user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

कंबाइंड कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में हुई 51.81% की वृद्धि

Posted On : 05 April, 2023

फाडा ने जारी की थ्री व्हीलर सहित कमर्शियल व्हीकल की सेल्स रिपोर्ट

वित्त वर्ष 22- 23 में थ्री व्हीलर सहित सभी कमर्शियल व्हीकल्स की अच्छी सेल हुई। फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने मार्च 2023 की जारी की गई सेल्स रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 22-23 में कंबाइंड कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री 17,06,812 यूनिट्स रही जबकि गत वित्त वर्ष 21-22 में यह बिक्री 11,24,294 यूनिट्स थी।  इस प्रकार साल दर साल के आधार पर संयुक्त वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री में 51.81 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं वित्त वर्ष 22-23 में थ्री व्हीलर सेगमेंट ने 83.90 प्रतिशत की सेल्स ग्रोथ के साथ 7,67,071 यूनिट्स की बिक्री की है। वित्त वर्ष 22-23  थ्री व्हीलर और कमर्शियल वाहनों के लिए पूरी तरह से उत्साहजनक रहा है। 

सभी सेगमेंट के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में वृद्धि

मार्च 2023 के लिए फाडा की सेल्स रिपोर्ट में जो आंकड़े जारी किए गए हैं उनमें सभी सेगमेंट के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में खासा इजाफा देखा जा रहा है। कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री 17,06,812 यूनिट्स रही है, इसमें थ्री व्हीलर्स की बिक्री भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार पर थ्री व्हीलर की बिक्री को अलग करें तो  कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री 9,39,741 यूनिट रही है। यह बिक्री वित्त वर्ष 21-22 में 7,07,186 यूनिट्स थी। इसमें साल दर साल 32. 88 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है।

एलसीवी बिक्री

वित्त वर्ष 22-23 में लाइट कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट के वाहनों  की बिक्री 5,54,585 यूनिट्स रही है जबकि एक साल पहले 2022 में यह बिक्री 4,38,802 यूनिट्स थी। परिणामस्वरूप एक साल में 26.39 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

एमसीवी बिक्री

मीडियम स्तर के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में एक साल में 26.69 प्रतिशत की ग्रोथ देखी जा रही है। यह बिक्री वित्त वर्ष 22- 23 में 60, 818 यूनिट्स रही जो कि वित्त वर्ष 21-22 में 48,005 यूनिट्स थी।

एचसीवी बिक्री 

हैवी ड्यूटीवाले कमर्शियल वाहनों की सेल वित्त वर्ष 21-22 में 1,97,365 यूनिट्स थी, जो इस वित्त वर्ष 22-23 में 2,93,796 यूनिट्स हो गई। इसमें 48.86 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

अन्य कमर्शियल वाहनों की बिक्री 

फाडा द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अन्य कमर्शियल वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष 22-23 में 30,542 इकाइयों की रही है, जो एक साल पहले 2022 में 23,014 यूनिट्स थी। इसमें 32.71 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है।

हर सेगमेंट के 3 व्हीलर की बिक्री बढ़ी

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने कमर्शियल वाहनों की कंबाइंड सेल रिपोर्ट में ई रिक्शा पैसेंजर थ्री व्हीलर की बिक्री वृद्धि 80.06 प्रतिशत दर्शायी है। इसने वित्त वर्ष 22-23 में 37.373 यूनिट्स विक्रय की हैं, वहीं एक साल पहले 20,756 यूनिट्स की बेचे थे।

कार्ट जी ई रिक्शा सेल

इस सेगमेंट के ई रिक्शा की सेल वित्त वर्ष 22-23 में 3,250 यूनिट रही है, जो वित्त वर्ष 21-22 में 2,338 यूनिट थी। इसकी बिक्री में 39.01 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

थ्री व्हीलर (गुड्स ) की बिक्री

इस सेगमेंट के थ्री व्हीलर की बिक्री में 31.06 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 21-22 में इसकी बिक्री 8,043 यूनिट थी, जबकि वित्त वर्ष 22-23 में बढ़ कर 10,541 यूनिट्स तक पहुंच गई है।  

थ्री व्हीलर (पैसेंजर) सेल

पैसेंजर थ्री व्हीलर की बिक्री में एक साल में 75.80 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसकी बिक्री वित्त वर्ष 21-22 में 20,257 यूनिट्स थी, जो वित्त वर्ष 22-23 में बढ़कर 35,611 यूनिट्स हो गई है।

3 व्हीलर पर्सनल की बिक्री में कमी

इस सेगमेंट के थ्री व्हीलर की बिक्री गत वर्ष की तुलना में 7.87 प्रतिशत घटी है। वित्त वर्ष 21-22 में इसकी बिक्री 89 थी, जो वित्त वर्ष 22-23 में 82 यूनिट्स ही रह गई है।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us