भारत में एलएनजी और इलेक्ट्रिक हैवी ड्यूटी ट्रक के भविष्य को मिलेगा नया आकार
भारत में बढ़ती माल ढुलाई और प्रदूषण की चुनौतियों के बीच एलएनजी (LNG) और इलेक्ट्रिक हैवी-ड्यूटी ट्रक एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहे हैं। ये ट्रक न सिर्फ डीजल के मुकाबले किफायती हैं, बल्कि कार्बन उत्सर्जन भी काफी हद तक कम करते हैं। भविष्य में ये गाड़ियां ग्रीन मोबिलिटी और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन का अहम हिस्सा साबित होंगी। इसी दिशा में काम कर रही कंपनी ब्लू एनर्जी मोटर्स (BEM) को हाल ही में $30 मिलियन (लगभग ₹250 करोड़) का नया निवेश मिला है। यह निवेश निखिल कामत (Zerodha Co-founder) और Omnitex Industries से मिला है। इस राउंड के साथ कंपनी ने अब तक कुल $50 मिलियन फंडिंग जुटा चुकी है।
फंडिंग का ऐसे होगा उपयोग
ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में ब्लू एनर्जी मोटर्स तेजी से कदम बढ़ा रही है। कंपनी की फैक्ट्री की सालाना उत्पादन क्षमता 10,000 ट्रक बनाने की है और नए फंड के जरिए वह इस क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। अब तक कंपनी लगभग 1,000 एलएनजी ट्रक बेच चुकी है, जो Fortune 500 कंपनियों के साथ सफलतापूर्वक चल रहे हैं। ये ट्रक अब तक करीब 60 मिलियन किलोमीटर की दूरी तय कर चुके हैं और इसकी बदौलत 15,000 टन से ज्यादा CO2 उत्सर्जन में कमी आई है।
निवेशकों और कंपनी का बयान
- अनिरुद्ध भुवालका, फाउंडर और MD, BEM ने कहा – “यह निवेश भारत को क्लीन और सस्टेनेबल फ्रेट ट्रांसपोर्ट की ओर ले जाएगा। एलएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रक तकनीक को मिलाकर हम भारत के ट्रांसपोर्ट सेक्टर को नई दिशा देंगे।”
- निखिल कामत, निवेशक ने कहा – “भारत में लॉजिस्टिक्स का भविष्य क्लीन और स्केलेबल टेक्नोलॉजी पर निर्भर करेगा और ब्लू एनर्जी मोटर्स इस दिशा में बेहतरीन काम कर रही है।”
- अंशुमान रुया, डायरेक्टर, Essar ने कहा – “BEM में हमारा निवेश दिखाता है कि हमें उनके बिजनेस मॉडल और सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने की योजना पर भरोसा है।”
क्यों है खास
भारत के ट्रांसपोर्ट सेक्टर से लगभग 15% कार्बन उत्सर्जन होता है। ऐसे में LNG और इलेक्ट्रिक ट्रकों का इस्तेमाल इस उत्सर्जन को घटाने और ग्रीन लॉजिस्टिक्स को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा।
भारत में ग्रीन ट्रकिंग का होगा विस्तार
नए निवेश के साथ, ब्लू एनर्जी मोटर्स अब भारत में ग्रीन ट्रकिंग को और तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी में है। आने वाले समय में कंपनी का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा कंपनियां और बिजनेस डीजल ट्रकों की जगह LNG और इलेक्ट्रिक ट्रकों को अपनाएं, ताकि भारत का ट्रांसपोर्ट सेक्टर क्लीन, ग्रीन और फ्यूचर-रेडी बन सके।
अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, टैक्टर (ट्रेलर), टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेशिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।
ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -
☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB
☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY
में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत
अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें
पूर्वी कामेंग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
तवांग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
कुरंग कुमे
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
पक्के केसंग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
उदलगुड़ी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सोनितपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
अन्य समाचार

₹8 लाख की Bolero Maxx 1.3 या ₹10 लाख की Tata Yodha 1700: किसमें बनेगा ज्यादा मुनाफा?
By Rakesh Khandelwal

Bharat Mobility Global Expo 2027: 4 से 9 फरवरी तक नई दिल्ली में होगा आयोजन, जानें पूरी डिटेल
By Rakesh Khandelwal

सर्दियों में ट्रक की देखभाल कैसे करें? बैटरी, टायर, इंजन और ब्रेक से जुड़ी जरूरी बातें
By Rakesh Khandelwal

FADA अक्टूबर 2026: कमर्शियल व्हीकल की रिटेल बिक्री 2.29% बढ़कर 1.15 लाख यूनिट हुई
By Rakesh Khandelwal











