user profile

नया उपयोगकर्ता

ट्रक जंक्शन से जुड़ें

ड्राइवरों को लाभ और प्रशिक्षण के लिए मारुति सुजुकी ने एम्स और आईआरएफ से हाथ मिलाया वीईसीवी अपनी फ्यूल तकनीक पर करेगी 1000 करोड़ का निवेश, बढ़ेगी एफिशिएंसी और माइलेज लर्निंग के बाद कितने दिनों में बनेगा परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, जानें नियम टाटा मोटर्स की AMC सर्विस का उठाएं लाभ, रास्ते में गाड़ी खराब होने पर मिलेगी सुविधाएं कमर्शियल व्हीकल पर आसानी से मिलेगा लोन - टाटा मोटर्स ने साउथ इंडियन बैंक के साथ किया करार वाहन की किश्तें आसानी से चुकेगी, अगर अपना लिया ये तरीके भारत की ये 7 कंपनियां लगाना चाहती है बैटरी निर्माण प्लांट, सस्ती होगी बैटरी और ईवी लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस कैसे बनवाएं - जानें क्या है नियम?

मार्च 2023 में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 10.30% की ग्रोथ, 92,790 वाहन बेचे

Posted On : 04 April, 2023

फाडा सेल्स रिपोर्ट मार्च 2023 : टाटा मोटर्स ने मार्च 2023 में बेचे 36,152 कमर्शियल वाहन

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (FADA ) ने भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट की सेल्स रिपोर्ट जारी की है। मार्च 2023 में कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में अधिकतर कंपनियों को ग्रोथ मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में 92,790 कमर्शियल व्हीकल्स बेचे गए हैं, जबकि मार्च 2022 में 84,124 वाहनों की बिक्री हुई थी। इस हिसाब से मार्च 2023 के महीने में कमर्शियल व्हीकल्स की 10.30% ज्यादा बिक्री हुई है। चलिए जानें, किस कंपनी ने मार्च 2023 में सबसे ज्यादा वाहन बेचकर दर्ज की है वृद्धि और किसे करना पड़ा है गिरावट का सामना।

टाटा मोटर्स

फाडा द्वारा जारी किए गए आकंड़ो के मुताबिक, भारत में मार्च के दौरान सबसे ज्यादा टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन खरीदे गए हैं। मार्च 2023 में टाटा मोटर्स ने सीवी की बिक्री में 0.41% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मार्च में अपने 36,152 कमर्शियल व्हीकल्स बेचे हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 36,005 यूनिट्स बेच पाई थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा कंपनी ने मार्च 2023 में कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में 12.65% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने इस साल के मार्च में 20,509 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की है, जबकि मार्च 2022 में 18,205 यूनिट्स को ही भारत में बेचा गया था।

अशोक लेलैंड

फाडा सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, अशोक लेलैंड कंपनी ने मार्च 2023 में कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री में 27.05% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने पिछले साल मार्च के महीने में 12,691 यूनिट्स बेचे थे, जबकि इस साल मार्च में 16,124 कमर्शियल वाहन बेचे गए हैं।

वीईसीवी

वीईसीवी यानी वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल ने मार्च के महीने में 37.52% की बढ़त हासिल की है। कंपनी ने मार्च 2023 में 6,637 कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री ही है, जबकि पिछले साल इसी महीने में 4,826 वाहन ही बेचे गए थे।

मारुति सुजुकी

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, मारुति सुजुकी कंपनी को कमर्शियल व्हीकल की बिक्री में 7.22% की गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने मार्च 2023 में केवल 3,699 वाणिज्यिक वाहन बेचे हैं, जबकि मार्च 2022 में 3,987 यूनिट्स बेचे गए थे।

डेमलर

डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स (DICV) ने मार्च महीने में 34.47% ज्यादा कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री है। कंपनी ने मार्च 2022 में केवल 1,587 वाणिज्यिक वाहन ही बेचे थे, जबकि इस साल के मार्च महीने में 2,134 यूनिट्स सीवी की बिक्री हुई है।

फोर्स मोटर्स

फाडा द्वारा जारी की गई सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में फोर्स मोटर्स ने 61.89% की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2023 में अपने 1,109 कमर्शियल वाहनों को बेचा है, जबकि पिछले साल इसी महीने कंपनी 685 सीवी ही बेच पाई थी।

एसएमएल इसुज़ु

मार्च 2023 में एसएमएल इसुज़ु कंपनी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 26.48% की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने इस साल के मार्च में 850 कमर्शियल व्हीकल्स बेचे है, जबकि मार्च 2022 में SML Isuzu ने 672 यूनिट्स की बिक्री की थी।

अन्य ब्रांड

फैडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, अन्य ब्रांडो के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 2.01% की ग्रोथ दर्ज की गई है। इस साल मार्च में अन्य ब्रांडों के 5,576 कमर्शियल वाहन बेचे गए हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5,466 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

ट्रक जंक्शन पर ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्समहिंद्रा, भारत बेंज और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी आप तक पहुंचाई जाती है। लोकप्रिय कमर्शियल व्हीकल सीरीज टाटा सिग्नाटाटा ऐस, अतुल जेम, अशोक लेलैंड बॉस, महिंद्रा बोलेरो, वोल्वो एफएम के सभी फीचर्स की जानकारी आपको मिलती है। 3 चक्का, 18 चक्का, 22 चक्का और 4 चक्का कमर्शियल व्हीकल की कंप्लीट रेंज यहां उपलब्ध है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।

क्या आप नया ट्रक खरीदना, डीज़ल ट्रकपेट्रोल ट्रक, इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन या पुराना ट्रक बेचना चाहते हैं, किफायती मालाभाड़ा से फायदा उठाना चाहते हैं, ट्रक लोन, फाइनेंस, इंश्योरेंस, टाटा सिग्ना, अपना ट्रक चुनें व अन्य सुविधाएं बस एक क्लिक पर चाहते हैं तो देश के सबसे तेजी से आगे बढ़ते डिजिटल प्लेटफार्म ट्रक जंक्शन पर विजिट करें और अपने फायदे की हर बात जानें।

ट्रक इंडस्टी से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए हमसे जुड़ें -

FaceBook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube   - https://bit.ly/TruckYT

कैटेगिरी

लोकप्रिय समाचार

अन्य समाचार

टूल फॉर हेल्प

Call Back Button Call Us