भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक : 55 टन जीवीडब्ल्यू के साथ शानदार माइलेज

Truck Junction Google News
भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक :  55 टन जीवीडब्ल्यू के साथ शानदार माइलेज
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें,  भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स  सहित फुल जानकारी

भारतीय कमर्शियल व्हीकल निर्माताओं में भारतबेंज ब्रांड की पहचान सबसे अलग है। यह कंपनी नवीन इनोवेशन के साथ गुणवत्तापूर्ण बेहतरीन वाणिज्यिक वाहनों का निर्माण करती है। एलसीवी, एससीवी, एचसीवी और आईसीवी आदि सेगमेंट के अंतर्गत भारतबेंज कंपनी एक से बढ़कर एक हर कैटेगरी के ट्रक पेश करती है। ग्राहकों की जरूरतों और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने के कारण यह विश्वसनीयता का प्रतीक बन चुकी है। इसका लेटेस्ट मॉडल भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक बहुत उपयोगी और सबसे ज्यादा डिमांड वाला ट्रक है। वर्ष 2023 में इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। 18 चक्के का यह ट्रक 55,000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है। इसकी उच्च पेलोड कैपेसिटी ज्यादा लोड परिवहन के साथ आपको अधिक कमाई का ऑफर प्रदान करती है। इसके शक्तिशाली इंजन से इसे 280 hp पावर मिलती है। यह ट्रक शानदार माइलेज के साथ ईंधन की बचत कराता है वहीं इसमें कम मेंटीनेंस लागत आती है। इनके अलावा और भी कई ऐसी खासियतें हैं जो ट्रक ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के लिए ज्यादा प्रॉफिट प्रदान करने वाली हैं। अगर आप भी इस दमदार ट्रक को खरीदने के इच्छुक हैं तो ट्रक जंक्शन का यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार साबित होगा।  इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत, माइलेज आदि के बारे में फुल जानकारी यहां उपलब्ध कराई जा रही है। इसे अवश्य पढ़े और  शेयर करें।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

जानें, इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस

भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक का इंजन OM 926 टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसकी कैपेसिटी 7200 cc है। इससे 1100 nm टॉर्क जनरेट होता है, जिससे यह ट्रक किसी भी कठिन कार्य को आसानी से पूरा करने में सक्षम है। यह इंजन BS 6, OBD 2 एमिशन नॉर्म्स के साथ आता है। इस ट्रक के इंजन को 430 सिंगल ड्राय प्लेट  हाइड्रोलिक कंट्रोल क्लच के साथ अलाइंड किया गया है। इससे इंजन की परफॉर्मेंस में वृद्धि होती है। इंजन तक  डीजल की सप्लाई करने के लिए इसमें 455 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है। भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक की अधिकतम स्पीड 80 kmph है। यह ट्रक 3.4 से 4.5 kmpl की शानदार माइलेज प्रदान करता है। इसकी ग्रेडेबिलिटी 22.60 प्रतिशत होने के कारण यह ट्रक कठिनाईपूर्ण और चढ़ाई के रास्तों को आसानी से पार कर सकता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 304 mm रखा गया है।

गुड फ्रंट लुकिंग

भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक की सामने की लुकिंग बहुत ही आकर्षक है। इसमें  बड़ी विंडशील्ड मिलती है। इस पर दो वाईपर लगे हैं। वहीं विंडशील्ड से नीचे मध्य में भारतबेंज की बैजिंग है। सुंदर और मजबूत जाली पर भारतबेंज का लोगो फिट किया गया है। इस ट्रक का बंपर चौड़ा और मजबूत है। वहीं डिजायनयुक्त हेलोजेन एवं इंडीकेटर्स आते हैं। ग्राहकों को एक नजर में ही यह ट्रक पसंद आता है।

कंफर्टेबल केबिन

भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक का केबिन बॉडी कस्टमाइजेबल है। यह स्लीपर केबिन के रूप में है। केबिन में पर्याप्त स्पेस मिलता है। कंफर्टेबल केबिन है। इसमें ड्राइवर सीट के अलावा 2 अन्य पैसेंजर की सीट आती है। केबिन में एयर कंडीशन की फुल सुविधा है। इसमें आपको 24 v,120 Ah की बैटरी मिलती है।

मुख्य फीचर्स

भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक में कई शानदार फीचर्स आते हैं। इसमें G131, 9 Forward + 1 Reverse का गियरबॉक्स है। यह ट्रक Pneumatic, Foot Operated, Dual Line with ABS ब्रेक और Pneumatically Operated Hand Control Valve पार्किंग ब्रेक के साथ आता है। इसमें फ्रंट सस्पेंशन Parabolic Type Leaf Spring with 2 Hydraulic Shock Absorbers और रियर सस्पेंशन Semi-Elliptical With Auxiliary Springs के साथ आता है।

व्हीलबेस और टायर्स

भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक का व्हीलबेस 3975 mm है। इससे ड्राइवर को हाई बेलेंस ड्राइविंग में काफी अच्छी मदद मिलती है। इस ट्रक के टायर Radial Tyres - 295/90R20 Tubeless Tyres - 295/80R22.5 फ्रंट टायर और Radial Tyres - 295/90R20 Tubeless Tyres - 295/80R22.5 रियर टायर आते हैं। ये टायर मजबूत और लांग लाइफ वाले हैं। इनकी सड़क पर अच्छी पकड़ होती है।

कीमत

भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक की कीमत अभी उपलब्ध नहीं है। इसकी ऑन रोड प्राइस जानने के लिए ट्रक जंक्शन की वेबसाइट पर विजिट करें। ऑनरोड कीमत अलग-अलग राज्यों के शहरों में आरीटीओ के स्थानीय शुल्कों जैसे पंजीयन, रोड टैक्स आदि के कारण बदल जाती है।

भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल -

Q.1 भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक कितनी जीवीडब्ल्यू का है?

Ans. यह ट्रक 55,000 kg ( 55 टन) जीवीडब्ल्यू में आता है।

Q.2 भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक का इंजन कितना टॉर्क जनरेट करता है?

Ans. भारतबेंज 5528 टी  4x2 ट्रक 1100 nm टॉर्क जनरेट करता है।

Q.3 भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक की माइलेज क्या है?

Ans. यह ट्रक 3.5 से  4.5 kmpl माइलेज प्रदान करता है।

Q.4 भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक  के फ्यूल टैंक  कैपेसिटी क्या है?

Ans. इस ट्रक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 455 लीटर है।

Q.5 भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक का इंजन कैसा है?

Ans. इस ट्रक का इंजन  OM 926 टेक्नोलॉजी का है जो बीएस 6 obd 2 एमिशन नोर्म्स के साथ आता है।

Q.6 भारतबेंज 5528 टी 4x2 ट्रक कितने चक्के का है?

Ans. यह 18 चक्के का शक्तिशाली ट्रक है। 

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
अनंतनाग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गांदरबल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
श्रीनगर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पुलवामा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बांदीपुरा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
लेह लद्दाख
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*