गई है। भारत बेंज के इस टिपर का ग्राउंड क्लीयरेंस 265 MM रखा गया है और इसका मिनिमम टर्निंग रेडियस 6750 MM है।
भारतबेंज 1923 सी टिपर का बॉडी लुक
कंपनी के इस टिपर को 6185 MM लंबाई, 2490 MM चौड़ाई, 2960 MM ऊंचाई और 3600 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है। इस टिपर के फ्रंट में आपको एक काफी बड़ी और मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। भारत बेंज ने अपने इस टिपर को काफी लेटेस्ट लुक में पेश किया है, अधिकतर लोग इसे पहली नजर में देखने पर ही पंसद कर लेते हैं। इस टिपर में डे केबिन आता है, जिसमें आपको काफी अच्छा स्पेस मिल जाता है। कंपनी के इस टिपर में आपको एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के अलावा 1 पैसेंजर के लिए सीट मिलती है। इस टिपर के फ्रंट में डबल हेडलाइट्स के साथ इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इस 6 चक्का भारतबेंज टिपर में 11x20 साइज में फ्रंट और रियर टायर आते हैं।
भारतबेंज 1923 सी टिपर के फीचर्स
भारतबेंज 1923 सी टिपर में आपको Power स्टीयरिंग के साथ 6 Forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स मिल जाता है। इस टिपर में Manual ट्रांसमिशन और Single dry plate hydraulic control क्लच दिया गया है। कंपनी के इस टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ Pneumatic foot operated dual line ब्रेक्स देखने को मिल जाते है। भारतबेंज 1923 सी टिपर को Parabolic type leaf spring with 2 hydraulic shock absorbers फ्रंट सस्पेंशन और Semi-elliptical Leaf spring रियर सस्पेंशन में निर्मित किया गया है। इस टिपर में आपको रियर कैमरा, ड्राइवर स्टेट मॉनिटरिंग सिस्टम, सीटबेल्ट रिमाइंडर, डिफ्यूज़र टेलपाइप, डेटाइम रनिंग लैम्प हीटिंग, वेंटिलेशन, एसी (एचवीएसी), म्यूजिक सिस्टम और सेंट्रल लॉकिंग समेत कई फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।
भारतबेंज 1923 सी टिपर का प्राइस
भारत बेंज अपने ग्राहकों की सुरक्षा के साथ उनकी सुविधा का भी खास ख्याल रखता आया है। कंपनी ने अपने इस टिपर की कीमत इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को देखते हुए किफायती रखी है। BharatBenz ने अपने इस भारतबेंज 1923 सी टिपर की एक्स शोरूम कीमत 30.87 लाख से 32.10 लाख रुपये रखी है। यदि आपने भी इस टिपर को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इसे को आसानी से खरीद सकते हैं।
भारतबेंज 1923 सी टिपर के वेरिएंट और कीमत
भारतबेंज 1923 सी टिपर में आपको 1 वेरिएंट देखने को मिल जाता है।
वेरिएंट | जीवीडब्ल्यू (किलोग्राम) | कीमत |
---|---|---|
भारतबेंज 1923 सी सीबीसी/3600 | 18500 | ₹ 30.87 - 32.10 लाख |
भारतबेंज 1923 सी टिपर से जुड़े कुछ FAQ!
Q.1 भारतबेंज 1923 सी टिपर की कीमत क्या है?
Ans इंडिया में भारतबेंज 1923 सी टिपर का एक्स शोरूम प्राइस 30.87 लाख से 32.10 लाख रुपये रखा गया है।
Q.2 भारतबेंज 1923 सी टिपर का माइलेज क्या है?
Ans कंपनी के इस टिपर में आपको 3.5 से 4.5 KMPL का माइलेज देखने को मिल जाता है।
Q.3 भारतबेंज 1923 सी टिपर की पेलोड क्षमता क्या है?
Ans कंपनी के इस टिपर में आपको 10,000 किलोग्राम पेलोड कैपेसिटी मिल जाती है।
Q.4 भारतबेंज 1923 सी टिपर का जीवीडब्ल्यू क्या है?
Ans भारत बेंज का यह टिपर 18,500 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।
Q.5 भारतबेंज 1923 सी टिपर का व्हीलबेस साइज क्या है?
Ans भारतबेंज 1923 सी टिपर को 3600 MM व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।
ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT