यदि आप भी अपने फ्लीट बिजनेस में किसी शक्तिशाली वैन को शामिल करने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपके लिए भारत के दो सबसे पॉपुलर वैन की तुलना लेकर आए हैं। इस कंपैरिजन की मदद से आप अपने बिजनेस और सुविधा के अनुसार एक वैन को बिना किसी परेशानी के पंसद कर खरीद पाएंगे। कमर्शियल मार्केट की दो सबसे बेस्ट वैन में टाटा मैजिक गोल्ड वैन और महिंद्रा सुप्रो वैन शामिल है। दोनों ही वैन जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट में पहचानी जाती है और इनमें काफी अच्छा माइलेज आता है। ट्रक जंक्शन के इस आर्टिकल में आज हम टाटा मैजिक गोल्ड और महिंद्रा सुप्रो वैन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बीच तुलना करने जा रहे हैं।
यदि इन वैनों के इंजन परफॉर्मेंस के बीच तुलना करें, तो टाटा मैजिक गोल्ड वैन में आपको 2 cylinder 694cc BS6 इंजन देखने को मिल जाता है, जो 30 हॉर्स पावर के साथ 55 NM की अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। जबकि महिंद्रा सुप्रो वैन में 909 CC कैपेसिटी वाला 2 सिलेंडर, Direct Injection Diesel BS6 इंजन दिया गया है, जो 47 हॉर्स पावर के साथ 100 NM की मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। टाटा मोटर्स की यह वैन 80 KMPH की हाई स्पीड के साथ आती है। वहीं महिंद्रा के इस वैन की अधिकतम स्पीड 95 KMPH रखी गई है।
टाटा और महिंद्रा की इन वैनों के यदि हम माइलेज की तुलना करें, तो इस टाटा मैजिक सीरीज वाली वैन में आपको 15 से 20 kmpl का माइलेज मिल जाता है। जबकि महिंद्रा सुप्रो सीरीज वाली इस वैन के साथ कंपनी 19.59 Kmpl का माइलेज देने का दावा करती है। माइलेज के कंपैरिजन को देखें, तो लगभग लगभग दोनों ही कंपनियों की वैन एक दूसरे से कम नहीं है, दोनों ही आपके बिजनेस को प्रॉफिटेबल बना सकती है। टाटा और महिंद्रा की ये दोनों ही वैन आपको Power स्टीयरिंग के साथ देखने को मिल जाती है। टाटा मैजिक गोल्ड वैन में आपको 4 forward +1 reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। जबकि महिंद्रा सुप्रो वैन में 5 forward + 1 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है।
यदि इन वाहनों की सीट क्षमता की बात करें, तो टाटा मैजिक गोल्ड वैन में आपको ड्राइवर सीट के अलावा 10 पैसेंजर्स के लिए सीट देखने को मिल जाती है। जबकि महिंद्रा सुप्रो वैन ड्राइवर के अलावा 9 पैसेंजर्स की सीट के साथ आती है। दोनों ही वैन काफी मजबूत बॉडी के साथ आती है और इन्हें पहली नजर में देखने वाले अधिकतर लोग खरीदने का मन बना लेते हैं। कंपनियों ने अपनी इन वैनों को ग्राहकों की आवश्यकता और उनकी जरूरत के अनुसार निर्मित किया है। इनके फ्रंट में आपको एक मजबूत विंडशील्ड के साथ डबल वाइपर देखने को मिल जाते हैं। टाटा की इस वैन में Front-Disc and Rear-Drum ब्रेक्स दिए गए हैं। जबकि महिंद्रा की सुप्रो वैन में Vacuum Assisted Hydraulic with Auto Adjuster Front Disc Rear Drum ब्रेक्स आते हैं।
भारत में Tata Motors ने अपनी इस टाटा मैजिक गोल्ड वैन की एक्स शोरूम कीमत 5.65 लाख से 6.15 लाख रुपये रखी है। वहीं Mahindra & Mahindra की यह महिंद्रा सुप्रो वैन 5.42 लाख से 5.92 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत में उपलब्ध है। यदि आपने भी अपनी सुविधा के अनुसार इनमें से किसी एक वैन को खरीदने का मन बना लिया है, तो आप हमारी ट्रक जंक्शन वेबसाइट के माध्यम से इस वैन को आसानी से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इस वैन को अपने बजट के अनुसार कम डाउनपेमेंट और आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं।
Ans इनमें सस्ती टाटा मैजिक गोल्ड वैन है, इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.65 लाख से 6.15 लाख रुपये है।
Ans इनमें हाई स्पीड वाली महिंद्रा सुप्रो वैन है, इसमें आपको 95 KMPH ही अधिकतम स्पीड मिल जाती है।
Ans इनमें अधिक HP वाली महिंद्रा सुप्रो वैन है, इसका इंजन 47 हॉर्स पावर जनरेट करता है।
Ans इनमें अधिक सीटिंग कैपेसिटी वाली टाटा मैजिक गोल्ड वैन है, जिसमें ड्राइवर + 10 पैसेंजर्स के लिए सीट्स आती है।
Ans इनमें हाई टॉर्क वाली महिंद्रा सुप्रो वैन है, इसका इंजन 100 NM की मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है।
भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स मार्केट से जुड़ी सभी अपडेट ट्रक जंक्शन आप तक पहुंचाता है। भारत में नये मॉडल का ऑटो रिक्शा, मिनी ट्रक, पिकअप, टेंपो ट्रैवलर, ट्रक, टिपर या ट्रांजिट मिक्सर लॉन्च होते ही हम सबसे पहले आपको उसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करवाते हैं। देश में लॉन्च होने वाले या लॉन्च हो चुके सभी कमर्शियल व्हीकल्स के मॉडल और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी खबरें ट्रक जंक्शन पर रोजाना प्रकाशित की जाती है। ट्रक जंक्शन आप तक ट्रकों की प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लेलैंड और वोल्वो सहित कई कंपनियों की मासिक सेल्स रिपोर्ट पहुंचाता है, जिसमें ट्रकों की थोक व खुदरा बिक्री की विस्तृत जानकारी शामिल है। यदि आप भी हमसे जुड़ना चाहते हैं, तो हमारी इस ट्रक जंक्शन बेवसाइट के माध्यम से मासिक सदस्य के रूप में आसानी से जुड़ सकते हैं।
Facebook - https://bit.ly/TruckFB
Instagram - https://bit.ly/TruckInsta
YouTube - https://bit.ly/TruckYT