भारत बेंज 3528सी Vs टाटा प्राइमा 3530.के : जानें कौनसा है अधिक बलशाली टिपर

Truck Junction Google News
भारत बेंज 3528सी Vs टाटा प्राइमा 3530.के : जानें कौनसा है अधिक बलशाली टिपर
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

भारत बेंज 3528सी और टाटा प्राइमा 3530.के टिपर की संपूर्ण तुलना

भारत की सीवी निर्माता कंपनियों में टाटा मोटर्स और भारत बेंज दोनों ही कंपनियों के नाम शीर्ष पर आते हैं। दोनों कंपनियां एक से बढ़ कर एक सभी सेगमेंट के बेस्ट ट्रक, टिपर और ट्रेलर का निर्माण करती है। यही कारण है कि इन दोनों कंपनियों के बीच प्रोडक्ट्स को लेकर अक्सर कड़ी प्रतिस्पर्धा चलती ही रहती है। वर्ष 2023 में भारत बेंज हाउस से आने वाले भारत बेंज 3528सी टिपर और टाटा प्राइमा 3530.के टिपर के बीच भी सीधा मुकाबला है। दोनों ही टिपर 35,000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू के साथ आते हैं। दोनों के इंजन पावरफुल और बेहतर परफॉर्मेंस वाले हैं। भारत बेंज 3528सी टिपर का इंजन 280 हॉर्स पावर प्रदान करता है, जबकि टाटा प्राइमा 3530.के टिपर के इंजन से 300 हॉर्स पावर मिलती है। शानदार माइलेज के कारण ये दोनाें टिपर ईंधन की बचत प्रदान करने वाले हैं। यहां ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में इन दोनों टिपर्स के स्पेसिफिकेशन्स,फीचर्स, माइलेज और कीमत आदि की पूरी कंपेयरिंग की जा रही है, आपको जो भी टिपर सस्ता और ज्यादा अच्छा लगे उसे आप खरीद सकते हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

क्या हैं इन दोनों टिपर्स के बीच समानताएं ?

भारत बेंज 3528सी टिपर और टाटा प्राइमा 3530.के टिपर के बीच कई स्पेसिफिकेशन्स है जो समान -:

  • भारत बेंज 3528 सी टिपर और टाटा प्राइमा 3530.के टिपर 12 चक्के के टिपर हैं।
  • इन दोनो टिपर्स की माइलेज 2.25 से 3.25 kmpl है जो शानदार मानी जाती है।
  • इन ट्रकों को कंपनी ने बेहतर तरीके से डिजायन किया है।
  • ये दोनों ही ट्रक 35,000 जीवीडब्ल्यू के होने के कारण एचसीवी सेगमेंट में आते हैं।
  • दोनों टिपर्स में एबीएस और पार्किंग ब्रेक सिस्टम देखने को मिलता है।
  • भारत बेंज 3528सी और टाटा प्राइमा 3530.के टिपर में मैन्युअल ट्रांसमिशन आता है।
  • इन दोनो टिपर्स में ड्राइवर इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम दिया गया है।

इंजन निर्माण और परफोर्मेंस

भारत बेंज 3528सी टिपर में 6 सिलेंडर और ओ एम 926 टेक्नोलॉजी वाला दमदार इंजन दिया गया  है, जो 1100 Nm अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन की क्षमता 7200 cc है।  इससे यह टिपर बाधारहित काम कर सकता है। वहीं यह इंजन बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स के साथ है। इसमें ईंधन टैंक केपेसिटी 215 लीटर की आती है। दूसरी ओर टाटा प्राइमा 3530.के टिपर का इंजन कमिंस आईएसबीई 6.7 लीटर टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित है। यह भी अधिकतम 1100 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें भी बीएस 6 एमिशन नॉर्म्स शामिल है। इस इंजन की कैपेसिटी 6700 सीसी है। यह इंजन काफी पावरफुल है। इस टिपर में 300 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी मिलती है।

गियरबॉक्स और स्टीयरिंग की तुलना

भारत बेंज 3528सी टिपर में  ZF 1115TD 9 speed Gearbox with crawler & one reverse 9 स्पीड का गियरबॉक्स आता है। इसका स्टीयरिंग पावर वाला है। वहीं  टाटा प्राइमा 3530.के टिपर में भी ZF 1115TD 9 स्पीड गियरबॉक्स with crawler & one reverse का मिलेगा। इसमें भी पावर स्टीयरिंग है।

केबिन और अन्य फीचर्स

भारत बेंज 3528सी टिपर का केबिन बॉडी कस्टमाइजेबल के रूप में पेश किया गया है। यह चेचिस के साथ है और डे केबिन में आता है। इसमें ड्राइवर की एडजस्टेबल सीट आती है। इसके अलावा  एक अन्य पैसेंजर की स्टैंडर्ड सीट है। केबिन में ड्राइवर के आराम के लिए पर्याप्त स्पेस मिलता है। इसमें AC की सुविधा नहीं है। वहीं टाटा प्राइमा 3530.के टिपर का केबिन बॉक्स बॉडी ऑप्सन व्हीलर के साथ आता है। यह चेचिस के साथ है और डे केबिन के रूप में आता है। इसके केबिन में आपको AC की सुविधा मिलेगी। वहीं ड्राइवर की एडजस्टेबल सीट के साथ 2 अन्य यात्रियों की स्टैंडर्ड सीटें आती हैं।

ब्रेक्स और सस्पेंशन कंपेयर

भारत बेंज 3528सी टिपर में पार्किंग ब्रेक के साथ  Pneumatic foot operated dual line brakes आते हैं। इसमें पैराबोलिक टाइप लीफ सि्प्रंग के साथ 2 हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर्स  फ्रंट सस्पेंशन और रियर सस्पेंशन बोगी के रूप में आता है। दूसरी तरफ टाटा प्राइमा 3530.के टिपर में पार्किंग ब्रेक के अलावा एयर ब्रेक भी आते हैं। इसमें पैराबोलिक लीफ स्प्रिंग फ्रंट सस्पेंशन और Heavy Duty 37T Bogie Suspension रियर सस्पेंशन के साथ आता है।

व्हीलबेस और टायर साइज

भारत बेंज 3528 सी टिपर का व्हीलबेस 5175 mm में आता है। इसके टायर फ्रंट और रियर 11x 20 साइज में आते हैं। वहीं टाटा प्राइमा 3530 के. टिपर का व्हीलबेस  5250 mm है। इसमें 11 X 20 फ्रंट टायर और 11 X 20 रियर टायर साइज में आते हैं।

कीमत कंपेयर

भारत बेंज 3528सी टिपर की एक्स शोरूम प्राइस 47.95 लाख से 54 लाख रुपये है। वहीं टाटा प्राइमा 3530.के टिपर की एक्स शोरूम कीमत 63.64 लाख से 70.64 लाख रुपये है।

भारत बेंज 3528सी टिपर और टाटा प्राइमा 3530.के टिपर की तुलना के बाद अक्सर पूछे जाने सवाल-:

सवाल-1 भारत बेंज 3528सी और टाटा प्राइमा 3530.के टिपर में मुख्य समानता क्या है?
जवाब- ये दोनों टिपर 12 चक्के में आते हैं और इनकी जीवीडब्ल्यू 35,000 kg है।

सवाल-2. भारत बेंज 3528सी और टाटा प्राइमा 3530.के टिपर में किसका व्हीलबेस ज्यादा है?
जवाब- इनमें भारत बेंज 3528सी टिपर का व्हीलबेस 5175 mm है, जो कि टाटा के टिपर से ज्यादा है।

सवाल- 3. भारत बेंज 3528सी और टाटा प्राइमा 3530.के टिपर में कौनसा टिपर सस्ता है?
जवाब- इन दोनों में भारत बेंज 3528 सी टिपर सस्ता है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 47.95 लाख से 54 लाख रुपये है।

सवाल 4. भारत बेंज 3528सी और टाटा प्राइमा 3530.के टिपर में किसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी ज्यादा है?
जवाब- इनमें टाटा प्राइमा 3530.के टिपर की फ्यूल टैंक केपेसिटी ज्यादा है, यह 300 लीटर है।

सवाल- 5. भारत बेंज 3528सी टिपर और टाटा प्राइमा 3530.के टिपर के इंजन कितना टॉर्क बनाते हैं?
जवाब- इन दोनो टिपर्स में 1100 nm अधिकतम टॉर्क जनरेट करने वाला इंजन आता है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
तिरुनेलवेली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
तिरुवनंतपुरम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
थुथुक्कुडी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
तेनकासी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कोल्लम
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पथानामथिट्टा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*