राकेश खंडेलवाल

1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, FASTag और UPI से होगा भुगतान

Truck Junction Google News
1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, FASTag और UPI से होगा भुगतान
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

अब टोल टैक्स का भुगतान कैसे करना होगा?

अगर आप हाईवे पर सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 अप्रैल 2026 से देशभर के सभी टोल प्लाजा पूरी तरह कैशलेस हो जाएंगे। यानी अब टोल टैक्स चुकाने के लिए नकद पैसे नहीं चलेंगे, बल्कि सिर्फ FASTag या UPI से ही भुगतान करना होगा।

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इस बड़े फैसले की जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने एक इंटरव्यू में दी है। उन्होंने साफ कहा है कि टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजैक्शन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

क्यों बंद हो रहा है कैश पेमेंट?

सरकार का लक्ष्य हाईवे पर 'नो-स्टॉप' (No-Stop) सिस्टम लागू करना है। कैश ट्रांजैक्शन बंद करने के पीछे 3 मुख्य कारण हैं:

  • जाम से मुक्ति: टोल बूथ पर खुले पैसे और रसीद के चक्कर में लगने वाली लंबी लाइनों को खत्म करना।
  • ईंधन और समय की बचत: गाड़ियों को बार-बार रुकना और स्टार्ट नहीं करना पड़ेगा, जिससे पेट्रोल-डीजल बचेगा।
  • पारदर्शिता: हर लेनदेन डिजिटल होने से टोल कलेक्शन में होने वाली गड़बड़ियों पर लगाम लगेगी।

25 टोल प्लाजा पर चल रहा ट्रायल

सरकार ने इस नियम को लागू करने से पहले देश के 25 टोल प्लाजा पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। यहां 'नो-स्टॉप' कैशलेस सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही है। हालांकि अभी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन संकेत साफ हैं कि 1 अप्रैल से यह नियम पूरे देश में लागू हो जाएगा।

अब कैसे होगा टोल भुगतान?

नए नियम के लागू होने के बाद, टोल टैक्स चुकाने के लिए आपके पास केवल दो विकल्प होंगे— FASTag या UPI पेमेंट। अब टोल गेट पार करने के लिए कैश बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय का यह कदम देश में 'मल्टी-लेन फ्री फ्लो' (MLFF) सिस्टम लागू करने की दिशा में एक बड़ी शुरुआत है। भविष्य में सरकार ऐसी तकनीक पर काम कर रही है जहां हाईवे पर कोई फिजिकल बैरियर (नाका) नहीं होगा और कैमरे व सेंसर के जरिए सीधे टोल कट जाएगा।

क्या है FASTag और कैसे करता है काम?

जो लोग अभी भी डिजिटल पेमेंट से कतराते हैं, उनके लिए FASTag को समझना जरूरी है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक स्टिकर है जिसमें RFID चिप लगी होती है, जिसे गाड़ी के विंडस्क्रीन पर चिपकाया जाता है। यह आपके बैंक अकाउंट या वॉलेट से लिंक होता है, जिससे टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ती और पैसे अपने-आप कट जाते हैं।

FASTag एनुअल पास: ₹3000 में साल भर की राहत

नियमित यात्रियों के लिए सरकार 15 अगस्त 2025 से 'FASTag एनुअल पास' की सुविधा भी शुरू कर चुकी है। इसके तहत मात्र ₹3000 के रिचार्ज पर आप एक साल में 200 ट्रिप तक का लाभ उठा सकते हैं। ध्यान रखें कि हर टोल क्रॉस करने पर 1 ट्रिप काउंट होगी और राउंड ट्रिप को 2 ट्रिप माना जाएगा। यह पास देशभर के सभी 1057 नेशनल हाईवे टोल पर मान्य होगा, जिनमें अकेले आंध्र प्रदेश के 78 टोल शामिल हैं। हालांकि, यह सुविधा फिलहाल स्टेट हाईवे या लोकल टोल के लिए उपलब्ध नहीं है।

देश में कितने नेशनल हाईवे टोल हैं?

NHAI के रिकॉर्ड के मुताबिक पूरे देश में 1057 नेशनल हाईवे टोल प्लाजा हैं। इनमें से 78 टोल सिर्फ आंध्र प्रदेश में हैं। FASTag Annual Pass इन सभी टोल पर काम करेगा।

नेशनल एक्सप्रेसवे की जानकारी

भारत में फिलहाल 11 नेशनल एक्सप्रेसवे हैं। इनमें से 8 चालू हैं और 3 पर काम चल रहा है कुछ प्रमुख एक्सप्रेसवे में दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-मेरठ, दिल्ली-अमृतसर-कटरा, बेंगलुरु-चेन्नई और अहमदाबाद-वडोदरा शामिल है।

अगर आप किसी भी कंपनी के ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप ट्रक, ट्रैक्टर (ट्रेलर), टिपर और ट्रांजिट मिक्सर आदि कमर्शियल वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान लोन की सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन पर विजिट करें। यहां आपको कीमत, फीचर्स, वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन्स की कंप्लीट जानकारी मिलेगी।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
दमन
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
नवसारी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सिलवासा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
सूरत
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
तापी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
डांग
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*