इ-अश्व ई ऑटो रिक्शा : लोकल नहीं, ब्रांडेड ई ऑटो रिक्शा खरीदें मात्र 1 लाख रूपये में

Truck Junction Google News
इ-अश्व ई ऑटो रिक्शा : लोकल नहीं, ब्रांडेड ई ऑटो रिक्शा खरीदें मात्र 1 लाख रूपये में
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

मात्र 1 लाख रुपए में पावरफुल और ब्रांडेड ई रिक्शा, जानें इसके फीचर्स

छोटी दूरी के लिए पैसेंजर व्हीकल की मांग लगातार बढ़ रही है। लोग लगातार छोटी दूरी के परिवहन के लिए इलेक्ट्रिक ई रिक्शा खरीद रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के कुल थ्री व्हीलर ऑटो की बिक्री में 83% हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक व्हीकल की हो चुकी है। इससे पता चलता है कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल की जरूरत बढ़ी है। लोग इस जरूरत को पूरी करने के लिए अक्सर सस्ते लोकल ई रिक्शा खरीदते हैं लेकिन वह न तो सेफ्टी मानकों पर खड़ा उतरता है और न ड्राइवर को एक अच्छा ड्राइविंग अनुभव दे पाता है लेकिन पूंजी के अभाव की वजह से लोग महंगे ब्रांडेड रिक्शा के बजाय लोकल इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर खरीदते हैं।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम एक ऐसे ब्रांडेड रिक्शा की जानकारी दे रहे हैं जो ड्राइविंग अनुभव को बेहतरीन बनाता है। पूर्ण रूप से कवर होने की वजह से यह ड्राइवर को ठंडी और गर्म हवाओं से भी सुरक्षा देता है। इसके अलावा अच्छी स्पीड की वजह से यह परिवहन में समय की भी बचत करता है, जिससे ऑटो मालिक की कमाई में भी वृद्धि होती है। चलिए इस जबरदस्त ऑटो रिक्शा के कुछ फीचर्स और इसकी विशेषताओं को समझते हैं।

क्या है इ - अश्व ई ऑटो रिक्शा की खासियत?

इ - अश्व ई ऑटो रिक्शा बेहतरीन फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर है। यह उन्नत तकनीक से निर्मित है, और अपनी बेहतरीन क्वालिटी की वजह से यह वाहन बेहद लोकप्रिय हुआ है। यह मॉडल 900 से 1000 वाट हाई पावर मोटर इंजन से लैस है। जिससे यह भारत के मुश्किल ट्रैक पर भी पूरी लोड कैपेसिटी के साथ चलने में सक्षम है। इसमें अच्छी लोड कैपेसिटी और सीटिंग कैपेसिटी मौजूद है, जिससे यह ऑटो 4 व्यक्ति को एक साथ गंतव्य स्थान तक छोड़ पाता है। यह ऑटो भारत के सभी उत्सर्जन मानदंडों पर खड़ा उतरता है। इसके डाइमेंशन या आयाम की बात करें तो यह 2790 mm लंबा, 980 mm चौड़ा और 1870 mm ऊंचा है। इसके अलावा इस व्हीकल की कुछ खासियत इस प्रकार है।

  • यह एक थ्री व्हीलर वाहन है।

  • यह 25 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम चाल से चल सकता है।

इ - अश्व ई ऑटो रिक्शा के वेरिएंट

इ - अश्व ई ऑटो रिक्शा के 1 अन्य वेरिएंट भी मौजूद हैं। इलेक्ट्रिक ऑटो का यह वेरिएंट भी इ - अश्व ई ऑटो रिक्शा के मूल वेरिएंट के समरूप है।

वेरिएंट कीमत
ई-अश्व ई ऑटो 4-सीटर/इलेक्ट्रिक ₹1.00 लाख से 1.04 लाख

कितना होगा फायदा

अगर आप इस बेहतरीन फीचर्स से लैस सस्ते ऑटो रिक्शा की खरीदी करते हैं तो यह किसी भी दूसरे पेट्रोल ऑटो व्हीकल से कहीं ज्यादा कमाई देने में सक्षम है। जिसका बड़ा कारण है ये है कि इसकी माइलेज बेहतरीन है और इससे यात्रा पर कम से कम ऊर्जा लागत का व्यय करना पड़ता है। इस इलेक्ट्रिक वाहन से 30 पैसा से भी कम प्रति किलोमीटर यात्रा लागत आती है। इससे अच्छी कमाई की जा सकती है। इससे होने वाली कमाई की बात करें तो यह करीब 18000 से 30000 रुपए प्रतिमाह ( अनुमानित ) तक हो सकती है। 

कैसे उठाएं लाभ

अगर आप इस बेहतरीन फीचर्स से लैस इस ऑटो रिक्शा की खरीद करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर इ - अश्व ई ऑटो रिक्शा के पेज पर जाएं। “ऑफर प्राप्त करें” या “चेक ऑफर पर क्लिक करें” पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा, फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें। अगर आप इस जबरदस्त थ्री व्हीलर को खरीदने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो “अप्लाई लोन” या “लोन के लिए आवेदन करें” पर क्लिक करें। फॉर्म भरकर सबमिट करें। हमारी टीम आपसे जल्द संपर्क करेगी।

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB

Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
भदोही
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
वाराणसी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
आजमगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मिर्जापुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
प्रतापगढ़
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
चंदौली
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*