Rakesh Khandelwal

ब्लू एनर्जी मोटर्स ने लॉन्च किया बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी से लैस इलेक्ट्रिक हैवी-ड्यूटी ट्रक

Truck Junction Google News
ब्लू एनर्जी मोटर्स ने लॉन्च किया बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी से लैस इलेक्ट्रिक हैवी-ड्यूटी ट्रक
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

ट्रकिंग इंडस्ट्री में नया युग: भारत का पहला इलेक्ट्रिक हेवी-ड्यूटी ट्रक लॉन्च, बैटरी स्वैपिंग से चलेगा

ब्लू एनर्जी मोटर्स (BEM) ने बैटरी स्वैपिंग तकनीक वाला नया इलेक्ट्रिक हैवी-ड्यूटी ट्रक लॉन्च किया। इस ट्रक का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कंपनी की चाकन, पुणे स्थित 10,000 यूनिट क्षमता वाली मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में किया।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इस ऐतिहासिक लॉन्च के साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई-पुणे हाईवे को देश का पहला इलेक्ट्रिक कॉरिडोर घोषित किया। यह परियोजना अगले तीन सालों में देश के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को इलेक्ट्रिफाई करने की योजना का हिस्सा है। यह कॉरिडोर भारत के नेट-जीरो लक्ष्यों के अनुरूप सस्टेनेबल और इफिशिएंट फ्रेट ट्रांसपोर्ट सिस्टम को सपोर्ट करेगा।

महाराष्ट्र में स्थापित होगी 30 हजार यूनिट की क्षमता वाली विनिर्माण इकाई

ब्लू एनर्जी मोटर्स ने महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत 30,000 ट्रकों की क्षमता वाली एक नई विनिर्माण सुविधा स्थापित की जाएगी। इस परियोजना में 3,500 करोड़ रुपये के निवेश की परिकल्पना की गई है। बढ़ती बाजार मांग को देखते हुए, कंपनी ने 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

नए ट्रक की विशेषताएं

यह नया हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रक भारतीय परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया है। इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं:

बैटरी स्वैपिंग तकनीक: यह तकनीक असीमित रेंज प्रदान करती है, जिससे ट्रक लंबी दूरी की यात्रा कर सकता है।

एडवांस्ड मोबिलिटी इंटेलिजेंस: फ्लीट की विश्वसनीयता और दक्षता बढ़ाने के लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी।

श्रेणी में सर्वोच्च पेलोड: अपनी श्रेणी के अन्य ट्रकों की तुलना में अधिक माल ढोने की क्षमता।

एनर्जी-एज-ए-सर्विस मॉडल: यह मॉडल फ्लीट ऑपरेटरों के लिए अग्रिम पूंजी लागत और स्वामित्व की कुल लागत को कम करता है, साथ ही चार्जिंग के डाउनटाइम को कम करता है।

भारत में हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए ईवी क्रांति की शुरुआत

ब्लू एनर्जी मोटर्स के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिरुद्ध भुवालका ने कहा, “यह भारत में हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए ईवी क्रांति की शुरुआत है। मुंबई–पुणे कॉरिडोर पहला कदम है, जिससे देशभर में सस्टेनेबल लॉजिस्टिक नेटवर्क का निर्माण होगा।”

एस्सार के निदेशक अंशुमान रुइया ने इस लॉन्च को भारत के डी-कार्बोनाइजेशन (कार्बन उत्सर्जन में कमी) के सफर में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह क्लीनर ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और टिकाऊ बुनियादी ढांचे के माध्यम से हरित गतिशीलता को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों को मजबूत करता है।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ऑटो रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
लोहित
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
निचली दिबांग घाटी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नमसाई
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
दिबांग घाटी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
लोंगडिंग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चांगलांग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*