भारतबेंज TorqShift और HX सीरीज: माइनिंग और कंस्ट्रक्शन के लिए बेस्ट ट्रक
भारत में माइनिंग और कंस्ट्रक्शन का काम तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे कामों में बड़े और ताकतवर ट्रकों की जरूरत होती है, जो भारी लोड के साथ मुश्किल रास्तों पर भी आराम से चल सकें। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए भारतबेंज की नई HX सीरीज और TorqShift सीरीज काफी उपयुक्त है।
दोनों ही सीरीज में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो ड्राइवर की थकान कम करते हैं, ऑपरेटर को कम खर्च में ज्यादा काम कराते हैं और ट्रक की परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाते हैं।
ट्रक जंक्शन इस ब्लॉग में हम आपको भारतबेंज HX और TorqShift सीरीज के प्रमुख फीचर्स, मॉडल, तकनीकी खूबियों और उनके इस्तेमाल की जगह के बारे में विस्तार से बताएंगे।
HX सीरीज – मुश्किल रास्तों का मास्टर
भारतबेंज HX सीरीज ज्यादातर माइनिंग, रोड कंस्ट्रक्शन, डैम प्रोजेक्ट, स्टोन क्वैरी और भारी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में काम आती है, जहां ट्रक को कठिन रास्तों और भारी लोड के साथ लगातार चलना पड़ता है।

- 280 एचपी और 320 एचपी इंजन ऑप्शन
- 1100 से 1250 Nm तक का जबरदस्त टॉर्क
- 60% तक चढ़ाई चढ़ने की ताकत
- मजबूत सस्पेंशन और बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस
- ड्राइवर के लिए Hill Hold और आरामदायक कैबिन
TorqShift सीरीज: आसान ड्राइविंग, ज्यादा आराम
भारतबेंज TorqShift सीरीज उन सेक्टरों में ज्यादा उपयोगी है जहां सीमेंट और कंक्रीट सप्लाई, बड़े बिल्डिंग प्रोजेक्ट, मेट्रो और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे काम होते हैं। इसमें ऑटोमैटेड ट्रांसमिशन (AMT) की वजह से ड्राइवर को आसानी होती है और शहर व हाईवे दोनों जगह लंबे समय तक बिना थके काम किया जा सकता है।

- 2832CM और 3532CM जैसे पावरफुल मॉडल
- 280 HP से 320 HP तक इंजन
- 1100 से 1250 Nm तक टॉर्क
- ड्राइवर के लिए आरामदायक ड्राइविंग और कम थकान
- Ready Mix Concrete (RMC) मॉडल भी उपलब्ध, जिसमें 9m³ की मिक्सर क्षमता
भारतबेंज Torq Shift और HX सीरीज की प्रमुख विशेषताएं एक नजर में
|
मॉडल |
पावर |
टॉर्क |
खासियत |
कीमत |
जीवीडब्ल्यू |
|
2828C HX |
281 HP |
1100 Nm |
60% तक चढ़ाई |
- |
28000 KG |
|
3532C HX |
316 HP |
1250 Nm |
शक्तिशाली, मजबूत, टिकाऊ, हैवी-ड्यूटी |
- |
35000 KG |
|
3532CM TorqShift |
316 HP |
1250 Nm |
AMT गियरबॉक्स, आसान ड्राइविंग |
- |
35000 KG |
|
2828C RMC |
280 HP |
1100 Nm |
9m³ कंक्रीट मिक्सर क्षमता |
₹ 47.61 - ₹ 47.94 Lakh* |
28000 KG |
|
2832CM |
320 HP |
1250 Nm |
आसान ड्राइविंग, ज्यादा कमाई |
₹ 34.28 - ₹ 36.41 Lakh* |
27600 KG |
भारतबेंज की कौनसी सीरीज आपके लिए है बेस्ट
अगर आपका काम ज्यादा तर माइनिंग साइट्स, पहाड़ी इलाकों या खराब रास्तों पर होता है, तो HX सीरीज आपके लिए सबसे बेहतर रहेगी क्योंकि यह ताकतवर और कठिन हालात में भी भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है। वहीं अगर आप चाहते हैं कि ट्रक चलाना आसान हो और ड्राइवर को बार-बार गियर बदलने की झंझट न झेलनी पड़े, तो TorqShift सीरीज़ आपके लिए सही चुनाव है। और अगर आपका काम कंक्रीट सप्लाई या बड़े बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है, तो RMC मॉडल आपके बिज़नेस के लिए परफेक्ट साथी साबित होगा।
में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत
अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें
पिडुगुराला
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
बापतला
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नांदयाल
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कडप्पा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
गुंटूर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अन्य समाचार

₹8 लाख की Bolero Maxx 1.3 या ₹10 लाख की Tata Yodha 1700: किसमें बनेगा ज्यादा मुनाफा?
By Rakesh Khandelwal

Bharat Mobility Global Expo 2027: 4 से 9 फरवरी तक नई दिल्ली में होगा आयोजन, जानें पूरी डिटेल
By Rakesh Khandelwal

सर्दियों में ट्रक की देखभाल कैसे करें? बैटरी, टायर, इंजन और ब्रेक से जुड़ी जरूरी बातें
By Rakesh Khandelwal

FADA अक्टूबर 2026: कमर्शियल व्हीकल की रिटेल बिक्री 2.29% बढ़कर 1.15 लाख यूनिट हुई
By Rakesh Khandelwal











