user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

गोदावरी इब्लू रोजी : जानें इस इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को फाइनेंस पर खरीदने का तरीका

Posted On : 09 January, 2024

जानें गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा की खासियत, फीचर्स, कीमत और उपयोगिता 

इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का प्रचलन भारत में काफी बढ़ा है। यह रिक्शा बहुत से लोगों के लिए स्वरोजगार का साधन भी बना है। अगर आप छोटी दूरी के परिवहन व्यापार के लिए एक अच्छा इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर लेना चाहते हैं तो गोदावरी का यह इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर बेहतरीन विकल्प है। गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा एक अच्छा वाहन है जो वजनदार है और सुपर स्पीड से चलने वाला ऑटो रिक्शा है। इसकी बैटरी और टॉर्क कैपेसिटी लोकल इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की तुलना में बहुत बेहतर है। यही कारण है कि यह लंबी दूरी का सफर तेजी और किफायती तरीके से करने में सक्षम है। यह इलेक्ट्रिक वाहन अपने अच्छे फीचर्स, आरामदायक ड्राइविंग और अच्छी स्पीड की वजह से भारत में बहुत प्रसिद्ध हुआ है। इस वाहन की एक्स शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपए की कीमत से शुरू है। व्हीकल की ऑन रोड थोड़ी कीमत इससे अधिक हो सकती है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि इस बेहतरीन 3 व्हीलर वाहन को लोन या फाइनेंस पर खरीदने का क्या तरीका है? तो यह पोस्ट आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है।

ट्रक जंक्शन के इस पोस्ट में हम गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा को फाइनेंस पर पाने के तरीके, इसकी ऑन रोड कीमत, डाउन पेमेंट, किश्त की राशि और वाहन की खासियत आदि की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं।

क्या है गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा की खासियत?

गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा बहुत पावरफुल और हाई स्पीड इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर है। गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, जो अच्छा पावरफुल थ्री व्हीलर लेना चाहते हैं। यह व्हीकल छोटी दूरी के परिवहन को भी आसान और किफायती तो बनाता ही है, साथ ही अपनी हाई स्पीड क्षमता की वजह से लंबी दूरी के परिवहन में भी काफी समय की बचत कर पाता है। इस वाहन में ड्राइवर के लिए अच्छा स्पेस मौजूद है, जो चालक के स्वास्थ्य का ध्यान रखता है। साथ ही गर्म एवं सर्द हवाओं से भी चालक को बचाता है। यह वाहन एक चार्ज में 130 से 167 किलोमीटर तक सफर कर सकता है। वाहन को चार्ज करने में 6 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। इस वाहन का जीवीडब्ल्यू यानी ग्रॉस व्हीकल वेट 782 किलोग्राम है। वाहन का व्हीलबेस 2110 mm है। इस वाहन की बैटरी क्षमता 10 किलोवाट घंटा है। इसके अलावा इस वाहन में इंजन नॉर्म्स जीरो टेलपाइप है। वाहन अधिकतम 36 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह वाहन अधिकतम 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। वाहन का कर्ब वेट 462 किलोग्राम है।

फाइनेंस पर कैसे खरीदें?

इस वाहन में अच्छा म्यूजिक सिस्टम उपलब्ध है। सामान्यतः यह वाहन 3.40 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर मिल जाता है। अगर आप इस वाहन की खरीदी नोएडा में करना चाहते हैं तो अधिकतम 3 लाख 85 हजार रुपए का ऑन रोड कीमत चुकानी पड़ती है। वाहन की ऑनरोड कीमत स्टेट और एरिया पर निर्भर करता है। अगर आप इस वाहन की ऑन रोड कीमत प्राप्त करना चाहते हैं तो गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा के ट्रक जंक्शन पेज पर जाकर ऑन रोड कीमत प्राप्त करें। इस वाहन को फाइनेंस पर खरीदने के लिए आप पेज पर ही लोन आवेदन करें का विकल्प चुन सकते हैं। आम तौर पर इस वाहन पर 20% डाउन पेमेंट एक्सेप्ट किया जाता है। इसे 60 से 70 हजार रुपए के डाउन पेमेंट देकर घर ले जाया जा सकता है। इस वाहन पर 3 साल की किश्त अवधि उपलब्ध है। किश्त राशि की बात करें तो इस वाहन को आप 12,500 रुपए तक की किश्त पर घर ले जा सकते हैं। वाहन पर लोन की प्रक्रिया 3 से 5 दिन में पूरी हो जाएगी।

गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा के वेरिएंट

इस ऑटो रिक्शा के कुछ वेरिएंट इस प्रकार हैं : 

वेरिएंट कीमत
गोदावरी इब्लू रोजी 3 सीटर/2110/इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा ₹3.39 लाख से ₹3.45 लाख रुपए

कैसे उठाएं लाभ?

अगर आप यह 3 व्हीलर खरीदना चाहते हैं तो डीलर से बात करने के लिए ट्रक जंक्शन पर गोदावरी इब्लू रोजी ऑटो रिक्शा के पेज पर जाएं और डीलर से बात करें विकल्प पर क्लिक करें। इस वाहन पर चल रहे नवीनतम ऑफर की जानकारी के लिए ऑफर प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करें।

ट्रक जंक्शन आपके लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट लेकर आता रहता है। भारत में किसी भी ब्रांड का नया ई रिक्शा, 3 व्हीलर, पिकअप, मिनी ट्रक, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, ट्रेलर, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर के लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की संपूर्ण जानकारी देते है। देश-विदेश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। इसके अलावा, ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट भी प्रकाशित की जाती है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल होती है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us