भारतबेंज (Bharat Benz) विश्वस्तरीय ब्रांड डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स प्रा. लि. समूह की कंपनी है। करीब 10 साल पहले भारत में स्थापित हुई यह कंपनी अब यहां की शीर्ष कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ बेहतरीन प्रोडक्ट पेश करती है। इसके कमर्शियल व्हीकल्स की जबर्दस्त मांग है। BharatBenz कंपनी 9 टन से लेकर 55 टन तक जीवीडब्ल्यू वाले एक से बढ़ कर एक ट्रक, टिपर, ट्रेलर बाजार में पेश करती है। इसके नये ट्रक मॉडल्स का ग्राहकों को इंतजार बना रहता है। यही कारण है कि अपनी सर्वोत्तम इनोवेटिव टेक्नॉलॉजी के साथ यह ग्राहकों की जरूरतों को प्राथमिकता देती है। इसके कमिर्शयल वाहन लंबे समय तक चलने वाले और कम लागत के साथ ज्यादा प्रोफिट प्रदान करने वाले होते हैँ। भारतबेंज 1923 सी टिपर (Bharat Benz 1923C Tipper) इसका सबसे ज्यादा बिकने वाला बेस्ट टिपर है। 6 चक्के का यह शक्तिशाली टिपर हैवी कमिर्शयल व्हीकल सेगमेंट में आता है। इसकी जीवीडब्ल्यू 18,500 केजी की है वहीं पेलोड केपेसिटी 10,000 केजी की है। इसके इंजन की पावर 241 एचपी है। लेटेस्ट टेक्नॉलॉजी के साथ इस टिपर(Tippers) में कई ऐसे स्पेशल फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स हैं जो इसे भारत का बेस्ट टिपर बनाते हैं। इसका उपयोग सबसे ज्यादा खनन सामग्री जैसे पत्थर, गिटि्टयां, रोड़ी, सीमेंट आदि की ढुलाई के लिए किया जाता है। यह शानदार माइलेज के साथ ज्यादा बचत प्रदान करता है। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको भारतबेंज 1923 सी टिपर की कंपलीट जानकारी दी जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें।
अगर आप ट्रक कारोबार से जुड़े हैं तो अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने फ्लीट में ऐसे ट्रक या टिपर जोड़ना चाहेंगे जो कम लागत में ज्यादा मुनाफा प्रदान करने वाले हों। BharatBenz कंपनी का भारतबेंज-1923 सी. ऐसा ही बेजोड़ टिपर है। यहां इसकी प्रमुख स्पेसिफिकेशंस से यह स्वत: क्लीयर हो जाएगा। इस टिपर की ये स्पेसिफिकेशंस इस प्रकार हैं-:
भारतबेंज 1923 सी टिपर में पावर स्टीयरिंग है जो yes टाइप है। यह स्टीयरिंग हाइड्रोलिक पावर एसिस्टेड है वहीं मैन्युअल ट्रांसमिशन है। इसमें 6 फॉरवर्ड + 1 रिवर्स का गियरबॉक्स आता है।
भारतबेंज 1923 सी टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ सर्विस और रियर एक्सल ब्रेक सिस्टम है। यह टिपर न्यूमेटिक फुट ऑपरेटेड डुअल लाइन ब्रेक के साथ आता है। इसके अलावा इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं जिससे यह टिपर बेहतर परिणाम देने वाला हो गया है। इनमें इंजन ब्रेक्स, गियर एडवाइजर, टर्बो चार्जर, पीस बंपर, रियर कैमरा,ड्राइव स्टेट मॉनिटरिंग सिस्टम, सीट बेल्ट रिमाइंडर, डिफशर टेल पाइप , डे टाइमिंग लैंप, हीटिंग वेंटिलेशन, एयर सस्पेंशन सीट म्यूजिक सिस्टम, पावर विंडोज, सेंट्रल लोकिंग और स्टेलिक स्टेयरिंग आदि फीचर्स शामिल हैं।
भारतबेंज 1923 सी टिपर को खरीदना बहुत आसान है। इसके इतने सारे स्पेसिफिकेशन्स और शानदार फीचर्स को देखते हुए इसकी एक्स शोरूम प्राइस 30.87 लाख रुपये से 32.10 लाख रुपये रखी गई है। यह ग्राहकों की उचित सुविधा के अनुसार कंपनी ने तय की है। जहां ऑन रोड प्राइस की बात है तो अलग-अलग शहरों में रोडटैक्स, आरटीओ पंजीयन आदि को मिलाकर इसकी ऑन रोड प्राइस में घटत-बढ़त हो सकती है। यह भी बता दें कि भारतबेंज 1923 सी टिपर कंपनी के वादे के अनुसार आल राइंड सर्विस पैकेज के साथ आता है। यदि आपको यह टिपर खरीदना है तो ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट कर इसे खरीदने में ज्यादा सुविधा और आसानी रहेगी।
भारतबेंज 1923 सी टिपर का एक वेरिएंट आता है- भारतबेंज 1923 सी सीबीसी/ 3600।
सवाल-1. भारतबेंज 1923 सी टिपर की पेलोड केपेसिटी क्या है?
जवाब– इसकी पेलोड केपेसिटी 10,000 KG की है।
सवाल-2. भारतबेंज 1923 सी टिपर की जीवीडब्ल्यू कितनी है?
जवाब– यह टिपर 18,500 केजी की जीवीडब्ल्यू में आता है।
सवाल-3. भारतबेंज 1923 सी टिपर के इंजन के बारे में बताएं?
जवाब– इसका इंजन ओएम 926 के साथ आता है। इसमें बीएस-6 एमिशन नोर्म्स का भी विकल्प है। वहीं इसकी पावर 241 एचपी की है। यह 850 का टॉर्क जनरेट करता है।
सवाल-4. भारतबेंज 1923 सी टिपर का व्हीलबेस बताइए?
जवाब– इसका व्हीलबेस 3600 MM का है।
सवाल-5 भारतबेंज 1923 सी टिपर की ग्रेडेबिलिटी क्या है?
जवाब– इसकी ग्रेडेबिलिटी 38 प्रतिशत है।
सवाल-6 . भारतबेंज 1923 सी टिपर की एक्स शोरूम कीमत क्या है?
जवाब– इस टिपर की एक्स शोरूम प्राइस 30. 87 लाख रुपये से 32.10 लाख रुपये है।
आपको बता दें ट्रक जंक्शन हमेशा ही भारत में कमर्शियल व्हीकल्स से जुड़ी सभी अपडेट आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का पिकअप या ट्रक लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपके पास उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स अपनी बेवसाइट के माध्यम से पहुंचाते है। भारत में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी ट्रकों के मॉडल और ट्रांसपोट से जुड़ी सभी खबरें ट्रक जंक्शन बेवसाइट पर रोजाना पोस्ट की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाता है। यदि आपने भी हमसे जुड़ने का मन बना लिया है तो आप हमसे हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में जुड़ सकते हैं।
क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT