भारत बेंज 5532 टी : 22 चक्का का पावरफुल टिपर

Truck Junction Google News
भारत बेंज 5532 टी : 22 चक्का का पावरफुल टिपर
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

जानें, भारत बेंज 5532 टी टिपर के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत…

भारतीय  सड़कों पर आपने 4 चक्का, 8 चक्का, 10 चक्का और 16 चक्का के ट्रक, टिपर या ट्रेलर तो अक्सर देखे ही होंगे लेकिन 22 चक्के के टिपर बहुत कम देखने को मिलते है। ऐसा इसलिए कि ये टिपर एक ही सफर में भारी-भरकम निर्माण सामग्री एवं कैरियर्स आदि की लोडिंग में ज्यादा यूज किए जाते हैं। इनका उपयोग आम सड़कों पर कम होता है। ये इंटरसिटी  माल लोडिंग के लिए लंबी दूरी तक इस्तेमाल किए जाते हैं। इनमें एक अंतिम संचालित इंजन यूज किया जाता है। 22 चक्के के टिपर्स अधिक लोड क्षमता और बेहतर माइलेज के कारण अच्छे प्रॉफिट के साथ आपके ट्रक बिजनेस को बुलंदियों पर पहुंचा सकते हैं। वर्ष 2023 में देश की प्रमुख कमर्शियल वाहन निर्माता भारत बेंज का 22 चक्का टिपर भारत बेंज 5532 टी टिपर इन दिनों देश में काफी चर्चित है। एचसीवी सेगमेंट का यह टिपर 55 टन जीवीडब्ल्यू में आता है। इसका शक्तिशाली इंजन 320 हॉर्स पावर प्रदान करता है। इस टिपर का बड़ा व्हीलबेस 3975 mm का है। वहीं यह टिपर 455 लीटर फ्यूल टैंक केपेसिटी के साथ पेश किया गया है। यह बेहतर माइलेज के साथ ईंधन बचत करने वाला ज्यादा प्रॉफिटेबल  टिपर है। ट्रक जंक्शन की इस पोस्ट में आपको भारत बेंज 5532 टी टिपर के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि सहित फुल जानकारी प्रदान की जा रही है। इसे अवश्य पढ़ें और शेयर करें। 

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

भारत बेंज 5532 टी टिपर के इंजन की क्षमता

भारत बेंज 5532 टी टिपर का इंजन 6 सिलेंडर और ओएम 926 टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित है। यह 1250 NM टॉर्क जनरेट कर सकता है। इससे यह टिपर भारी कार्यों को बाधारहित करता है। इसका इंजन बीएस 6 एमिशन नोर्म्स के साथ आता है। यह उच्च प्रदर्शन करने वाला पावरफुल इंजन है। इसकी केपेसिटी 7200 cc है।

स्टीयरिंग और गियरबॉक्स

भारत बेंज 5532 टी टिपर में हाइड्रोलिक पावर एसिसटेड स्टीयरिंग के साथ G131, 9 फॉरवर्ड और 1 रिवर्स का गियरबॉक्स आता है। वहीं सिंगल प्लेट ड्राई टाइप, 430 mm का क्लच इसमें आपको देखने को मिल जाता है।

केबिन

भारत बेंज 5532 टी टिपर का केबिन बॉडी केबिन के रूप में आता है। यह स्लीपर केबिन के रूप में पेश किया गया है। इसमें ड्राइवर सीट के अलावा 2 अन्य यात्रियों के लिए स्टैंडर्ड सीट है।

ब्रेक्स और सस्पेंशन

भारत बेंज 5532 टी टिपर पार्किंग ब्रेक के साथ Fully Air S-Cam, Pneumatic Dual Circuit With ABS ब्रेक में आता है। इसे Parabolic with Shock Absorber फ्रंट सस्पेंशन और inverted semi-elliptical tandem bogie suspension रियर सस्पेंशन के साथ निर्मित किया गया है।

टायर साइज

यह टिपर Radial Tyer (11R20 & 295/90R20) Tubeless (295/80R 22.5) फ्रंट टायर और Radial Tyer (11R20 & 295/90R20) Tubeless (295/80R 22.5) रियर टायर के साथ आता है। ये टायर काफी मजबूत होते हैं।

कीमत

भारतीय कमर्शियल व्हीकल मार्केट में कंपनी अपने शानदार फीचर्स वाले वाहनों को किफायती दाम में पेश करती आई है। Bharat Benz ने अपने भारत बेंज 5532 टी टिपर का प्राइस अभी जारी नहीं किया है। लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और माइलेज के अनुसार कंपनी अपने ग्राहकों के लिए इसे कम दाम में ही पेश कर सकती है।

Faq- भारत बेंज 5532 टी टिपर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-:

सवाल-1. भारत बेंज 5532 टी टिपर कितने चक्के का टिपर है?
जवाब- यह टिपर 22 चक्के का शक्तिशाली टिपर है।

सवाल-2. भारत बेंज 5532 टी टिपर की जीवीडब्ल्यू बताइए?
जवाब-  भारत बेंज 5532 टी टिपर 55000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू में आता है।

सवाल-3. भारत बेंज 5532 टी टिपर का इंजन कितना टॉर्क जनरेट करता है?
जवाब- इस टिपर का इंजन अधिकतम 1250 NM टॉर्क जनरेट करता है।

सवाल-4. भारत बेंज 5532 टी टिपर का व्हीलबेस क्या है?
जवाब- भारत बेंज 5532 टी टिपर को 3975 mm व्हीलबेस में निर्मित किया गया है।

सवाल-5. भारत बेंज 5532 टी टिपर के फ्यूल टैंक केपेसिटी  क्या है?
जवाब- ब्रांड के इस टिपर में 455 लीटर केपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।

ट्रक जंक्शन की करें विजिट

अगर आपको 22 चक्के के ट्रकों के बारे में और अधिक जानकारी चाहिए तो ट्रक जंक्शन की वेबसाइट को विजिट कर सकतें हैं। इसकी सदस्यता ग्रहण करें। यहां आपको भारत के सभी ब्रांड्स और इनके लेटेस्ट ट्रक मॉडलों स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, माइलेज, कीमत आदि की पूरी जानकारी मिलेगी। वहीं नये और यूज्ड ट्रकों को खरीदने एवं बेचने की ऑनलाइन प्रक्रिया आपको उपलब्ध होगी।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्ना, टाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रक, पेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

 

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
ठाणे
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
रायगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पालघर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पुणे
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सिलवासा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नासिक
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*