Rakesh Khandelwal

भारत में सबसे सस्ती टॉप 3 पिकअप: कम ईएमआई से ज्यादा कमाई

Truck Junction Google News
भारत में सबसे सस्ती टॉप 3 पिकअप: कम ईएमआई से ज्यादा कमाई
Share News
FacebookWhatsappTwitterLinkedin

अशोक लेलैंड दोस्त लाइट, महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी और टाटा इंट्रा V10 की कीमत, फीचर्स और ईएमआई की जानकारी

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। आज हर गांव, कस्बे और शहरों में व्यापार बढ़ रहा है। व्यापार को बढ़ाने में छोटे और मध्यम कारोबारी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और माल परिवहन के लिए नए कमर्शियल वाहन खरीद रहे हैं। 

अपनी वाणिज्यिक वाहन इतिहास की जांच करें

जांच करें जांच करें icon

वाहन परमिट की जांच करें

मान्य मार्गों, राज्यों और परमिट की स्थिति को जानें।

परमिट की जांच करें परमिट की जांच करें icon

इनके बीच पिकअप वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। चाहे शहर की डिलीवरी हो या ग्रामीण इलाकों में सामान ढोना, हर कोई ऐसा वाहन चाहता है जो किफायती होने के साथ-साथ ज्यादा माइलेज दें और कम ईएमआई में आसानी से उपलब्ध हो। 

अगर आप भी ऐसा ही कमर्शियल व्हीकल ढूंढ रहे हैं, तो ट्रक जंक्शन के इस ब्लॉग में हम आपके लिए लेकर आए हैं भारत की टॉप 3 सबसे सस्ती पिकअप्स, जो आपकी जेब पर हल्की और कमाई में भारी साबित होंगी। इन्हें आप 13 हजार रुपए से कम की मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं।

अशोक लेलैंड दोस्त लाइट (Ashok Leyland Dost Lite)

अशोक लेलैंड दोस्त लाइट भारत के सबसे किफायती और भरोसेमंद मिनी ट्रकों में से एक है। यह छोटे व्यापारियों, किराना डिलीवरी और ई-कॉमर्स सामान ढुलाई के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसका 1.5 लीटर डीजल इंजन 19–20 km/l का माइलेज देता है। मजबूत बॉडी, आरामदायक केबिन और कम मेंटेनेंस कॉस्ट इसे लंबे समय तक चलाने के लिए उपयुक्त बनाते हैं। इसे आप ₹12,720 मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं।

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक CNG (Mahindra Bolero Maxitruck CNG)

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी कम लागत में ज्यादा कमाई के लिए सही विकल्प है। यह पिकअप 22–24 km/kg का माइलेज देती है और 1250 किग्रा तक का भार आसानी से ढो सकती है। इसका मजबूत डिजाइन और लो रनिंग कॉस्ट इसे हर तरह के रूट चाहे शहरी हो या ग्रामीण के लिए परफेक्ट बनाते हैं। यह मिनी ट्रक ₹12,742 की मासिक ईएमआई पर उपलब्ध है।

टाटा इंट्रा V10 (Tata Intra V10)

टाटा मोटर्स की इंट्रा सीरीज अपनी मजबूती और एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है। टाटा इंट्रा V10 में 798cc डीजल इंजन दिया गया है जो 17–20 km/l माइलेज प्रदान करता है। इसका बड़ा लोडिंग बेड, स्मूद सस्पेंशन और आरामदायक ड्राइविंग एक्सपीरियंस इसे बिजनेस के लिए भरोसेमंद पिकअप बनाते हैं। इस सबसे सस्ती पिकअप को ₹12,765 की मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं।

भारत में सबसे सस्ती टॉप 3 पिकअप की तुलना एक नजर में

पिकअप मॉडल

शुरुआती कीमत (₹ लाख)*

इंजन पावर

माइलेज

लोडिंग क्षमता

फ्यूल टाइप

खासियत

अशोक लेलैंड दोस्त लाइट

₹6.68 लाख से ₹6.91 लाख*

70 HP

19–20 किमी/लीटर

1,250 किग्रा

डीजल

कम फ्यूल कॉस्ट और ज्यादा माइलेज

महिंद्रा बोलेरो मैक्सिट्रक सीएनजी

₹6.70 लाख से ₹7.05 लाख*

67 HP

17.7 किमी/लीटर

1,150 किग्रा

सीएनजी

हल्के ट्रांसपोर्ट के लिए आदर्श, आसान मेंटेनेंस

टाटा इंट्रा V10

₹ 6.71 लाख - ₹ 7.17 लाख*

44 HP

17 किमी/लीटर

1,000 किग्रा

डीजल

स्मूद ड्राइव और मजबूत बिल्ड क्वालिटी

आसान लोन की सुविधा

अगर आप कमर्शियल वाहन में पिकअप या अन्य कैटेगरी में वाहन खरीदना चाहते हैं और आसान शर्तों व कम ब्याज दर पर लोन व ईएमआई की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं तो ट्रक जंक्शन एक भरोसेमंद प्लेटफार्म है। यहां आप अपनी सुविधा के अनुसार लोन व ईएमआई चुन सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप ऐसा पिकअप वाहन चाहते हैं जो कम ईएमआई, ज्यादा माइलेज और कम मेंटेनेंस कॉस्ट के साथ ज्यादा मुनाफा दे, तो Ashok Leyland Dost Lite, Mahindra Bolero Maxitruck CNG, और Tata Intra V10 आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं। ये तीनों मॉडल विश्वसनीयता, परफॉर्मेंस और वैल्यू फॉर मनी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।

सभी पिकअप मॉडलों की पूरी लिस्ट देखें: भारत में सबसे सस्ती पिकअप्स

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

☞ Facebook - https://bit.ly/TruckFB

☞ Instagram - https://bit.ly/TruckInsta

☞ YouTube - https://bit.ly/TruckY

Subscribe image
कोई अपडेट मिस न करें
ट्रक जंक्शन से नवीनतम अपडेट प्राप्त करें

इसी तरह के टिपर

सभी टिपर देखें

में अशोक लेलैंड 1920 4x2 की कीमत

अपना शहर/राज्य/जिला दर्ज करें

Location icon
आगरा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
एटा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
हाथरस
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
मैनपुरी
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
धौलपुर
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*
इटावा
₹ 27.78 लाख - ₹ 29.67 लाख*